एक्सप्लोरर

Malaria Treatment: मलेरिया का भी खात्मा करेगी कैंसर की दवा, रिसर्च में खुलासा

मलेरिया मच्छर से होने वाला रोग है. मलेरिया की दवा को लेकर हाल में रिसर्च की गई. रिसर्च में सामने आया कि कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा मलेरिया के लिए भी कारागर साबित हुई है.

Cancer Medicine: मलेरिया मच्छर जनित रोग है. हर साल देश में ही सैकड़ों की संख्या में लोग मलेरिया की चपेट में आ जाते हैं. इलाज न मिलने के कारण काफी मरीजों की मौत तक हो जाती है. हाल में एक रिसर्च मलेरिया के इलाज में उम्मीद बनकर उभरी है. क्लीनिकल ट्रायल में सामने आया है कि कैंसर के इलाज में यूज की जाने वाली दवाएं मलेरिया के खिलाफ लड़ाई में भी कारागर है. यदि सबकुछ सही रहा तो आने वाले दिनों में यह दवा मार्केट में लोगों के लिए उपलब्ध होगी. 

अलग तरीके से काम करेगी दवा

केपटाउन विश्वविद्यालय (यूसीटी) के विशेषज्ञों के नेतृत्व में शोध दल ने रिसर्च की. रिसर्च साइंस ट्रांसलेशनल मेडिसिन पत्रिका में पब्लिश हुई है. क्लीनिकल ट्रायल में सामने आया कि कैंसर के उपचार में प्रयोग होने वाली दवाओं में मलेरिया से बचाव, इलाज और रोकथाम की क्षमता है। वैज्ञानिकों ने कहा कि कोविड की वजह से मलेरिया का टीकाकरण, इलाज और उसके देखरेख सही ढंग से नहीं हो सका है. इसी कारण विश्व में मलेरिया के केसों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. 

सैपनिसर्टिब आएगी काम

रिसर्च में यह देखा गया कि क्या ब्रेस्ट कैंसर, एंडोमेट्रियल कैंसर, ग्लियोब्लास्टोमा, रीनल सेल कार्सिनोमा और थायराइड कैंसर जैसे ट्यूमर के इलाज के लिए क्लिनिकल ट्रायल के दौरान दी गई दवा सैपनिसर्टिब का उपयोग मलेरिया के इलाज में हो सकता है. रिसर्च में सामने आया कि दवा ने अलग-अलग चरणों में परजीवी को मारकर मलेरिया के फैलने से बचाव, इलाज और रोकथाम की. मलेरिया पैरासाइट लिवर और रेड ब्लड सेल्स में विकसित होता है और यही छिपकर रहता है. दवा ने इस जगह अटैक कर परजीवी को जड़ से खत्म कर दिया. सैपनिसर्टिब मलेरिया परजीवी में किनेसेस नामक विभिन्न प्रोटीनों को रोकता है. इससे मलेरिया पैरासाइट मर जाता है. 

कितनी दी जाएगी डोज

मीडिया रिपोर्ट के  अनुसार, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा समर्थित मलेरिया ड्रग एक्सेलेरेटर प्रोजेक्ट में दवा पर रिसर्च चल रही है. अब इसमें दवा का व्यक्ति की बॉडी पर प्रभाव और कितनी डोज व्यक्ति को दी जाएं, इस पर रिसर्च जारी है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि और तरीकों को केवल सुझाव के रूप में लें. किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Steroids and Hormonal Imbalance: क्यों लड़कों का निकल रहा है लड़कियों की तरह ब्रेस्ट, जान लें इसका चौंकाने वाला राज
क्यों लड़कों का निकल रहा है लड़कियों की तरह ब्रेस्ट, जान लें इसका चौंकाने वाला राज
अब आयुष्मान भारत से होगा किडनी ट्रांसप्लांट, जुग जुग जियो अभियान शुरू
अब आयुष्मान भारत से होगा किडनी ट्रांसप्लांट, जुग जुग जियो अभियान शुरू
इन गलतियों की वजह से बढ़ जाता है यूरिक एसिड, ऐसे करें कम
इन गलतियों की वजह से बढ़ जाता है यूरिक एसिड, ऐसे करें कम
Lipedema Symptoms: जांघ की चर्बी को न मान लेना नॉर्मल फैट, हो सकती है यह बीमारी
जांघ की चर्बी को न मान लेना नॉर्मल फैट, हो सकती है यह बीमारी

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
क्या रविशंकर प्रसाद का 'कुत्ता-बिल्ली' वाला बयान फर्जी था? बांकीपुर की हार का बना बड़ा कारण
क्या रविशंकर प्रसाद का 'कुत्ता-बिल्ली' वाला बयान फर्जी था? बांकीपुर की हार का बना बड़ा कारण
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget