एक्सप्लोरर

इन लोगों के लिए बेहद खतरनाक है कोरोना की ये वाली लहर, ऐसे रखें खयाल

Coronavirus in India: कोरोना वायरस का नया वैरिएंट तेजी से फैल रहा है. इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि, आखिर किन लोगों के लिए खतरा मंडरा रहा है और कैसे खुद को बचाकर रखें.

Coronavirus in India: पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट तेजी से फैल रहा है. इस वैरिएंट के सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज सिंगापुर में मिल रहे हैं. वहीं अगर भारत की बात की जाए तो यहां पर अब तक 2 लोगों की मौत हुई है और 257 मामले सामने आए हैं. इनमें से सबसे ज्यादा केरल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में कोरोना फैल रहा है. ऐसे में आपको अपना खास ख्याल रखना होगा और अपने परिवार को भी बचाकर रखना होगा. अब हम जान लेते हैं कि आखिर इस नए वैरिएंट का नाम क्या है और ये सबसे ज्यादा किन लोगों तक पहुंच रहा है. 

बता दें, संक्रमित होने के 24 से 48 घंटे के अंदर  तेज बुखार, सांस लेने में दिक्कत, गला बैठ जाना और थकान जैसे लक्षण सामने आ रहे हैं. कई केसों में मरीजों की हालत तेजी से बिगड़ रही है. इस नए वैरिएंट का नाम JN.1 वैरिएंट बताया जा रहा है. 

ये भी पढ़े- Covid-19 in India: कोरोना वायरस से दो लोगों की हुई मौत, भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं केस- ऐसे बरतें सावधानी

किन लोगों के लिए सबसे ज्यादा खतरा है

बुजुर्गों की इम्यूनिटी कमजोर होती है. अगर पहले से हार्ट डिजीज, शुगर या किडनी की परेशानी है तो यह संक्रमण जानलेवा हो सकता है. 

डायबीटिज वाले मरीज कोरोना के संक्रमण से लड़ने में कमजोर पड़ सकते हैं और वायरस जल्दी फेफड़ों तक पहुंच सकता है. 

कोरोना वायरस सीधे फेफड़ों पर हमला करता है, जिससे सांस की दिक्कत वाले मरीजों की स्थिति जल्दी खराब हो सकती है. 

गर्भावस्था में इम्यून सिस्टम कुछ हद तक दबा होता है, ताकि भ्रूण को शरीर स्वीकार सके, ऐसे में वायरस से बचाव कठिन हो जाता है. 

छोटे बच्चें कोरोना वायरस की चपेट में जल्द से जल्द आ सकते हैं. 

कैसे रखें अपना और अपनों का खयाल 

मास्क जरूर पहनें: खासकर भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने के लिए मास्क लगाना होगा.
इम्यूनिटी को मजबूत करें: हल्दी वाला दूध, काढ़ा, तुलसी-अदरक की चाय पी सकते हैं. 
बुजुर्गों का ख्याल रखना: घर के बुजुर्गों और बीमार लोगों को भीड़ से दूर रखें और उन्हें समय-समय पर डॉक्टर से जांच करवाते रहें. 
साफ-सफाई पर ध्यान दें: नियमित हाथ धोना और सैनिटाइज़र का प्रयोग करना जरूरी है. 

कोरोना की हर लहर हमें एक नई चेतावनी देकर जाती है. यह लहर भी उन्हीं लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है, जो पहले से कमजोर हैं या लापरवाह हैं. खुद भी सजग रहें और अपने आसपास के लोगों को भी सतर्क रखें, क्योंकि थोड़ी सी सावधानी आपकी और अपनों की जान बचा सकती है.

ये भी पढ़ें: युवाओं में तेजी से फैल रही यह बीमारी, 'साइलेंट किलर' की तरह बनाती है शिकार

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान
मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान
Flight Attendants Cancer Risk: पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget