एक्सप्लोरर

एक शख्स रोज पीता था 10 लीटर पानी, डॉक्टर के पास गया तो 'बीमारी' का नाम सुनकर उड़ गए होश

पानी शरीर को साफ करने और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है. शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखता है. एनर्जी देता है. लेकिन जोनाथन के साथ पानी पीने के बाद सब उल्टा ही हो रहा था.

बॉडी को हाइड्रेट और हेल्दी बनाए रखने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पीना जरूरी है. डॉक्टर भी हर वयस्क को रोजाना 2-3 लीटर पानी पीने की सलाह देते हैं. कुछ लोग तो ऐसे हैं, जिनका काम 1-2 लीटर पानी में भी आराम से चल जाता है. मगर सोचिए तब क्या हो, जब कोई एक दिन में 10 लीटर तक पीना पी जाए और फिर भी उसकी प्यास न बुझे? यह सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लग रहा होगा, लेकिन ब्रिटेन के एक शख्स ने इस अजीबोगरीब स्थिति का सामना किया है. 

दरअसल इंग्लैंड के रहने वाले जोनाथन प्‍लमर को रोजाना 10 लीटर पानी पीने की आदत थी और सबसे अजीब बात तो यह है कि उनकी प्यास 10 लीटर पानी पीने के बाद भी नहीं बुझती थी. डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, जोनाथन ने बताया कि उन्हें हमेशा प्यास लगती रहती थी. वो चाहे कितना भी पानी पी लें, उनकी प्यास ही नहीं बुझती थी. आमतौर पर पानी शरीर को साफ करने और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है. शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखता है. एनर्जी देता है. लेकिन जोनाथन के साथ पानी पीने के बाद सब उल्टा ही हो रहा था. उन्हें इतना पानी पीने के बाद भी थकान और कमजोरी महसूस हो रही थी. वह हमेशा रग्‍बी और क्रिकेट जैसे खेल खेला करते थे, लेकिन इसके कारण वह कुछ भी नहीं कर पा रहे थे.

पहले डायबिटीज की जताई आशंका...मगर

इन सब परेशानियों ने जोनाथन को डॉक्टर के पास जाने को मजबूर किया. जब जोनाथन डॉक्टर के पास गए तो सबसे पहले उन्होंने डायबिटीज होने की आशंका जाहिर की. लेकिन जब टेस्ट किया गया तो उनका डायबिटीज टेस्ट बिल्कुल नेगेटिव आया, जिसके बाद जोनाथन वापस अपने घर चले गए. हालांकि एक दिन वो आंखों के रेगुलर चेकअप के लिए हॉस्पिटल आए, तब डॉक्टर ने उनकी आंखों में एक गांठ देखी. जब आंखों की जांच की गई तब एक चौंकाने वाली बात सामने आई. डॉक्टर ने बताया कि जोनाथन को पिट्यूटरी ग्लैंड के नजदीक एक ब्रेन ट्यूमर है.  

लंबा चला इलाज

दरअसल दिमाग में मटर के साइज का एक छोटा सा हिस्सा होता है, जो प्यास को कंट्रोल करने में हेल्प करता है. हालांकि ब्रेन ट्यूमर के कारण जोनाथन में इसका सिस्टम और कामकाज प्रभावित हो रहा था. यही वजह थी कि जोनाथन जरूरत से ज्यादा पानी पी रहे थे. प्‍लमर ने बताया कि इस समस्या का पता चलने के बाद उन्होंने 30 बार रेडियोथेरेपी करवाई. बीमारी का इलाज काफी लंबा चला. हर जरूरी इलाज करवाने के बाद अब उन्हें इस समस्या से छुटकारा मिल गया है. उन्होंने अब अपना जीवन पहले की तरह जीना शुरू कर दिया है. जो परेशानियां उन्हें ज्यादा पानी पीने की वजह से हुआ करती थी, उन परेशानियों से उन्हें अब मुक्ति मिल गई है.

ये भी पढ़ें: जल्दबाजी में खाना खाने से बढ़ जाता है इन बीमारियों का खतरा, शरीर को झेलने पड़ते हैं कई नुकसान

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
GLP-1 Drugs Obesity Treatment: GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Zero Oil Cooking: क्या होती है जीरो ऑयल कुकिंग? इससे क्या होता है फायदा
क्या होती है जीरो ऑयल कुकिंग? इससे क्या होता है फायदा

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget