एक्सप्लोरर

Contact Lens: आपकी आंखों को बर्बाद कर सकता है 'कॉन्टैक्ट लेंस'! अभी नहीं संभले...तो इन बीमारियों से पड़ जाएगा पाला

Contact Lens: कॉन्टैक्ट लेंस भले ही आपको अच्छा लुक देते हों, लेकिन इनके ज्यादा इस्तेमाल से आपको कई गंभीर परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं.

Contact Lens Side Effects: पिछले कुछ दशकों में दुनिया ने बहुत से बदलाव देखे हैं. लोगों का लाइफस्टाइल बदल गया है. कपड़े पहनने का तरीका बदल गया है. सोचने का नजरिया बदल गया है और फैशन सेंस भी पूरी तरह से बदल गया है. कुछ सालों में ऐसे कई बदलाव देखने को मिले हैं, जिनके बारे में सोचना भी कुछ साल पहले तक मुश्किल था, जैसे- कॉन्टैक्ट लेंस. लोग अपनी आंखों पर जहां पहले चश्मा पहना करते थे, वहीं अब कॉन्टैक्ट लेंस लगाने लगे हैं. कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल सिर्फ वही लोग नहीं करते, जिनका विज़न कमजोर होता है, बल्कि वो लोग भी करने लगे हैं, जिन्हें आपनी आंखों के रंग में बदलाव की इच्छा होती है.
 
इसमें कोई शक नहीं है कि कॉन्टैक्ट लेंस ने चश्मा लगाने की झंझट से छुटकारा दिलाने में काफी मदद की है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कॉन्टैक्ट लेंस से जुड़े ऐसे कई खतरे हैं, जिनके बारे में जानना आपके लिए बहुत जरूरी है. कॉन्टैक्ट लेंस भले ही आपको अच्छा लुक देते हों, लेकिन इनके ज्यादा इस्तेमाल से आपको कई गंभीर परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं. आइए जानते हैं कि कॉन्टैक्ट लेंस की वजह से आपको किन-किन दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. 

कॉन्टैक्ट लेंस पहनने के नुकसान

1. एलर्जी: लंबे समय तक कॉन्टैक्ट लेंस पहने रखने से आंखों में एलर्जी की समस्या पैदा हो सकती है. इसकी वजह से आंखों में खुजली, जलन और पानी आने की दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. मालूम हो कि कॉन्टैक्ट लेंस हवा में मौजूद एलर्जिक पार्टिकल्स को आंखों में इकट्ठा करने का काम करते हैं.

2. लाल आंखें: यह दूसरी समस्या है, जो कॉन्टैक्ट लेंस पहनने की वजह से होती है. कॉन्टैक्ट लेंस का ज्यादा इस्तेमाल करने से आपकी आंखें लाल हो सकती हैं. ऐसा नहीं है कि अगर आप ब्रांडेड कॉन्टैक्ट लेंस का यूज करेंगे तो आपको कोई दिक्कत नहीं होगी. किसी भी कॉन्टैक्ट लेंस का ज्यादा इस्तेमाल आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है. 

3. आंखों में धुंधलापन: लंबे समय तक कॉन्टैक्ट लेंस पहने रखने से आंखों में धुंधलेपन की समस्या पैदा हो सकती है. इतना ही नहीं, ये आंखों की कई बीमारियों का कारण भी बन सकता है. इसलिए इसका कम से कम इस्तेमाल करें.

4. आंखों में इन्फेक्शन: कॉन्टैक्ट लेंस की वजह से आंखों में इन्फेक्शन भी हो सकता है. जब आप कॉन्टैक्ट लेंस को अच्छे से फिट नहीं करते हैं तो इसका कॉर्निया के साथ बार-बार टकराव होता रहता है, जिससे इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है.    

5. आंखों में दर्द: लंबे समय तक कॉन्टैक्ट लेंस लगाने से आंखों में दर्द की दिक्कत पैदा हो सकती है. अगर आप कॉन्टैक्ट लेंस की वजह से आंखों में दर्द की समस्या महसूस कर रहे हैं तो इसे लगाना बंद कर दें. क्योंकि इसकी वजह से आपको भविष्य में कई गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.   

6. आंखों में ऑक्सीजन की कमी: आंखों को भी पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की जरूरत होती है. अगर आप लंबे समय तक आंखों में कॉन्टैक्ट लेंस लगाए रखते हैं या इसे लगाकर अक्सर सो जाते हैं तो आपकी आंखों में ऑक्सीजन की कमी हो सकती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: International Nurses Day: फ्लोरेंस नाइटेंगल कौन थीं, जिनकी याद में दुनिया मनाती है अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget