एक्सप्लोरर

वायरल बुखार के ये हैं प्रमुख लक्षण, तुरंत दवा लेने की जगह करें ये घरेलू उपाय, मिलेंगे फायदे

मौसम में बदलाव के वक्त थोड़ी सी भी लापरवाही की वजह से तबीयत खराब हो सकती है. ऐसे में सबसे अधिक खतरा वायरल फीवर के होने का रहता है. यहां जानें इसके क्या हैं लक्षण.

सर्दी का असर अब कम हो रहा है और मौसम में बदलाव साफ दिखने लगा है. मौसम में बदलाव के दिनों में सबसे अधिक सावधानी बरतने की जरूरत होती है. इन दिनों में थोड़ी सी भी लापरवाही की वजह से आपकी तबीयत खराब हो सकती है. ऐसा आजकल देखने को भी मिल रहा है. बच्चे और बुजुर्ग खासकर बीमार पड़ रहे हैं. यहां हम आपको कुछ ऐसे उपाए बता रहे हैं जिसे ध्यान में रखकर आप बीमार पड़ने से बच सकते हैं और साथ ही जानें वायरल फीवर के क्या हैं लक्षण.

सावधानी बरतें 

मौसम में बदलाव की वजह से वायरल, इंफेक्शन, खांसी-जुकाम जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं. इनसे पीड़ित होने पर लोग अमूमन तुरंत दवा ले लेते हैं लेकिन इस आदत से बचना चाहिए. सबसे पहले कुछ घरेलू उपाए करने चाहिए और ये उपाए काफी कारगर होते हैं जिससे आप वायरल और खांसी-जुकाम से छुटकारा पा सकते हैं.

ये हैं वायरल फीवर के लक्षण

वायरल से पीड़ित होने पर शरीर में कुछ खास तरह के लक्षण दिखते हैं. इन लक्षणों में- गले में दर्द, खांसी, सिर दर्द, थकान, जोड़ों में दर्द के साथ ही उल्टी और दस्त होना, आंखों का लाल होना और माथे का बहुत तेज गर्म होना शामिल है. वायरल फीवर बच्चों और बुजुर्गों में काफी तेजी से फैलता है इसलिए इसकी रोकथाम जरूरी होती है.

तुरंत दवा लेने से बचें 

वायरल फीवर होने पर तुरंत दवा नहीं लेनी चाहिए. खाने के साथ-साथ तरल पदार्थ के सेवन की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए. इसमें- पानी, सूप, चाय, नारियल पानी और दाल का पानी पीने से काफी राहत मिलती है. बहुत जरूरत हो तो डॉक्टर से जरूर दिखाएं.

घरेलू उपाए भी असरदार

वायरल बुखार से पीड़ित होने पर दवा की जगह कुछ घरेलू उपाए भी बेहद कारगर होते हैं. इन समस्याओं को खत्म करने में शहद, अदरक और हल्दी काफी असरदार हैं. अदरक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है. इसमें एंटी फ्लेमेबल, एंटीऑक्सिडेंट और ऐसे कई गुण होते हैं जिससे वायरल बुखार को खत्म करने में मदद मिलती है. अदरक, हल्दी और शहद को मिलाकर काढ़ा बनाकर पीने से वायरल बुखार में काफी राहत मिलती है.

यह भी पढ़ें-

WHO ने कोरोना वायरस को दिया नया नाम 'कोविड-19'

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget