एक्सप्लोरर

Covid-19 Vaccine: क्या देश में होगा रूस की वैक्सीन का मानव परीक्षण? डॉ रेड्डीज को अनुमति देने की सिफारिश

डॉ रेड्डीज को रूस की कोविड वैक्सीन का परीक्षण करने की अनुमति देने की सिफारिश की कई है कोविड-19 पर बनी विशेषज्ञ समिति ने शुक्रवार को आवेदन पर विचार करने के बाद सिफारिश की.

नई दिल्ली: डॉ. रेड्डी लेबोरेटरीज को रूस की कोविड-19 वैक्सीन के परीक्षण को अनुमति देने की सिफारिश कर दी गई है. केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की विशेषज्ञ समिति ने शुक्रवार को भारत में दूसरे चरण के मानव परीक्षण करने के लिए अनुमति देने की सिफारिश की.

क्या भारत में होगा रूस की कोविड-19 वैक्सीन का परीक्षण?

सूत्रों के मुताबिक, हैदाराबाद की फार्मा कंपनी ने स्पुतनिक के लिए 13 अक्टूबर को औषधि महानियंत्रक को दोबारा आवेदन दिया था. जिसमें उसने देश में रूसी वैक्सीन का दूसरे और तीसरे चरण का मानव परीक्षण एक साथ कराने की अनुमति मांगी थी. सूत्रों का कहना है कि संशोधित प्रोटोकॉल के तहत कंपनी ने बताया कि द्वितीय चरण के परीक्षण में 100 स्वयंसेवक शामिल होंगे जबकि परीक्षण के तीसरे चरण में 1,400 वॉलेंटियर को शामिल किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि कोविड-19 पर बनी विशेषज्ञ समिति ने शुक्रवार को आवेदन पर विचार किया. विचार-विमर्श के बाद समिति ने संभावित टीके के दूसरे चरण का परीक्षण पहले करने की अनुमति देने की सिफारिश की. इस चरण के सुरक्षा और प्रतिरोधक क्षमता संबंधी आंकड़ों को जमा करने के बाद तीसरे चरण के मानव परीक्षण की अनुमति दी जाएगी.

डॉ रेड्डीज को परीक्षण के लिए अनुमित देने की सिफारिश  

गौरतलब है कि  विशेषज्ञ समिति ने 5 अक्टूबर को कंपनी से फिर से आवेदन करने को कहा था. साथ ही उसे ये बताना भी था कि कंपनी भारत में दूसरे और तीसरे चरण का परीक्षण करेगी न कि सीधे तीसरे चरण का परीक्षण करेगी. डॉ. रेड्डी लैब ने स्पुतनिक वैक्सीन का मानव परीक्षण और वितरण करने के लिए रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष के साथ साझेदारी की है.

इस बीच, सूत्रों ने बताया कि रूस में स्पुतनिक-V वैक्सीन के तीसरे चरण का परीक्षण एक सितंबर से करीब 40 हजार लोगों पर जारी है. वर्तमान में देश में ही भारत बायोटेक और जायडस कैडिला के दो संभावित कोविड-19 वैक्सीन के दूसरे चरण का मानव पर परीक्षण चल रहा है. पुणे की सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया भी ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की कोविड-19 वैक्सीन का दूसरे और तीसरे चरण का परीक्षण देश में कर रही है.

कोरोना से रिकवर कर तमन्ना भाटिया कर रही हैं एक्सरसाइज, सामने आया वीडियो

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज उमर गुल ने क्रिकेट को अलविदा कहा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget