एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज उमर गुल ने क्रिकेट को अलविदा कहा

उमर गुल दुनिया के सबसे कामयाब गेंदबाजों में से एक रहे हैं. गुल को हालांकि 2016 के बाद से ही पाकिस्तान की टीम के लिए खेलने का मौका नहीं मिला.

पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज उमर गुल ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. उमर गुल ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए 47 टेस्ट, 130 वनडे और 60 ट्वेंटी-ट्वेंटी मैच खेले. 36 साल के स्टार तेज गेंदबाज उमर गुल ने घरेलू टूर्नामेंट नेशनल कप में अपनी टीम बलूचिस्तान की हार के बाद क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया.

उमर गुल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तानी टीम का प्रतिनिधित्व करने को गर्व की बात बताया. तूफानी तेज गेंदबाज ने कहा, ''मैंने क्रिकेट का पूरा आनंद लिया. क्रिकेट की वजह से मैंने कड़ी मेहनत की और मुझे इसका फल भी मिला. इस सफर के दौरान बहुत सारे अच्छे इंसान मिले जिन्होंने किसी ना किसी लेवल पर मेरा साथ दिया, मैं उन सब का शुक्रगुजार हूं.''

उमर गुल ने फैंस को भी हमेशा सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया कहा. गुल ने कहा, ''पूरे सफर के दौरान फैंस ने हमेशा मुझे प्यार दिया. मैं पूरी जिंदगी इस प्यार के लिए शुक्रगुजार रहूंगा. जब मैं मुश्किल दौर से गुजर रहा था तब भी फैंस ने साथ दिया. मैं अपने परिवार को भी धन्यवाद करता हूं जिन्होंने इस सफर में आगे बढ़ने में मेरी मदद की.''

बता दें कि उमर गुल पिछले 20 साल में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक रहे हैं. 2002 में उमर गुल ने अपने क्रिकेट करियर का आगाज अंडर 19 वर्ल्ड कप से किया था. 2003 में ही गुल पाकिस्तान की नेशनल टीम में जगह बनाने में कामयाब हो गए.

गुल ने अप्रैल 2003 में जिम्बॉब्वे के खिलाफ वनडे डेब्यू किया. 2003 अगस्त में गुल ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया. 47 टेस्ट मैच खेलते हुए गुल ने 34 के औसत से 163 विकेट लिए, जबकि 130 वनडे में उनके नाम 179 विकेट रहे.

ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट में अपनी यॉर्कर की वजह से गुल बेहद ही खास गेंदबाज बनकर उभरे. गुल ने 60 मैच खेलते हुए 85 विकेट लिए. गुल ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पांच टॉप गेंदबाजों में शुमार हैं.

उमर गुल को हालांकि 2015 के वनडे वर्ल्ड कप के बाद इस फॉर्मेट में खेलने का मौका नहीं मिला. 2016 में उमर गुल ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला और उसके बाद से वह सिर्फ घरेलू क्रिकेट खेल रहे थे.

IPL 2020: दिल्ली कैपिटल के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं कोच पोंटिंग, CSK के खिलाफ मैच से पहले किया यह दावा IPL 2020: KKR के खिलाफ टीम के प्रदर्शन से खुश हैं कप्तान रोहित शर्मा, इन खिलाड़ियों को दिया जीत का श्रेय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget