एक्सप्लोरर

आपकी इन गलतियों की वजह से हो सकता है डाउन सिंड्रोम बेबी, हो जाएं सावधान

डाउन सिंड्रोम एक जेनेटिक डिसऑर्डर है, जो गर्भ में ही पैदा होता है और इसका मुख्य कारण माता-पिता की कुछ गलतियां हो सकती हैं. इसकी वजह से आने वाले बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास प्रभावित हो सकता है.

Down Syndrome Baby : पैरेंट्स बनने की खुशी अलग ही होती है. यह बेहद खूबसूरत एहसास होता है. मां बनना हर महिला का सपना होता है. प्रेगनेंसी (Pregnancy) से लेकर डिलीवरी तक खास सावधानियां बरतनी पड़ती है. नए बच्चे के आने तक हर छोटी-बड़ी चीजों का ख्याल रखना पड़ता है. लेकिन अगर प्रेगनेंसी के दौरान सावधानी न बरती जाए, तो बच्चे की सेहत पर नकारात्मक असर पड़ सकता है. इससे कई तरह की दिक्कतें पैदा हो सकती हैं.

डाउन सिंड्रोम (Down Syndrome) भी ऐसी ही एक प्रॉब्लम है. यह एक जेनेटिक डिसऑर्डर है, जो गर्भ में ही पैदा होता है और इसका मुख्य कारण माता-पिता की कुछ गलतियां हो सकती हैं. इस आर्टिकल में आइए जानते हैं किन कारणों से डाउन सिंड्रोम का खतरा बढ़ सकता है और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए...

डाउन सिंड्रोम क्या होता है

डाउन सिंड्रोम एक अनुवांशिक (Genetic) डिसऑर्डर है, जिसमें बच्चे के शरीर की सेल्स में एक्स्ट्रा क्रोमोसोम पाया जाता है. हर इंसान में 23 जोड़ी गुणसूत्र (Chromosomes) होते हैं, लेकिन डाउन सिंड्रोम से प्रभावित बच्चों में 21वें गुणसूत्र की एक एक्स्ट्रा कॉपी होती है. इसकी वजह से बच्चे के मेंटेल और फिजिकल ग्रोथ प्रभावित होती है.

किन गलतियों से बढ़ सकता है डाउन सिंड्रोम का खतरा

1. ज्यादा उम्र में प्रेगनेंसी

अगर महिला की उम्र 35 साल से ज्यादा है, तो डाउन सिंड्रोम होने का खतरा ज्यादा होता है. उम्र बढ़ने के साथ एग्स की क्वालिटी कम होने लगती है, जिससे जेनेटिक डिसऑर्डर का जोखिम बढ़ जाता है.

2. पिता बनने की ज्यादा उम्र

सिर्फ मां की उम्र ही नहीं, बल्कि पिता की उम्र भी डाउन सिंड्रोम के खतरे को बढ़ा सकती है. शोध के मुताबिक, 40 साल से अधिक उम्र के पुरुषों के शुक्राणु (Sperm) में जेनेटिक म्यूटेशन की आशंका ज्यादा होती है, जिससे बच्चे में क्रोमोसोमल असामान्यता हो सकती है.

3. फैमिली हिस्ट्री की अनदेखी

अगर परिवार में पहले से डाउन सिंड्रोम के मामले रहे हैं, तो डॉक्टर से जेनेटिक काउंसलिंग करवानी चाहिए. कई बार अनुवांशिक कारणों से भी यह समस्या आ सकती है. ऐसे में लापरवाही से बचना चाहिए.

4. प्रेगनेंसी में अनहेल्दी लाइफस्टाइल

अगर प्रेगनेंसी के दौरान मां सही पोषण नहीं लेती या नुकसानदायक चीजों का सेवन करती है, तो फीटस यानी भ्रूण का विकास प्रभावित हो सकता है. इसकी वजह से जेनेटिक गड़बड़ी हो सकती है.

प्रेगनेंसी में शराब-सिगरेट पीना, जंक फूड और असंतुलित आहार, फोलिक एसिड और जरूरी पोषक तत्वों की कमी, इस बीमारी का कारण बन सकता है.

यह भी पढ़ें : साल में दो बार बोर्ड परीक्षाओं से बच्चों की मेंटल हेल्थ पर पड़ सकता है असर?

5. रेडिएशन और टॉक्सिन के संपर्क में आना

अगर गर्भावस्था के दौरान महिला रेडिएशन या हानिकारक केमिकल्स के संपर्क में आती है, तो इससे बच्चे की कोशिकाओं में जेनेटिक बदलाव हो सकते हैं. इसलिए प्रेगनेंसी में ज्यादा ऐसी जगहों पर जाने से बचना चाहिए.

6. प्रेगनेंसी से पहले हेल्थ चेकअप न कराना

अगर महिला किसी पुरानी बीमारी जैसे डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या थायरॉइड से पीड़ित है और उसका सही इलाज नहीं हो रहा है, तो इससे बच्चे में क्रोमोसोमल डिसऑर्डर का खतरा बढ़ सकता है.

डाउन सिंड्रोम से कैसे करें बचाव

प्रेगनेंसी की सबसे सही उम्र 25 से 30  साल मानी जाती है, इसी दौरान बेबी प्लान करें.

अगर फैमिली में पहले से कोई जेनेटिक बीमारी रही है तो पहले टेस्ट कराएं.

फोलिक एसिड और पोषण का ध्यान रखें. इसके लिए डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

धूम्रपान, शराब और नशे से बचें.

रेडिएशन और टॉक्सिन से बचें. पॉल्यूशन से दूर रहें.

ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और हार्मोनल बैलेंस पर नजर रखें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: 'मुझे जीना ही नहीं है अब...' दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIIMS Research: एक ही परिवार में अलग-अलग सदस्यों को क्यों होती हैं अलग-अलग बीमारियां? एम्स करेगा स्टडी
एक ही परिवार में अलग-अलग सदस्यों को क्यों होती हैं अलग-अलग बीमारियां? एम्स करेगा स्टडी
Ghee Purity Test: बाजार से खरीदा देसी घी असली है या नकली, देसी तरीकों से कैसे पहचानें?
बाजार से खरीदा देसी घी असली है या नकली, देसी तरीकों से कैसे पहचानें?
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
Embed widget