एक्सप्लोरर

High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहा पार्टनर आपके लिए कितना खतरनाक, क्या आपको भी हो जाएगा हाई बीपी?

Health Tips: आमतौर पर ब्लड प्रेशर संक्रामक रोग नहीं है, लेकिन कई ऐसे भी कारण होते हैं, जिनकी वजह से पार्टनर के कारण आपको भी हाई बीपी हो सकता है.

कई रिसर्च में यह बात सामने आ चुकी है कि अगर आपका पार्टनर स्ट्रेस में रहता है तो यह दिक्कत आपको भी घेर सकती है, लेकिन क्या ब्लड प्रेशर के साथ भी ऐसा होता है? अगर आपका पार्टनर हाइपरटेंशन से जूझ रहा है तो क्या आपको भी दिक्कत हो सकती है? वैसे तो यह बहस का मसला है, लेकिन जान लीजिए कि इस पर एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं?

इस मसले पर क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

इस मामले में मुंबई में सीनियर फिजिशियन और क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट डॉ. रूही पीरजादा कहती हैं कि ऐसा हो सकता है. इसे लेकर चीन, इंग्लैंड, भारत और अमेरिका में कई रिसर्च हो चुकी हैं. इनमें सामने आया है कि अगर कोई महिला हाई बीपी वाले पुरुष से शादी करती है तो वह भी हाइपरटेंशन की शिकार हो सकती है. वहीं, नॉर्मल ब्लड प्रेशर वाले व्यक्ति से शादी करने पर इस तरह का कोई खतरा नहीं होता है. वहीं, गुरुग्राम स्थित आर्टिमिस अस्पताल में सीनियर कंसल्टेंट डॉ. पी वेंकट कृष्णन कहते हैं कि अगर आपके पार्टनर को हाई ब्लड प्रेशर है तो डायरेक्टली तो वह आपको हाई बीपी की बीमारी नहीं दे सकता है. हालांकि, इनडायरेक्टली ऐसा हो सकता है.

किस वजह से ट्रांसफर हो सकती है बीपी की बीमारी?

अब सवाल उठता है कि आखिरी हाई बीपी की बीमारी एक पार्टनर से दूसरे पार्टनर में कैसे ट्रांसफर हो सकती है? इस सवाल का जवाब जानने से पहले हमें बीपी के बारे में कुछ चीजें जान लेनी चाहिए. हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन एक ऐसी स्थिति होती है, जिसमें आर्टरी में बह रहे ब्लड का फोर्स काफी ज्यादा होता है. इसकी वजह से कई तरह की गंभीर दिक्कतें हो सकती हैं, जिनमें हार्ट डिजीज और स्ट्रोक आदि शामिल हैं. हाई बीपी होने के पीछे डाइट, लाइफस्टाइल, जेनेटिक्स और स्ट्रेस आदि चीजें होती हैं.

पार्टनर को कैसे हो सकती है यह बीमारी?

अब सवाल उठता है कि एक पार्टनर से दूसरे पार्टनर को यह बीमारी कैसे हो सकती है? दरअसल, कपल्स अक्सर अपनी लाइफस्टाइल हैबिट शेयर करते हैं, जो ब्लड प्रेशर हाई होने के पीछे जिम्मेदार होती हैं. अगर आपके पार्टनर को हाई बीपी है तो आप इस पर काबू पाने के लिए हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज आदि पर काम कर सकते हैं. डॉ. कृष्णन ने बताया कि अगर खराब लाइफस्टाइल जैसे खाने में तेज नमक खाना, हद से ज्यादा अल्कोहल का सेवन की वजह से पार्टनर का बीपी हाई है तो दूसरा शख्स भी इन आदतों का शिकार हो सकता है और हाई बीपी की चपेट में आ सकता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: बस डांस पर जमकर मारना है चांस, फिट हो जाएंगे बॉडी-मूड और दिमाग

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Healthcare Workers Report : हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
आ रहा है डेंगू मलेरिया का मौसम, अपने बच्चों का ऐसे रखें ख्याल, पछताने से पहले पढ़ लें खबर
आ रहा है डेंगू मलेरिया का मौसम, अपने बच्चों का ऐसे रखें ख्याल, पछताने से पहले पढ़ लें खबर
How To Clear Stomach In Morning: सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
AI in Healthcare: क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल
क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget