एक्सप्लोरर

Salt Addition: क्या आपको भी है ज्यादा नमक खाने की लत, जानें यह कैसे तबाह कर देता है आपकी जिंदगी?

Health Tips: चीनी की तरह नमक की लत भी सेहत बिगाड़ सकती है. खाने में नमक की मात्रा ज्यादा होने से आंत माइक्रोबायोम में भी दिक्कत हो सकती है.

जैसे जीने के लिए सांसों की जरूरत होती है, उसी तरह खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए नमक भी जरूरी होता है. नमक एक ऐसी चीज है, जो हमारे शरीर में फ्लूड बैलेंस, नर्व फंक्शन और मसल्स के काम करने के लिए बेहद जरूरी होता है. अगर हमारे शरीर में नमक यानी सोडियम की कमी हो जाती है तो कई बेसिक फंक्शन जैसे नर्व के सिग्नल ट्रांसमिशन और ब्लड प्रेशर को बरकरार रखने आदि अटक सकते हैं.

इतिहास में भी बेहद खास रहा नमक

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इतिहास में भी नमक बेहद खास माना गया है. दरअसल, जब दुनिया में फ्रिज यानी रेफ्रिजरेटर ईजाद नहीं हुआ था, जब खाने-पीने की चीजों को सुरक्षित रखने के लिए नमक ही इस्तेमाल किया जाता था. इसके अलावा एक दौर ऐसा भी रहा, जब नमक को करेंसी की तरह भी यूज किया गया. हकीकत में सैलरी शब्द की उत्पत्ति लैटिन शब्द सैलेरियम से हुई है, जिसका मतलब सैलरी भी होता है. प्राचीन रोम में रोमन सैनिकों को मिलने वाली सैलेरियम हकीकत में नमक होता था, जो उस वक्त बेहद कीमती और जरूरी चीज माना जाता था.

कितना नमक खाना सही?

अब सवाल उठता है कि इंसान को कितना नमक खाना चाहिए, जिससे उसकी तबीयत न बिगड़े. जैसे नमक हमारे लिए फायदेमंद है, उसकी तरह ज्यादा नमक खाने से सेहत संबंधित कई दिक्कतें हो सकती हैं. चीनी की तरह नमक की भी लत लग सकती है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि रोजाना कितना नमक खाना चाहिए और इससे हमारे आंत माइक्रोबायोम पर क्या असर पड़ता है?

हमारी डाइट और सेहत के लिए नमक कितना जरूरी?

हमारी डाइट में नमक डालने का मकसद खाने का स्वाद बढ़ाना होता है. यह हमारे खाने को स्वादिष्ट बनाता है और शरीर को जरूरी सोडियम और क्लोराइड मुहैया कराता है. बता दें कि नमक कई तरह के होते हैं, जिनमें गुलाबी नमक और काला नमक आदि शामिल होते हैं. नमक से हमारे शरीर को कई अन्य मिनरल्स भी मिलते हैं, लेकिन उनकी मात्रा काफी कम होती है. अगर हम ज्यादा नमक खाते हैं तो शरीर में सोडियम और क्लोराइड का लेवल बढ़ सकता है, जो कई अंगों के लिए नुकसानदायक होता है. इसके अलावा ज्यादा नमक की वजह से हाइपरटेंशन की दिक्कत भी बढ़ती है.

अचानक नमक खाना बंद कर देंगे तो क्या होगा?

इस मामले में कानपुर बेस्ड डाइटिशियन पायल ओमार ने बताया कि अगर हम रोजाना सभी फूड ग्रुप मिलाकर बैलेंस्ड डाइट लेते हैं तो हमें एक्स्ट्रा नमक खाने की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि बैलेंस्ड डाइट से ही हमें रोजाना 500 मिलीग्राम सोडियम मिल जाता है. दरअसल, अपने टेस्ट बड्स की वजह से हम काफी समय से नमक खा रहे होते हैं, जिसके चलते शरीर नमक के सेवन को एक्सेप्ट कर लेता है. अगर हम अचानक नमक खाना छोड़ देते हैं तो इससे हमारे शरीर में कुछ बदलाव नजर आ सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहा पार्टनर आपके लिए कितना खतरनाक, क्या आपको भी हो जाएगा हाई बीपी?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget