एक्सप्लोरर

Health Tips: लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव, वजन घटेगा और उम्र बढ़ेगी

खाओ-पीयो और दौड़ो, यही लंबी उम्र का मंत्र है. ऐसे में लंबे समय तक फिट रहने के लिए आपको भी इस मंत्र को अपने लाइफ में अपनाना चाहिए. कई रिसर्च में ये बात सामने आ चुकी है कि मोटे लोगों को पतले लोगों के मुकाबले ज्यादा बीमारियां होती है.

आजकल की लाइफस्टाइल में लोग ज्यादा मोटे और अनफिट हो रहे हैं. फिजिकल वर्क बहुत कम हो गया है और घंटों बैठकर ऑफिस का काम करना पड़ता है. ऐसे में आपको ये जानकर हैरानी होगी कि वजन का संबंध आपकी उम्र पर भी पड़ रहा है. कई रिसर्च में ये बात सामने आई है कि जो लोग मोटे हैं उन्हें डायबिटीज और हार्ट की बीमारियां ज्यादा होती हैं. मोटे लोगों की मृत्युदर भी पतले लोगों से ज्यादा है. तो अगर आप लंबा जीना चाहते हैं तो आपको अपना वजन कंट्रोल में रखना होगा. 

अब आपका ये जानना जरूरी है कि वजन कब और क्यों बढ़ता है. दरअसल वजन बढ़ने की कई वजह हैं. सामान्य रुप से 30 से 40 साल के लोगों में मोटापे की समस्या ज्यादा देखी गई है. मिडिल एज में हॉर्मोन्स, लाइफस्टाइल, गलत खान-पान और कम फिजिकल एक्टिविटी की वजह से लोग मोटापे के शिकार हो जाते हैं. अगर आप वजन कम रखेंगे तो बीमारियां दूर रहेंगे और आपकी उम्र भी बढ़ेगी. वजन कम करने के लिए आपको अपने रुटीन और लाइफस्टाइल में थोड़ा बदलाव करना होगा. 

खाने में रखें सही बैलेंस

अगर आप अपनी डाइट में बैलेंस बनाकर चलते हैं तो आप लंबे समय तक फिट और हेल्दी रह सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले खाने पर ध्यान दें और डाइट में वो फूड शामिल करें जिससे वजन ना बढ़े. इसके लिए आपको इन 5 आदतों को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाना होगा. इससे आपको मोटापे की समस्या ही नहीं आयेगी.

1-कोशिश करें कि घर का ताजा बना हुआ खाना खाएं. अपने हर मील में फल- सब्जियां, दाल, अंडा, रोटी और चावल जैसे बेसिक फूड आइटम को शामिल करें. मार्केट के पैकेट बंद खाने से परहेज रखें.
 
2- हर रोज बाहर का खाना खाने से वजन तेजी से बढ़ता है. इसलिए वजन को कंट्रोल रखने के लिए बाहर का खाना खाने से बचें. फास्ट फूड खाने से वजन तेजी से बढ़ता है. हां कभी-कभार बाहर खाने में कोई बुराई नहीं है. 

3- खाना खाने में टाइम का भी बहुत ध्यान रखें.  गलत टाइम पर खाने से भी वजन बढ़ता है. इसलिए आपके खाने पीने का एक नियम होना जरूरी है. कई लोग लेट नाइट खाना खाते हैं जो शरीर के लिये अच्छा नहीं है. 

4- जब भी खाना खाएं भूख से थोड़ा कम यानि छोटे मील में खाएं. इससे आपका वेट कंट्रोल में रहेगा. आप चाहें तो छोटे-छोटे कई मील दिनभर में ले सकते हैं लेकिन एक बार में ओवर ईटिंग से बचें.

5- अगर लंबे समय तक पतला रहना है तो मैदा, चीनी और तेल का इस्तेमाल कम करें. इन तीनों चीजों से वजन बढ़ता और शरीर में कई बीमारियां भी पैदा होती हैं. वजह कम करने के लिए कार्बोहाइड्रेट वाला खाना भी कम खाएं.

एक्सरसाइज जरूर करें

फिट रहने के लिए जिस तरह से खाने-पीने का ध्यान रखना जरूरी है उसी तरह से डेली रूटीन में किसी न किसी तरह की फिजिकल एक्टिविटी शामिल करना भी बहुत जरूरी है. आप कोई भी वर्कआउट कर सकते हैं जैसे- साइक्लिंग, स्विमिंग और रनिंग. हां लेकिन आपको हर रोज कम से कम 30-40 मिनट वर्कआउट जरूर करना चाहि. नियमित रुप से वॉक करने से भी आप फिट रह सकते हैं. वर्कआउट करने से आपकी मेंटल हेल्थ और फिजिकल हेल्थ दोनों अच्छी रहती हैं. 

ये भी पढ़ें: कोरोना काल में पपीता हो गया है मंहगा, तो खाएं ये 5 फल मिलेंगे पपीते के जैसे फायदे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gen Z vs Millennials : क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
Ear Care Tips: क्यों बारिश के मौसम में बंद हो जाते हैं कई लोगों के कान, जानिए इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
क्यों बारिश के मौसम में बंद हो जाते हैं कई लोगों के कान, जानिए इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
Benefits Of Matcha Tea: ग्रीन-टी का जमाना गया! अब वजन घटाने के लिए सेलिब्रिटीज क्यों पी रहे हैं हरी 'माचा चाय'?
ग्रीन-टी का जमाना गया! अब वजन घटाने के लिए सेलिब्रिटीज क्यों पी रहे हैं हरी 'माचा चाय'?
Gastro Shield Diet: पेट को कभी बूढ़ा नहीं होने देगी ये नई 'गैस्ट्रो-शील्ड' डाइट, जानें 40 की उम्र के बाद क्यों है जरूरी 
पेट को कभी बूढ़ा नहीं होने देगी ये नई 'गैस्ट्रो-शील्ड' डाइट, जानें 40 की उम्र के बाद क्यों है जरूरी 

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget