एक्सप्लोरर

Covid 19 symptoms: ये हैं कोरोना वायरस के सभी लक्षण, दिखते ही हो जाएं सावधान

Coronavirus: सर्दी-बुखार के सामान्य लक्षणों के साथ अगर आप सही नहीं महसूस कर रहे हैं तो आपको कोरोना का तुरंत टेस्ट कराना चाहिए. कोरोना के सभी लक्षणों के बारे में जानना जरूरी है.

Covid 19: कोरोना वायरस के अब तक कई वेरिएंट मिल चुके हैं. कोरोना के बदलते वेरिएंट के साथ इसके लक्षणों में भी तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है. कोरोना के अधिकतर लक्षण साधारण सर्दी जुकाम से मिलते-जुलते हैं. ओमिक्रोन के लक्षण डेल्टा से काफी अलग हैं. ऐसे में लोग इस कन्फ्यूजन में रहते हैं कि उनमें मिल रहे लक्षण कोरोना के हैं या सर्दी बुखार के... संक्रमण के लक्षणों की पहचान न कर पाने के कारण कोरोना तेजी से फैल रहा है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर सर्दी-बुखार के सामान्य लक्षणों के साथ आप सही नहीं महसूस कर रहे हैं तो आपको कोरोना का तुरंत टेस्ट कराना चाहिए. ऐसे में कोरोना के सभी लक्षणों के बारे में जानना जरूरी है.

कोरोना वायरस के कुल इतने लक्षण- कोरोना वायरस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO), सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) और UK की  राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (NHS) ने आधिकारिक कोविड लक्षणों की एक लिस्ट जारी की है. तीनों संगठनों ने कोरोना वायरस के कुल 32 लक्षण बताए हैं जिनमें से तीन लक्षण काफी गंभीर हैं. 

Whey Protein: शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का अच्छा स्रोत है Whey Protein, जानिए कैसे और कितनी मात्रा में करें सेवन?

WHO के मुताबिक कोरोना के लक्षण- विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना के सबसे आम लक्षणों में बुखार, खांसी, स्वाद और गंध महसूस ना होना और थकान शामिल है. कम सामान्य लक्षण में गले में खराश, सिर दर्द, शरीर दर्द, दस्त, त्वचा पर दाने, आंखें लाल होना और हाथ-पैर की उंगलियों का रंग बदल जाने जैसे लक्षण हैं. इसके तीन सबसे गंभीर लक्षण सांस की तकलीफ, छाती में दर्द और बोलने में दिक्कत या भ्रम महसूस होना है.

NHS के अनुसार कोरोना के लक्षण- UK की  राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (NHS) ने कोरोना के तीन लक्षण बताएं हैं. इसमें पहला लक्षण बुखार है. इसके लिए आपको अपना तापमान मापने की जरूरत नहीं है, छाती या पीठ को छूकर गर्म महसूस करने पर बुखार की पहचान कर सकते हैं. दूसरा लक्षण खांसी है, अगर पूरे दिन में एक घंटे से ज्यादा और लगातार खांसी तो ये कोरोना का संकेत हो सकता है. तीसरा लक्षण गंध या स्वाद की कमी है. 

Health Tips: सर्दी के मौसम में धूप लेने से मिलते हैं कई फायदे, इन बातों को करें फॉलो

CDC ने बताए कोरोना के ये लक्षण- CDC का कहना है कि  संक्रमण की चपेट में आने के बाद दूसरे दिन से लेकर 14 दिनों के बीच में मरीज में कोरोना के लक्षण नजर आ सकते हैं. इन लक्षणों में मरीज को ठंड के साथ बुखार आ सकता है, सांस लेने में दिक्कत हो सकती है. इसके अलावा थकान, सिर दर्द, स्वाद व गंध की भावना में कमी, गले में खराश, उल्टी या दस्त, सीने में जकड़न, बहती नाक और मांसपेशियों में दर्द हो सकता है. ऐसी स्थिति में मरीज को तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Side Effects Of Drinking Tea: रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें
रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें
UTI in Women: महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
Global Anxiety Statistics: एंग्जायटी लेवल 3 क्या है, भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया में कितने लोग परेशान?
एंग्जायटी लेवल 3 क्या है, भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया में कितने लोग परेशान?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
Embed widget