एक्सप्लोरर

कैल्शियम-विटामिन डी3 समेत 49 दवाएं क्वालिटी टेस्ट में फेल, CDSCO की लिस्ट में पैरासिटामोल फिर शामिल

सीडीएससीओ) ने दवाओं की क्वालिटी को लेकर सितंबर की रिपोर्ट जारी कर दी है. इसमें कैल्शियम, विटामिन डी3 समेत कफ सिरप, मल्टीविटामिन और एंटी एलर्जी दवाएं क्वालिटी टेस्ट में फेल हो गई हैं.

केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने दवाओं की क्वालिटी को लेकर सितंबर की रिपोर्ट जारी कर दी है. इसमें कैल्शियम, विटामिन डी3 समेत कफ सिरप, मल्टीविटामिन और एंटी एलर्जी दवाएं शामिल हैं, जो क्वालिटी टेस्ट में फेल हो गई हैं. गौर करने वाली बात यह है कि इनमें वे दवाएं भी शामिल हैं, जिन्हें डॉक्टर्स आमतौर पर मरीजों को देते हैं. वहीं, पैरासिटामोल लगातार दूसरे महीने में क्वालिटी टेस्ट पास नहीं कर पाई है. 

इन दवाओं के सैंपल हुए फेल

सीडीएससीओ की लिस्ट में ओमेरिन डी कैप्सूल, निमेसुलाइड+पैरासिटामोल, कैल्शियम 500, विटामिन डी 3, पैंटोप्रेज़ोल, पैरासिटामोल पेडियाट्रिक ओरल सस्पेंशन, एसिक्लोफेनाक, सेट्रीजीन सिरप आदि दवाएं शामिल हैं. इन दवाओं का इस्तेमाल लोग आमतौर पर गैस्ट्रिक, बुखार, खांसी और दर्द के लिए करते हैं. इस लिस्ट में कुल 49 दवाइयां ऐसी हैं, जो गुणवत्ता जांच में फेल हुई हैं. केंद्रीय दवा मानक निरंतरण संगठन हर महीने बाजार से दवाओं के सैंपल उठाकर अलग-अलग मानकों पर इसकी जांच करता है. 

क्या है दवा के फेल होने का मतलब?

DCGI राजीव सिंह रघुवंशी ने बताया कि टेस्टिंग पैरामीटर्स में अगर कोई दवा फेल हो जाती है तो उसे स्टैंडर्ड क्वालिटी का नहीं कहा जाता. इससे यह समझा जाता है कि जिस कंपनी ने यह दवाई बनाई है, उस कंपनी की उस बैच की दवा स्टैंडर्ड के मुताबिक नहीं है. जो भी दवाएं क्वालिटी टेस्ट में फेल हुई हैं, उन दवाओं के सैंपल मार्केट में मौजूद थे. मार्केट से ही उनके सैंपल लेकर टेस्ट किए गए. उन्होंने बताया कि जो भी दवाएं स्टैंडर्ड क्वालिटी के मुताबिक नहीं होती हैं, उनकी कंपनियों को नोटिस जारी किया जाता है. 

बड़ी कंपनियों के नाम की फेक दवाएं भी मिलीं

सीडीएससीओ की रिपोर्ट में चार  ऐसी दवाइयां भी शामिल हैं, जिन्हें किसी बड़ी कंपनी के नाम से दूसरी कंपनी ने बनाकर मार्केट में भेज दिया. इन दवाओं में ड्यूटैस्टराइड/टैमसुलोसिन , कैल्शियम 500, विटामिन डी 3, पैंटोप्राज़ोल और नैंड्रोलोन शामिल हैं. बता दें कि केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन हर महीने बाजार से अलग-अलग दवाइयों के सैंपल टेस्ट करता है, जिसके बाद हर महीने क्वालिटी टेस्ट की रिपोर्ट जारी की जाती है. 

पिछले महीने फेल हुई थीं इतनी दवाएं

अगस्त की रिपोर्ट में पैरासिटामोल समेत 53 दवाएं क्वालिटी टेस्ट में फेल हुई थीं. बता दें कि स्टैंडर्ड क्वालिटी के मुताबिक दवा न होने से काफी लोग खराब दवाइयों को इस्तेमाल कर लेते हैं. डॉ. स्वाति माहेश्वरी का कहना है कि ऐसी दवाओं को बनाने वाली कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. दरअसल, लगातार खराब क्वालिटी की दवा खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है. इससे मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है.

यह भी पढ़ें: CDSCO ने जो दवाएं टेस्ट में फेल कीं, उसका मतलब क्या? क्या किसी काम की नहीं रहीं ये मेडिसिन?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 4 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Heat Impact On Sperm Quality; गर्मियों में धूप में बाइक खड़ी करने से पहले 100 बार सोचना, वरना नहीं बन पाओगे पापा
गर्मियों में धूप में बाइक खड़ी करने से पहले 100 बार सोचना, वरना नहीं बन पाओगे पापा
बिना डायबिटीज वाले और युवा लोगों का तेजी से घटता है वजन, चौंका देगी GLP-1 दवाओं पर नई स्टडी
बिना डायबिटीज वाले और युवा लोगों का तेजी से घटता है वजन, चौंका देगी GLP-1 दवाओं पर नई स्टडी
Milk And Parkinson Disease:सेहतमंद समझकर रोज पी रहे हैं दूध? इस लाइलाज बीमारी का बढ़ सकता है खतरा
सेहतमंद समझकर रोज पी रहे हैं दूध? इस लाइलाज बीमारी का बढ़ सकता है खतरा
Salt to Newborn Baby: यहां बच्चा पैदा होते ही चटा दिया जाता है नमक, जानें इसका सेहत पर क्या पड़ता है असर?
यहां बच्चा पैदा होते ही चटा दिया जाता है नमक, जानें इसका सेहत पर क्या पड़ता है असर?

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑफिसर को बचाने नहीं ईरान के परमाणु ठिकाने तबाह करने ट्रंप ने भेजा था फाइटर जेट? सैटेलाइट से खुलासा
ऑफिसर को बचाने नहीं ईरान के परमाणु ठिकाने तबाह करने ट्रंप ने भेजा था फाइटर जेट? सैटेलाइट से खुलासा
सम्राट चौधरी पर पप्पू यादव बोले, 'BJP के सर्वोच्च नेताओं की पर्ची पर भारी पड़ी नीतीश की मर्जी'
सम्राट चौधरी पर पप्पू यादव बोले, 'BJP के सर्वोच्च नेताओं की पर्ची पर भारी पड़ी नीतीश की मर्जी'
अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल को शेयर करनी होगी अपनी लोकेशन, डोप टेस्ट भी होगा; NADA का फैसला
अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल को शेयर करनी होगी अपनी लोकेशन, डोप टेस्ट भी होगा; NADA का फैसला
वरुण धवन की भतीजी से मिलिए, स्टारकिड्स से ग्लैमर में है चार कदम आगे,चलाती हैं खुद का ब्रांड, सलमान खान संग कर चुकी हैं काम
वरुण धवन की भतीजी से मिलिए, स्टारकिड्स से ग्लैमर में है चार कदम आगे,चलाती हैं खुद का ब्रांड
'दिल्ली में आवास, असम में FIR फिर तेलंगाना HC क्यों गए पवन खेड़ा?' हिमंत सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दी ये दलील
'दिल्ली में आवास, असम में FIR फिर तेलंगाना HC क्यों गए पवन खेड़ा?' हिमंत सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दी ये दलील
परिसीमन से बदलेगा पंजाब और हरियाणा का सियासी संतुलन? सुखबीर सिंह बादल के बयान ने मचाई खलबली
परिसीमन से बदलेगा पंजाब और हरियाणा का सियासी संतुलन? सुखबीर सिंह बादल के बयान ने मचाई खलबली
Washing Machine Stain Problem: क्या आपकी वॉशिंग मशीन भी लगा रही कपड़ों पर दाग, जानें क्यों होता है ऐसा?
क्या आपकी वॉशिंग मशीन भी लगा रही कपड़ों पर दाग, जानें क्यों होता है ऐसा?
Apple ने दी थी Grok को ऐप स्टोर से हटाने की धमकी, यहां जान लें क्या है पूरा मामला
Apple ने दी थी Grok को ऐप स्टोर से हटाने की धमकी, यहां जान लें क्या है पूरा मामला
Embed widget