एक्सप्लोरर

Blood Cancer Myths: ब्लड कैंसर के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप, यकीनन उड़ जाएंगे आपके होश

इस बात में कोई दो राय नहीं है कि ब्लड कैंसर अपने आप में एक खतरनाक बीमारी है, जिसका नाम ही डर पैदा करने के लिए काफी है.लेकिन इस बीमारी को लेकर कई सारी गलतफहमियां है जो इलाज पर गलत असर डालती हैं.

Blood Cancer Myths And Facts: ब्लड कैंसर जानलेवा और खतरनाक बीमारी है. इसे मेडिकल भाषा में Lukemia कहते हैं. यह किसी भी उम्र में हो सकता है लेकिन 30 साल के बाद इसका खतरा ज्यादा रहता है. ब्लड कैंसर जेनेटिक, बढ़ती उम्र, स्मोकिंग, कीमोथैरिपी या एड्स की वजह से हो सकती है. इससे कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं. यही कारण है कि इसके लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे ब्लड कैंसर का रिस्क कम किया जा सकता है. हालांकि, ब्लड कैंसर (Blood Cancer) को लेकर अवेयरनेस की कमी से कई मिथक है, जिस पर भरोसा कर कई लोग अपनी जान संकट में डाल सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं इस बीमारी से जुड़े मिथ और फैक्ट्स...

Myth: ब्लड कैंसर का इलाज संभव नहीं है ?

Fact: हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, ब्लड कैंसर, किसी भी उम्र में हो सकता है. इसके तीन प्रकार हैं. लिम्फोमा, ल्यूकेमिया और माइलोमा. ज्यादातर मामलों में ब्लड कैंसर अनुवांशिक कारणों से होता है लेकिन, ब्लड कैंसर दुर्लभ नहीं है. अगर समय पर इसकी पहचान की जाए तो इसका इलाज संभव हो सकता है.

ल्यूकेमिया को लगभग हमेशा घातक माना जाता था, लेकिन कीमोथेरेपी, नए टार्गेटेड ट्रीटमेंट,बोन मैरो ट्रांसप्लांट  और यहां तक ​​कि CAR-T सेल थेरेपी के जरिये इस बीमारी कर सर्वाइवल रेट में इजाफा हुआ है. सही समय पर निदान और इलाज से रोगी के ठीक होने की संभावना बढ़ जाती है। कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी, इम्यूनोथेरेपी, और बोन मैरो ट्रांसप्लांट जैसी तकनीकें मददगार साबित होती हैं.

यह भी पढ़ें: Health Tips: Toilet में बैठकर देर तक करते हैं फोन का इस्तेमाल तो हो सकती है ये गंभीर बीमारियां

2. Myth: केवल कीमोथेरेपी ही इलाज है

Fact: कीमोथेरेपी एक मुख्य उपचार है, लेकिन इसके अलावा भी कई अन्य विकल्प उपलब्ध हैं, जैसे कि टार्गेटेड थेरेपी, इम्यूनोथेरेपी, और बोन मैरो ट्रांसप्लांट. डॉक्टर रोगी की स्थिति और कैंसर के प्रकार के आधार पर इलाज का चुनाव करते हैं.

Myth . ब्लड कैंसर जानलेवा है

Fact- हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, हर तरह का ब्लड कैंसर जानलेवा नहीं होता है. कुछ मरीजों में तब तक इलाज की आवश्यकता नहीं पड़ती है, जब तक उनमें कैंसर के लक्षण नजर न आए. आमतौर पर ब्लड कैंसर के लक्षण में थकान, अचानक से वजन कम होना और हिमोग्लोबिन या प्लेटलेट्स की कमी हो सकती है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर ब्लड कैंसर के लक्षणों की सही समय पर पहचान हो जाए तो मरीज ठीक हो सकता है.

4.Myth: इलाज से साइड इफेक्ट्स बहुत गंभीर होते हैं

Fact: हर व्यक्ति के इलाज के दौरान होने वाले साइड इफेक्ट्स अलग-अलग हो सकते हैं, और डॉक्टर इन्हें कम करने के लिए कई उपाय करते हैं. आजकल के आधुनिक इलाज के कारण साइड इफेक्ट्स को प्रबंधित करने के बेहतर तरीके उपलब्ध हैं.

5. Myth: ब्लड कैंसर का मतलब हमेशा मौत है.

Fact: ब्लड कैंसर के कई प्रकार होते हैं, और हर प्रकार की गंभीरता अलग होती है. आजकल, शुरुआती चरण में एडवांस ट्रीटमेंट के चलते कई रोगी पूरी तरह ठीक हो जाते हैं या लंबी और स्वस्थ जिंदगी जी सकते हैं.

यह भी पढ़ें: ज्यादा थकान से लेकर वजन कम होने तक, कैंसर होने के ये हैं पांच बड़े लक्षण

6. Myth: ब्लड कैंसर सिर्फ बूढ़े लोगों को होता है

Fact: ब्लड कैंसर किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है, चाहे वह बच्चा हो या बड़ा. हालांकि, उम्र बढ़ने के साथ कुछ प्रकारों का जोखिम बढ़ सकता है, लेकिन यह किसी भी उम्र में हो सकता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: कुट्टू का आटा खाने से 160 लोग बीमार, जानें कब जहरीला बन जाता है व्रत में खाया जाने वाला ये आटा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Breathless While Climbing Stairs: क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
Cervical Pain: ऑफिस हो या घर, ये छोटी-छोटी लापरवाहियां बन सकती हैं सर्वाइकल की वजह
ऑफिस हो या घर, ये छोटी-छोटी लापरवाहियां बन सकती हैं सर्वाइकल की वजह
COVID-19 Cases: आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले आए सामने, 4 की मौत; स्वास्थ्य विभाग ने कहा- घबराएं नहीं
आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले आए सामने, 4 की मौत; स्वास्थ्य विभाग ने कहा- घबराएं नहीं
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
Embed widget