एक्सप्लोरर

High Cholesterol: चेहरे पर दिखने लग जाएं ये 4 लक्षण, तो समझ जाएं कि आपका कोलेस्ट्रॉल 'हाई' है

हमारे शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है, पहला LDL और दूसरा HDL. एलडीएल को खराब कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है. जबकि एचडीएल को गुड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है.

High Cholesterol Symptoms: हाई कोलेस्ट्रॉल का वैसे तो कोई सटीक लक्षण नहीं होता है. हालांकि जैसे ही ये बीमारी सिर उठाने लगती है और एडवांस्ड स्टेज में पहुंचने लगती है तब शरीर में हल्की फुल्की दिक्कत महसूस होती है, जिसकी जांच कराने पर खराब कोलेस्ट्रॉल का पता चलता है. खराब कोलेस्ट्रॉल का पता लगाने के लिए डॉक्टर ब्लड टेस्ट करते हैं. हमारे शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है, पहला LDL (लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन) और दूसरा HDL (हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन). एलडीएल को खराब कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है. जबकि एचडीएल को गुड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है. आपके चेहरे पर दिखने वाले कुछ लक्षण आपको खराब कोलेस्ट्रॉल की जानकारी दे सकते हैं. आइए जानते हैं इन लक्षणों की पहचान आपको कैसे करनी है.

जैंथिलास्मा

क्या आपने कभी अपनी पलकों पर मुलायम सा उभार नोटिस किया है? ये पीले रंग के मुलायम गांठ होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल का संकेत देते हैं. इन्हें जैंथिलास्मा कहा जाता है. जैंथिलास्मा आमतौर पर खुजली और दर्द रहित होती हैं. हाई कोलेस्ट्रॉल वाले सभी लोगों में जैंथिलास्मा की समस्या पैदा नहीं होती है. ये दिक्कत ज्यादातर इंबैलेंस लिपिड प्रोफाइल वाले लोगों में देखी जाती है. जब भी आप पलकों के ऊपर जैंथिलास्मा को नोटिस करें तो डॉक्टर के पास चेकअप के लिए जरूर जाएं.

कॉर्नियल आर्कस

कॉर्नियल आर्कस या आर्कस सेनिलिस कॉर्निया के चारों ओर देखी जाने वाली एक पतली सी सफेद लाइन होती है. अमेरिका नेशनल हार्ट, लंग एंड ब्लड इंस्टीट्यूट (NHLBI) के मुताबिक, कॉर्नियल आर्कस हाई कोलेस्ट्रॉल के पैदा होने का एक बड़ा सिग्नल है. जिन लोगों के परिवार में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या कई लोगों को हो, वे कॉर्नियल आर्कस जैसे लक्षण विकसित कर सकते हैं.

इरप्टिव ज़ैंथोमा 

चेहरे, गालों और माथे पर त्वचा का रंग नारंगी होना या धब्बे पड़ना भी हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकता है. ये हाथों, कोहनी, नितंबों और घुटनों पर भी दिखाई दे सकते हैं. शरीर पर इरप्टिव ज़ैंथोमा की मौजूदगी हाई लेवल ट्राइग्लिसराइड्स का सिग्नल देती है.

सोरायसिस

अगर चेहरे और शरीर के बाकी हिस्से की स्किन पर लाल और खुजली वाले स्पॉट दिखाई देते हैं तो तुरंत इसका इलाज करवाएं. क्योंकि ये सोरायसिस रोग है. ये बीमारी हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों में भी देखी जाती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Liver Cirrhosis: 'लिवर सिरोसिस' ने डैमेज कर डाला अमिताभ बच्चन का 75 प्रतिशत लिवर, सिर्फ 25% पर हैं जिंदा, जानें क्या है ये बीमारी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Breathless While Climbing Stairs: क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
Cervical Pain: ऑफिस हो या घर, ये छोटी-छोटी लापरवाहियां बन सकती हैं सर्वाइकल की वजह
ऑफिस हो या घर, ये छोटी-छोटी लापरवाहियां बन सकती हैं सर्वाइकल की वजह
COVID-19 Cases: आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले आए सामने, 4 की मौत; स्वास्थ्य विभाग ने कहा- घबराएं नहीं
आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले आए सामने, 4 की मौत; स्वास्थ्य विभाग ने कहा- घबराएं नहीं
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget