एक्सप्लोरर

कहीं आपको भी तो नहीं शिल्पा शेट्टी वाली बीमारी, बार-बार होता है मिसकैरेज और...

एप्ला एक ऑटोइम्यून डिजीज है. इस तरह की डि​जीज में हमारा शरीर ही खुद अपना दुश्मन बन जाता है. इस बीमारी में हेल्दी सेल्स पर हमले से शरीर में खून के थक्के जमने लगते हैं.

मां बनना हर महिला का ख्वाब होता है. ये जीवन का ऐसा पल होता है, जिसकी खुशी को सिर्फ एक मां ही महसूस कर सकती है. इस अहसास को शब्दों में बयां करना आसान नहीं होता. लेकिन कई बार हेल्थ प्राॅब्लम के चलते ये सपना अधूरा सा लगने लगता है. इन्हीं में से एक है ऑटो इम्यून डिजीज एप्ला (एंटीफोसफोलिपिड एंटीबाॅडीज) है. इस ऑटोइम्यून डिजीज के चलते न सिर्फ शरीर पर असर पड़ता है, ब​ल्कि ये महिलाओं के मां बनने के सपन में भी बड़ी बाधा बनता है. इस बीमारी के क्या लक्षण हैं और ये कितनी खतरनाक हो सकती है, आइए जानते हैं...

फेसम एक्ट्रेस भी पीड़ित

पिछले दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने बताया था कि बेटे वियान के बाद वह लंबे समय से एक और बच्चा चाह रही थीं. क्योंकि वह खुद को बहनें हैं, इसलिए जानती हैं कि भाई-बहन का कितना महत्व होता है. लेकिन एप्ला के चलते उन्हें कई कॉम्प्लिकेशंस से गुजरना पड़ा. इसके चलते कई बार मिसकैरेज हुआ. 

क्या है एप्ला?

एप्ला एक ऑटोइम्यून डिजीज है. इस तरह की डि​जीज में हमारा शरीर ही खुद अपना दुश्मन बन जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार ये बीमारी महिला-पुरुष किसी को भी हो सकती है. इस बीमारी में स्वस्थ कोशिकाओं पर हमले से शरीर में खून के थक्के जमने लगते हैं. इस सिंड्रोम का असर शरीर की नसों, धमनियों और अंगों पर पड़ता है. ब्ल्ड सर्कुलेशन प्रभावित होने के कारण किडनी, फेफड़े, ब्रेन, हाथ-पैर और प्रेग्नेंसी पर असर देखने को मिल सकता है. इसमें अंगो के निष्क्रिय होने के अलावा बार-बार गर्भपात जैसी समस्या भी सामने आ सकती है. ​एक रिपोर्ट के मुताबिक यह बीमारी 20 से 50 साल की उम्र के लोगों में देखने को मिल सकती है. दुनियाभर में एक लाख में से 40 से 50 लोगों को ही यह बीमारी होती है.

महिलाओं पर अ​धिक असर

यह बीमारी पुरुषों की अपेक्षा ज्यादातर महिलाओं में पाई जाती है. इस बीमारी में महिला के शरीर में ऐसी कोशिकाएं बनने लगती हैं, जो स्वस्थ कोशिकाओं पर हमला कर उन्हें खत्म कर देती हैं. इसका कारण आनुवांशिक या फिर हार्मोनल हो सकता है. ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होना प्लेसेंटा में थक्के का कारण बन सकता है, जिससे कोख में बच्चे तक रक्त का प्रवाह कम हो जाता है. गर्भपात हो सकता है या फिर बच्चा अविकसित या मृत पैदा हो सकता है.

ये लक्षण आ सकते हैं नजर

  • जोड़ों में दर्द और सूजन, चलने में या उंगलियों को मोड़ने में परेशानी
  • मुंह में छाले होना, स्किन रैशेज, आंखों में जलन और बालों का झड़ना
  • सिरदर्द, बुखार, छाती में दर्द, सांस लेने में दिक्कत, वजन कम होना
  • थकान, चक्कर आना, महिलाओं में बार-बार गर्भपात होना
  • गंभीर स्थिति में शरीर के अंगों का निष्क्रिय होना

क्या है इस बीमारी का इलाज?

डाॅक्टर के मुताबिक इसका समय से इलाज किया जाए तो समस्याओं से बचा जा सकता है. ब्लड टेस्ट से इस बीमारी को डायग्नोज किया जा सकता है. कई केसेज में अगर पहले ही एप्ला सिंड्रोम होने का पता चल जाए तो इलाज के बाद महिलाएं सामान्य प्रसव से भी मां बन सकती हैं.

ये भी पढ़ें: सेहत का खजाना है मूंगफली, इन आसान तरीकों से करें सेवन

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP President: योगी को CM बनाना हो या शिवराज-वसुंधरा को हटाना... नितिन नबीन के ऐलान से पहले BJP ने कब-कब अपने फैसलों से चौंकाया?
योगी को CM बनाना हो या शिवराज-वसुंधरा को हटाना... नितिन नबीन से पहले BJP ने कब-कब चौंकाया?
नोएडा में 5वीं तक के स्कलों को बंद रखने का आदेश, 'जहरीली हवा' को देखते हुए लिया फैसला
नोएडा में 5वीं तक के स्कलों को बंद रखने का आदेश, 'जहरीली हवा' को देखते हुए लिया फैसला
Sydney Shooting: 'यहूदी-विरोधी भावना की आग में घी...', सिडनी आतंकी हमले को लेकर ऑस्ट्रेलिया पर फूटा नेतन्याहू का गुस्सा
'यहूदी-विरोधी भावना की आग में घी...', सिडनी आतंकी हमले को लेकर ऑस्ट्रेलिया पर फूटा नेतन्याहू का गुस्सा
Year Ender: सूर्यकुमार का इस साल नहीं चला बल्ला, टी20 इंटरनेशनल में 2025 में कई बड़े खिलाड़ी नहीं कर सके कमाल
सूर्यकुमार का इस साल नहीं चला बल्ला, टी20 इंटरनेशनल में 2025 में कई बड़े खिलाड़ी नहीं कर सके कमाल

वीडियोज

Bihar News: बिहार के नवादा में पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार | ABP News
सिडनी में 'पहलगाम'? आतंकियों ने चुन-चुन कर मारा!
Janhit: PM मोदी ने फिर चौंकाया! | National Executive President | Nitin Nabin | BJP | PM Modi
UP Politics: यूपी BJP को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष...27 का शुरू अभियान | CM Yogi
Sandeep Chaudhary: BJP के कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन, विपक्ष में हलचल | Nitin Nabin |PM Modi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP President: योगी को CM बनाना हो या शिवराज-वसुंधरा को हटाना... नितिन नबीन के ऐलान से पहले BJP ने कब-कब अपने फैसलों से चौंकाया?
योगी को CM बनाना हो या शिवराज-वसुंधरा को हटाना... नितिन नबीन से पहले BJP ने कब-कब चौंकाया?
नोएडा में 5वीं तक के स्कलों को बंद रखने का आदेश, 'जहरीली हवा' को देखते हुए लिया फैसला
नोएडा में 5वीं तक के स्कलों को बंद रखने का आदेश, 'जहरीली हवा' को देखते हुए लिया फैसला
Sydney Shooting: 'यहूदी-विरोधी भावना की आग में घी...', सिडनी आतंकी हमले को लेकर ऑस्ट्रेलिया पर फूटा नेतन्याहू का गुस्सा
'यहूदी-विरोधी भावना की आग में घी...', सिडनी आतंकी हमले को लेकर ऑस्ट्रेलिया पर फूटा नेतन्याहू का गुस्सा
Year Ender: सूर्यकुमार का इस साल नहीं चला बल्ला, टी20 इंटरनेशनल में 2025 में कई बड़े खिलाड़ी नहीं कर सके कमाल
सूर्यकुमार का इस साल नहीं चला बल्ला, टी20 इंटरनेशनल में 2025 में कई बड़े खिलाड़ी नहीं कर सके कमाल
Sunday Box Office Collection: 'धुरंधर' के तूफान में डटी हैं 'अखंडा 2' समेत ये 3 बड़ी फिल्में, देखें संडे किसने कितना कमाया
'धुरंधर' के तूफान में डटी हैं 'अखंडा 2' समेत ये 3 बड़ी फिल्में, देखें संडे कलेक्शन
New BJP President: अटल बिहारी वाजपेयी से जेपी नड्डा तक... BJP की स्थापना के बाद पैदा होने वाले पहले अध्यक्ष होंगे नितिन नबीन
अटल बिहारी वाजपेयी से जेपी नड्डा तक... BJP की स्थापना के बाद पैदा होने वाले पहले अध्यक्ष होंगे नितिन नबीन
Black Box Warning: कोविड वैक्सीन पर जल्द लगेगी ब्लैक बॉक्स वॉर्निंग? समझें कितना बड़ा खतरा माना जाता है ये संकेत
कोविड वैक्सीन पर जल्द लगेगी ब्लैक बॉक्स वॉर्निंग? समझें कितना बड़ा खतरा माना जाता है ये संकेत
NCERT ने साल 2025 में सिलेबस में किए ये बड़े बदलाव, आपके लिए भी जानना बेहद जरूरी
NCERT ने साल 2025 में सिलेबस में किए ये बड़े बदलाव, आपके लिए भी जानना बेहद जरूरी
Embed widget