एक्सप्लोरर

नियमित रूप से Blood Donation करना है बेहद सेफ, जानें इससे जुड़ी कुछ जरूरी बातें

नियमित रूप से Blood Donation करना बेहद सेफ है. इसके साथ ही रक्तदान करने से कई जिंदगियों को बचाया जा सकता है. जानें ब्लड डोनेशन के दौरान किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए.

अगर आप नियमित रूप से ब्लड डोनेट करते हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है. ये बात भी सरासर गलत है कि ब्लड डोनेशन की वजह से प्रीमैच्योर डेथ या कैंसर की बीमारी हो सकती है. जबकि सच तो ये है कि बल्ड डोनेट करने से आप कई जिंदगियों को बचा सकते हैं.

बता दें कि हर दो सेकंड में, संयुक्त राज्य अमेरिका में किसी न किसी प्रकार के ब्लड ट्रांसफ्यूजन की जरूरत होती है, और सिंगल डोनेशन तीन जिंदगियों को बचा सकता है. यहां तक कि साल में कई बार ब्लड डोनेट करना भी सेफ है. इसके अलावा इंस्टीट्यूशन भी ब्लड डोनेट कराने के लिए स्टरलाइज इक्विपमेंट इस्तेमाल करते हैं ताकि इंफेक्शन का कोई खतरा न हो.

चलिए जानते हैं ब्लड डोनेशन से जुडी कुछ जरूरी बातें

1-ब्लड डोनेट तब होता है जब एक हेल्दी व्यक्ति स्वेच्छा से अपना रक्त देता है और ट्रांसफ्यूजन के लिए उसका उपयोग होता है या फ्रैकशेनेशन नामक प्रक्रिया के जरिये दवा बनाई जाती है.

2-ब्लड डोनेट करने से पहले कुछ टेस्ट किए जाते हैं. इन टेस्ट के जरिए जाना जाता है कि ब्लड डोनर का ब्लड ग्रुप क्या है. डोनर को हिपेटाइटिस बी, सी वायरस, एचआईवी, वीडीआरएल, मलेरिया जैसी कोई गंभीर समस्या ना हो. इसके अलावा माइनर ब्लड ग्रुप और न्यूक्लिक एसिड एम्पलीफिकेशन टेस्ट भी किए जाते हैं.

3-व्यक्ति का ब्लडप्रेशर, हीमोग्लोबिन, और वेट स्टेबल हो तभी उसे ब्लड डोनेट करने देना चाहिए.

4-ब्लड डोनेट करने से पहले कुछ खा लें. इससे तकरीबन 24 घंटे पहले शराब या धूम्रपान का सेवन ना करें.

5-खूब पानी पीएं. इससे आपके शरीर में रक्तदान के बाद पानी की कमी नहीं होगी. सोडा ड्रिंक ना लें.

6- ब्लड डोनेशन के तुरंत बाद अधिक मेहनत वाला कोई काम न करें.

वहीं न्यू यॉर्क ब्लड सेंटर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एमडी, ब्रूस साचिस कहते हैं, "आप हर 56 दिन या साल में 6 बार तक पूरे रक्त दान कर सकते हैं." ऐसा इसलिए क्योंकि, "लाल रक्त कोशिकाओं को बदलने के लिए शरीर को चार से आठ सप्ताह का समय लगता है." दूसरी तरफ, आप प्लेटलेट्स और प्लाज्मा को अधिक बार दान कर सकते हैं.

ये पढ़ें

अमेरिकी संसद के बाहर कार सवार ने दो पुलिस अफसरों को कुचला, एक की मौत, गोलीबारी में संदिग्ध भी मारा गया

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी ने किया प्रैंक, स्टाफ और पत्रकारों को बनाया अप्रैल फूल

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
Gen Z vs Millennials : क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
Ear Care Tips: क्यों बारिश के मौसम में बंद हो जाते हैं कई लोगों के कान, जानिए इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
क्यों बारिश के मौसम में बंद हो जाते हैं कई लोगों के कान, जानिए इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget