एक्सप्लोरर

Liver Disease: एड़ियां फट रही हैं तो लिवर में गड़बड़ होना पक्का, समझ लीजिए दोनों का कनेक्शन

फटी एड़िया या पैरों की दरारें को अक्सर हम गंदगी के कारण होने वाली एलर्जी समझकर इग्नोर कर देते हैं. लेकिन कई बार यह लिवर से जुड़ी बीमारी के शुरुआती संकेत भी होते हैं.

क्या आपने कभी पैरों में होने वाली असामान्य दरारें या लगातार खुजली देखी हैं? भले ही सुनने में यह छोटी सी परेशानी लग सकती है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि त्वचा पर दिखाई देने वाले यह छोटे से संकेत गंभीर बीमारी होते हैं. इस आर्टिकल के जरिए हम आपके साथ एक और बात शेयर करने जा रहे हैं. वह यह कि आपके पैर लिवर के स्वास्थ्य के बारे में काफी कुछ बताते हैं.

पैरों पर दिखने वाले रेड एंड ब्राउन डॉट्स भी बीमारी की चेतावनी

इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक डॉ. एड्रियन स्ज़नेजडर और डॉ. गिउलिया गैंडोल्फ़ो ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें लिखा हुआ था कि आपके पैर की स्थिति आपके लिवर की हेल्थ के बारे में कई तरह की चेतावनी देती है. रेड और ब्राउन रंग के डॉट्स या स्पाइडर वेन्स ब्लड सर्कुलेशन संबंधी समस्याओं का संकेत देते हैं जो अक्सर लीवर की समस्याओं से जुड़ी होती हैं.

हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित केयर हॉस्पिटल्स के क्लीनिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डॉ. आकाश चौधरी ने कहा,'पैरों में दरारें, खास तरह की एलर्जी और दूसरे लक्षण कभी-कभी लीवर से जुड़ी समस्याओं का संकेत दे सकते हैं. लेकिन असल में पूरा मामला क्या है इस पर आप तभी पहुंचा जा सकता है जब आप अपने लिवर से जुड़ी सभी टेस्ट करवाएंगे और  पेशेवर से सलाह लेंगे.

लीवर बीमार है इसकी चेतावनी

डॉ. चौधरी ने कहा कि पैरों में दरारें, खास तौर पर गंभीर या लगातार गंदगी और मौसम बदलने के कारण हो सकते हैं. कभी-कभी लीवर की समस्याओं सहित सिस्टमिक स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकती हैं. लीवर डिटॉक्सिफिकेशन, मेटाबॉलिज्म और सर्कुलेशन में अहम भूमिका निभाता है. जब लिवर सही तरीके से काम नहीं कर रहा होता है. तो इससे शरीर में जहरीले चीजें बनने लगती है. जिसके कारण ड्राई स्किन, फटी त्वचा सहित कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याएं शुरू हो जाती है. 

पैरों में एलर्जी लिवर की बीमारी के संकेत देते हैं

पैरों पर एलर्जी या ड्राई स्किन से संबंधित समस्याएं लिवर से जुड़ी बीमारी के संकेत दे सकते हैं. 

प्रुरिटस: पैरों में तेज खुजली, जो कभी-कभी लीवर की खराबी के कारण शरीर में एसिड जमने के कारण हो सकते हैं.

एक्जिमा या डर्मेटाइटिस: पुरानी त्वचा की स्थितियां जो लीवर की समस्याओं से बढ़ सकती हैं. खासकर अगर लिवर जब शरीर से गंदगी निकालने के लिए संघर्ष करता है,

सोरायसिस: हालांकि यह सीधे लीवर की समस्याओं के कारण नहीं होता है, लेकिन खराब लीवर फ़ंक्शन के कारण सोरायसिस खराब हो सकता है.

पैरों में दिखने वाले कौन से लक्षण को देखकर हमें लिवर चेक करवाना चाहिए

लगातार खुजली: बिना किसी कारण के खुजली, खास तौर पर तलवों पर, लिवर की समस्याओं का संकेत हो सकती है.

त्वचा का पीला पड़ना (पीलिया): हालांकि यह आमतौर पर आंखों और पूरी त्वचा में देखा जाता है, लेकिन पीलिया पैरों को भी प्रभावित कर सकता है.

सूजन और शरीर में लिक्विड होना: इसे एडिमा के रूप में जाना जाता है. यह पैरों और टखनों में लिवर की समस्याओं के कारण हो सकता है जो ब्लड सर्कुलेशन को काफी ज्यादा प्रभावित करता है. 

स्पाइडर एंजियोमास: पैरों सहित त्वचा पर दिखाई देने वाली छोटी, मकड़ी जैसी रक्त वाहिकाएं लिवर की बीमारी का संकेत दे सकती हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: पुणे के एक ही परिवार के दो लोगों को हुआ Zika Virus इंफेक्शन, जानें इसके शुरुआती लक्षण

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Breathless While Climbing Stairs: क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
Cervical Pain: ऑफिस हो या घर, ये छोटी-छोटी लापरवाहियां बन सकती हैं सर्वाइकल की वजह
ऑफिस हो या घर, ये छोटी-छोटी लापरवाहियां बन सकती हैं सर्वाइकल की वजह
COVID-19 Cases: आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले आए सामने, 4 की मौत; स्वास्थ्य विभाग ने कहा- घबराएं नहीं
आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले आए सामने, 4 की मौत; स्वास्थ्य विभाग ने कहा- घबराएं नहीं
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget