एक्सप्लोरर

Cold and Cough: सर्दी-जुकाम से तुरंत राहत देंगी ये 5 चीजें, Cold में होगी जल्दी रिकवरी

Winter Cold Tips: सर्दियों में खांसी-जुकाम की समस्या सबसे ज्यादा परेशान करती है. ऐसे में आपको कुछ घरेलू नुस्खे जरूर अपनाने चाहिए. सर्दी-खांसी और वायरस बुखार से बचने के लिए आप इन चीजों का सेवन करें.

Home Remedies For Cold And Cough In Winter: दिसंबर के महीने से कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो जाती है. ऐसे में ज्यादातर लोग सर्दी-खांसी से परेशान रहते हैं. तापमान गिरने का सबसे ज्यादा असर बुजुर्ग और बच्चों की सेहत पर पड़ता है. सर्द खुली हवा में रहने पर जरा सी देर में जुकाम हो जाता है. सर्दियों में हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी काफी कमजोर हो जाती है, जिससे शरीर जल्दी ही बीमारी की चपेट में आ जाता है. हालांकि खाने-पीने में थोड़ा एहतियात बरतने पर आप ठंड से बच सकते हैं. आपको डाइट में ऐसी चीजें और कुछ घरेलू नुस्खे अपनाने चाहिए, जिससे जुकाम खांसी की समस्या दूर रहे.

जुकाम-खांसी से बचने के लिए घरेलू नुस्खे

1- हल्दी वाला दूध- ठंड में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आपको रोज हल्दी वाला दूध पीना चाहिए. हल्दी का दूध गर्म होता है और इसमें एंटीबायोटिक भी होते हैं. इसलिए किसी भी तरह के इंफेक्शन से बचाने में हल्दी का दूध कारगर है. हल्दी वाला दूध पीने से आप सर्दी-खांसी की समस्या से बचे रह सकते हैं. 

2- शहद अदरक का रस- सर्दी होने पर अक्सर आपने लोगों को शहद अदरक का रस पीते हुए देखा होगा. दादी नानी के कारगर नुस्खों में से एक है ये. अगर आपको जुकाम हो गया है तो आप दिन में 3 बार एक चम्मच अदरक का रस निकालकर इसे शहद में मिलाकर हल्का गर्म करके पीएं. इससे आपका जुकाम 1-2 दिन में ही ठीक हो जाएगा और कफ निकालने में भी आसानी होगी. जुकाम के बाद होने वाली खांसी भी बचा जा सकता है.

3- च्वनप्राश खाएं- आयुर्वेद में च्वनप्राश को एक औषधि माना गया है. ठंड के दिनों में आपको रोज रात में सोते वक्त च्वनप्राश के साथ एक ग्लास दूध पीना चाहिए. इससे आप कई तरह के इन्फेक्शन से बच सकते हैं. च्वनप्राश खाने से सर्दी खांसी में आराम मिलता है. इससे शरीर को भरपूर विटामिन सी मिलता है जो रोगप्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है. 

4- स्टीम जरूर लें- सर्दी खांसी से बचने के लिए आपको नियमित रूप से भाप जरूर लेनी चाहिए. भाप लेने से जुकाम में बंद नाक खुलती है और सांस नली की सूजन भी कम होती है. आप सादा पानी से भाप ले सकते हैं या फिर पानी में कुछ ड्रोप टी ट्री ऑयल, यूकेलिप्टस ऑयल, लेमनग्रास ऑयल, लौंग का तेल भी डाल सकते हैं. इससे गले की खराश और जकड़न भी कम होगी.

5- लौंग और तुलसी का सेवन- खांसी-जुकाम की समस्या होने पर आप लौंग का सेवन करें. लौंग को पीसकर इसे शहद के साथ मिलाकर दिन में 2-3 बार खा लें. इससे आपको खांसी में काफी राहत मिलेगी. खांसी जुकाम में आप तुलसी अदरक की चाय भी पी सकते हैं. इससे आपको हुत फायदा मिलेगा. आप चाहें तो इस चाय में चीनी की जगह गुड़ भी डाल सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Vitamin C For Body: ठंड में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन सी जरूर लें, मिलेंगे गजब के फायदे

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज

वीडियोज

Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie
Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल
अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget