एक्सप्लोरर

Beetroot Health Benefits: क्या डायबिटीज के मरीजों के लिए चुकंदर फायदेमंद या नुकसानदायक? जानें जवाब

बाकी जड़ वाली सब्जियों के मुकाबले चुकंदर में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है. इसलिए डायबिटीज के मरीज इसका सेवन कर सकते हैं. ये फाइबर का भी एक अच्छा सोर्स है.

Chukandar Health Benefits: चुकंदर में ऐसे कई सारे पोषक तत्व है, जो शरीर को अलग-अलग तरह से फायदे पहुंचाते हैं. इसकी तासीर ठंडी होती है इसलिए आमतौर पर इसका सेवन गर्मियों के मौसम में किया जाता है. हालांकि जरूरी नहीं कि चुकंदर का इस्तेमाल सिर्फ गर्मी में ही किया जाए. इसका सेवन सर्दियों में भी आराम से किया जा सकता है. चुकंदर में सोडियम, आयरन, पोटैशियम, विटामिन B-6, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम आदि जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. अब सवाल है कि क्या डायबिटीज से पीड़ित लोग चुकंदर का सेवन कर सकते हैं या नहीं? 

दरअसल चुकंदर में एंटीऑक्सिडेंट्स और पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाया जाता है. ये डायबिटीज से पीड़ित लोगों की मदद कर सकता है. चुकंदर फोलेट से भरपूर है, जो दिल के स्वास्थ्य, वृद्धि और विकास के लिए काफी जरूरी पोषक तत्व है. चुकंदर मैंगनीज का भी एक अच्छा सोर्स है, जो इंसुलिन के स्तर को बेहतर बनाने में मददगार है. इतना ही नहीं, आपके ब्लड शुगर लेवल को कम करने में भी यह सहायक है. चुकंदर के सेवन से आपका ब्लड शुगर लेवल स्टेबल रहेगा. इसमें भारी मात्रा में पाया जाने वाला नाइट्रेट इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करने में कारगर है.

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

बाकी जड़ वाली सब्जियों के मुकाबले चुकंदर में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है. इसलिए डायबिटीज के मरीज इसका सेवन कर सकते हैं. ये फाइबर का भी एक अच्छा सोर्स है, जो ब्लड शुगर लेवल में अचानक होने वाली बढ़ोतरी को रोकने वाले कार्बोहाइड्रेट के अब्जॉर्प्शन को धीमा करता है. ये जड़ वाली सब्जी एंटीऑक्सिडेंट का एक अच्छा सोर्स मानी जाती है, जिसमें बेटालेन नाम की कंपाउंड शामिल हैं. ये एंटीऑक्सिडेंट सूजन को कम करने और इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने में सहायता कर सकते हैं, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. 

न करें ज्यादा सेवन

ये शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और फ्री रेडिकल्स को कम कर सकता है. शरीर में कम फ्री रेडिकल्स का अर्थ है कि रेटिनोपैथी, किडनी की बीमारी, न्यूरोपैथी, डायबिटिक फुट रोग और दिल की बीमारी जैसी डायबिटीज कॉम्प्लिकेशन का जोखिम कम हो जाता है. इसके सेवन से हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाने में भी मदद मिलती है. इससे ज्यादा पोषक तत्व निकालने के लिए कच्चे चुकंदर का सेवन करें. हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि इसका सेवन संतुलित मात्रा में करना है, क्योंकि ज्यादा सेवन करना आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.


ये भी पढ़ें: सिजोफ्रेनिया: जिससे हुआ प्यार वो वास्तव में है ही नहीं, 2 करोड़ लोग ऐसी बीमारियों की चपेट में

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sleeping With Cooler in Rainy Season: इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
Diabetes: डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय
डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय
ब्रेस्ट पंप या डायरेक्ट फीडिंग? जानिए आपके बच्चे के लिए क्या है बेहतर
ब्रेस्ट पंप या डायरेक्ट फीडिंग? जानिए आपके बच्चे के लिए क्या है बेहतर
बच्चों के खाने पर FSSAI का नया फॉर्मूला, हाई शुगर-फैट और सॉल्ट पर तय होगी लिमिट
बच्चों के खाने पर FSSAI का नया फॉर्मूला, हाई शुगर-फैट और सॉल्ट पर तय होगी लिमिट

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
Embed widget