एक्सप्लोरर

काला मटका या लाल मटका, गर्मी में कौन रखता है पानी ज्यादा देर तक ठंडा?

गर्मी के मौसम में मटके के पानी का अपना ही मजा होता है. बाजार में लाल और काले मटके बिक रहे हैं. ये पारंपकि और शुद्धता वाले होते हैं. दोनों ही मटकों के अपने-अपने फायदे हैं.

Black vs Red Pot : गर्मियों में मिट्टी का मटका हर घर की जरूरत बन जाता है. ये ना सिर्फ बिजली बचाता है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. इसका पानी ठंडा तो होता ही है, उसकी खूश्बू भी लाजवाब होती है. उसके पानी का सौंधा-सौंधा स्वाद अलग ही मजा देता है. इन दिनों बाजार में लाल और काटे मटकों की भरमार है. ऐसे में अक्सर लोगों के मन में एक सवाल आता है दोनों में से कौन सा मटका ज्यादा अच्छा होता है. काले या लाल किस मटके में पानी ज्यादा देर तक ठंडा रखता है. आइए जानते हैं जवाब...

यह भी पढ़ें : क्या होती है बच्चों को लगाई जाने वाली पेनलेस वैक्सीन, जानें इसके फायदे और नुकसान

काला मटका vs लाल मटका, क्या है अंतर

काला मटका (Black Pot)

1. काले मटके को ज्यादा तापमान पर पकाया जाता है या इसे विशेष तरीके से धुएं में पकाया जाता है, जिससे यह काला हो जाता है.

2. इसकी दीवारें कम छिद्रयुक्त होती हैं, जिससे यह पानी को ज्यादा देर तक ठंडा रखता है.

3. इसकी बनावट थोड़ी मजबूत होती है, जो इसे ज्यादा टिकाऊ बनाती है.

लाल मटका (Red Pot)

1. लाल मटका प्राकृतिक मिट्टी से बना होता है. यह सामान्य तौर पर कम ताप पर पकाया जाता है.

2. इसके छिद्र बड़े होते हैं, जिससे यह पानी जल्दी ठंडा करता है लेकिन उतनी देर तक ठंडा नहीं रख पाता, जितना की काला मटका रखता है.

3. इसे पारंपरिक तौर पर ज्यादा शुद्ध माना जाता है, इसलिए अधिक इस्तेमाल भी किया जाता है.

कौन सा मटका रखता है पानी ज्यादा ठंडा

काला मटका पानी को लंबे समय तक ठंडा रखता है. इसकी बनावट ऐसी होती है कि यह बाहरी गर्मी को अंदर नहीं आने देता और पानी को खराब नहीं होने देता है. इसमें बैक्टीरिया भी कम पनपते हैं. इस पानी में खनिज तत्व भी ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं.

मटके का पानी सेहत के लिए कितना फायदेमंद

मिट्टी के मटके का पानी पाचन तंत्र को शांत करता है.

फ्रिज के पानी के मुकाबले मटके का पानी गले को नुकसान नहीं पहुंचाता.

इनमें नेचुरल कूलिंग रहती है. बिना किसी रासायनिक प्रक्रिया के पानी को ठंडा करता है.

कुछ रिसर्च के अनुसार मिट्टी के मटके में रखा पानी शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद करता है.

मटका खरीदते समय ध्यान रखें

मटका बिना किसी केमिकल पॉलिश के होना चाहिए.

खरीदने से पहले उसकी दीवारें देखें, ज्यादा पतला मटका जल्दी टूट सकता है.

अगर आप ज्यादा ठंडा पानी चाहते हैं तो काले मटके ले सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें : बार-बार प्यास लगती है? कहीं ये बड़ी बीमारी का अलार्म तो नहीं

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाय के दिल की झिल्ली इंसान के शरीर में बन नई नस, डॉक्टरों का कमाल
गाय के दिल की झिल्ली इंसान के शरीर में बन नई नस, डॉक्टरों का कमाल
Dust Allergy: दिवाली की सफाई के बाद क्यों आती है छींक-खांसी?
दिवाली की सफाई के बाद क्यों आती है छींक-खांसी?
Heart Tests: 40 के बाद जरूर कराएं ये 3 हार्ट टेस्ट, हेल्थ एक्सपर्ट्स ने दी सलाह
40 के बाद जरूर कराएं ये 3 हार्ट टेस्ट, हेल्थ एक्सपर्ट्स ने दी सलाह
Best Pillow for Neck Pain: गर्दन में रोज होता है दर्द, डॉक्टर नहीं तकिया बदलिए, ये है वजह
गर्दन में रोज होता है दर्द, डॉक्टर नहीं तकिया बदलिए, ये है वजह

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब चुनाव से पहले शिअद की बढ़ी ताकत, सुखबीर बादल को मिला इस दल का साथ
पंजाब चुनाव से पहले शिअद की बढ़ी ताकत, सुखबीर बादल को मिला इस दल का साथ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी से जुड़ी याचिकाओं का SC ने निपटारा किया, कोर्ट ने क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी से जुड़ी याचिकाओं का SC ने निपटारा किया, कोर्ट ने क्या कहा?
53 हजार करोड़ की डील साइन, भारत बना रहा 8 जंगी जहाज, रडार भी नहीं पकड़ पाएगा, जानें ताकत
53 हजार करोड़ की डील साइन, भारत बना रहा 8 जंगी जहाज, रडार भी नहीं पकड़ पाएगा, जानें ताकत
ICC का पाकिस्तान पर सख्त एक्शन, कप्तान अफरीदी ने मानी गलती
ICC का पाकिस्तान पर सख्त एक्शन, कप्तान अफरीदी ने मानी गलती
संजय गुप्ता की बेटी के आपत्तिजनक इशारे को मिलाप जवेरी ने किया डिफेंड, बोले- प्लीज उन्हें माफ कर दें और वो कंटेंट हटा दें
संजय गुप्ता की बेटी के आपत्तिजनक इशारे को मिलाप जवेरी ने किया डिफेंड, बोले- प्लीज उन्हें माफ कर दें और वो कंटेंट हटा दें
यूपी में इन गाड़ियों पर सब्सिडी खत्म, अब नहीं मिलेंगे 1 लाख रुपये
यूपी में इन गाड़ियों पर सब्सिडी खत्म, अब नहीं मिलेंगे 1 लाख रुपये
गाय के दिल की झिल्ली इंसान के शरीर में बन नई नस, डॉक्टरों का कमाल
गाय के दिल की झिल्ली इंसान के शरीर में बन नई नस, डॉक्टरों का कमाल
CLAT 2027 के लिए अब 7 नवंबर तक करें आवेदन, बढ़ाई गई डेट
CLAT 2027 के लिए अब 7 नवंबर तक करें आवेदन, बढ़ाई गई डेट
Embed widget