एक्सप्लोरर

Corona Vaccine: कोरोना की बूस्टर डोज है जरूरी, लगवाने से पहले जान लें ये 5 बातें

Booster Does Of Covid-19: कोरोना से बचने के लिए वैक्‍सीन सबसे जरूरी है. 60 साल से अधिक उम्र के जिन लोगों ने वैक्सीन लगवा रखी है उन्हें बूस्टर शॉट भी दिया जा रहा है. लगवाने से पहले ये बातें जान लें.

Covid Vaccine Booster Dose: कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए लोगों को बूस्टर शॉट लगाया जा रहा है. वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोगों को ये डोज दी जा रही है. हालांकि अभी सिर्फ 60 साल से अधिक आयु के लोगों, हेल्थ केयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को ही बूस्टर शॉट दिया जा रहा है. जो लोग बूस्टर डोज ले रहे हैं उन्हें कई और बातों का भी ध्यान रखना जरूरी है. बूस्टर डोज लेने के लिए आपके वैक्सीन की सेकेंड डोज और बूस्टर के बीच 9 महीने का गैप होना जरूरी है. यानी अप्रैल 2020 से पहले जिन लोगों को दूसरा डोज लग चुका है अभी सिर्फ वही लोग बूस्टर डोज लगवा सकते हैं. हालांकि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि इसके लिए आपको नए रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी. आप सेंटर पर जाकर भी सीधे वैक्सीन लगवा सकते हैं. अगर आप भी कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लेने वाले हैं तो ये बातें जान लीजिए.

1- क्यों जरूरी है बूस्टर डोज? (Importance of booster dose)- रिसर्च में सामने आया है कि बूस्टर डोज एंटीबॉडी के लेवल को बढ़ा देती है. इसके बाद इम्यूनिटी पहले से ज्यादा मजबूत हो जाती है. हालांकि इसका ये मतलब नहीं है कि आपको कोरोना का खतरा नहीं है, लेकिन नए वैरिएंट ओमिक्रोन के खतरे को इससे काफी कम किया जा सकता है. 

2- किसे लग सकता है बूस्टर शॉट? (Who will get booster dose)- बूस्टर डो फिलहाल हेल्थ वर्कर या फ्रंटलाइन वर्कर को लगाए जा रहे हैं. ऐसे लोग जिन्होंने कोविड वैक्सीन की दोनों डोज ले रखी हैं. इसके अलावा 60 साल के अधिक उम्र के बीमार बुजुर्गों को भी बूस्टर डोज लगाई जा रही है. बूस्टर डोज में फ्रंटलाइन वर्कर के परिवार के लोग शामिल नहीं होंगे. 

3- कौन से वैक्सीन का बूस्टर शॉट लगाया जाएगा (Type of vaccine and booster dose)- आपने पहले जिस वैक्सीन दोनों डोज ली हैं आपको उसी का बूस्टर शॉट लगाया जाएगा. अगर आपने कोवीशील्ड की दोनों डोज लगवाई है तो आपको कोवीशील्ड का बूस्टर शॉट लगेगा. 

4- दूसरी डोज के कितने दिन बाद लगेगा बूस्टर शॉट (Duration of booster dose)- आपकी दूसरी डोज और बूस्टर लगवाने के बीच 39 हफ्ते यानी 9 महीने का अंतर होना जरूरी है. यानि अगर आपने अप्रैल में दूसरी डोज लगवाई है तो ही आपको बूस्टर डोज लग सकती है. 

5- कौन सी बीमारियों के मरीजों को लगेगा बूस्टर डोज? (Comorbidities)- अगर आप किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है तो आपको बूस्टर शॉट लग सकता है. कॉर्डियोवैस्कुलर डिसीज, स्टेम सेल ट्रांसप्लांट रेसिपिएंट, कैंसर, सिकल सैल डिसीज, डायबिटीज, किडनी डिसीज जैसी बीमारी से पीड़ित मरीज को बूस्टर शॉट लग सकता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Omicron Symptoms: ये हैं Covid-19 के ओमिक्रोन वेरिएंट के 20 लक्षण, जान लीजिए

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget