एक्सप्लोरर

Yoga से ही होगा...30 के पार हो गए हैं तो 30 मिनट के ये योग बदल देंगे आपकी जिंदगी

जर्नल ऑफ क्लिनिकल मेडिसिन में पब्लिश स्टडी के मुताबिक, नियमित रूप से योग करने से कोर्टिसोल हार्मोन का लेवल कम होता है. योग से ब्लडप्रेशर, हार्ट रेट और कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रित होता है.

30 साल की उम्र पार करने के बाद शरीर और दिमाग में कई तरह के बदलाव होने लगते हैं. इस दौरान मेटाबॉलिज्म धीमा होने लगता है, मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं और टेंशन का लेवल बढ़ सकता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, 30-50 वर्ष की उम्र में डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. आइए आपको बताते हैं कि 30 साल से ज्यादा उम्र वालों के लिए 30 मिनट के बेस्ट योगासन, जो आपकी जिंदगी बदल देंगे. 

योग पर क्या कहती है रिसर्च?

2023 और 2024 में पब्लिश कई रिसर्च में फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर योग का असर बताया गया है. जर्नल ऑफ क्लिनिकल मेडिसिन में पब्लिश स्टडी के मुताबिक, नियमित रूप से योग करने से कोर्टिसोल हार्मोन का लेवल कम होता है, जो टेंशन और डिप्रेशन को कंट्रोल करता है. इसके अलावा योग से ब्लडप्रेशर, हार्ट रेट और कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी नियंत्रित होता है. 30 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए योग काफी फायदेमंद होता है. इससे जोड़ों का लचीलापन कायम रहता है और उम्र बढ़ने से संबंधित दिक्कतें कम होती हैं.

ये योग बदल देते हैं जिंदगी

अनुलोम-विलोम: रोजाना 30 मिनट अनुलोम-विलोम करने से टेंशन कम होती है. इससे दिमाग में ऑक्सीजन की सप्लाई बढ़ती है. 2024 की एक स्टडी में पाया गया कि अनुलोम-विलोम नींद की क्वालिटी में सुधार लाता है. अनुलोम-विलोम करने के लिए शांत जगह पर सुखासन में बैठें. इसके बाद दाहिनी नासिका को अंगूठे से बंद करें और बाईं नासिका से गहरी सांस लें. अब बाईं नासिका को बंद करें और दाहिनी नासिका से सांस छोड़ें. यह प्रक्रिया तीन-पांच मिनट तक दोहराएं.

कपालभाति: इस योगासन से फेफड़े मजबूत होते हैं. पाचन में सुधार होता है और एनर्जी का लेवल बढ़ता है. इस आसन को करने के लिए तेजी से सांस छोड़ें और पेट को अंदर की ओर खींचें. इसे एक-दो मिनट तक करें.

वार्म-अप और सूर्य नमस्कार: सूर्य नमस्कार के पांच-सांत राउंड करें. इसमें प्रणामासन, हस्तउत्तानासन, पादहस्तासन और भुजंगासन जैसे 12 आसन शामिल होते हैं. दरअसल, सूर्य नमस्कार पूरे शरीर की मांसपेशियों को एक्टिव करता है. ब्लड फ्लो बढ़ता है. इंटरनेशनल जर्नल ऑफ योग (2023) के अनुसार, सूर्य नमस्कार मोटापा और हार्ट हेल्थ को नियंत्रित करने में प्रभावी है.

कटिचक्रासन: यह योगासन रीढ़ को लचीला बनाता है और कमर दर्द को कम करता है. इस योगासन में सीधे खड़े होकर कमर को दाएं और बाएं घुमाएं. इसे दो मिनट तक करें.

वृक्षासन: इस योगासन में एक पैर को दूसरे जांघ पर रखें और हाथों को प्रणाम मुद्रा में जोड़ें. यह प्रक्रिया 30 सेकंड तक दोनों तरफ करें. यह योगासन बैलेंस और एकाग्रता बढ़ाता है, पैरों को मजबूत करता है और टेंशन कम करता है.

भुजंगासन: इस योगासन में पेट के बल लेटकर हथेलियों के बल पर छाती को ऊपर उठाएं. इस पोजीशन में 20-30 सेकंड तक रुकें. यह योगासन रीढ़ को मजबूत करता है. यह पीठ दर्द को कम करता है और पाचन में सुधार होता है.

योगासन करने के फायदे

30 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए योग न केवल फिजिकल हेल्थ, बल्कि मेंटल और इमोशनल हेल्थ को भी बेहतर बनाता है. 2024 में जर्नल ऑफ इंटीग्रेटिव मेडिसिन में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, नियमित योग करने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और यह वेट मैनेजमेंट में मदद करता है. योग से ब्लडप्रेशर और कोलेस्ट्रॉल कम होता है, जिससे हार्ट डिजीज का खतरा भी घटता है.

ये भी पढ़ें: फैसले लेने में कंफ्यूजन, थका हुआ रहता है शरीर...इस डिफि​​शिएंसी से तो नहीं जूझ रहे, प्रेगनेंट महिला भी रखें ध्यान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Breathless While Climbing Stairs: क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
Cervical Pain: ऑफिस हो या घर, ये छोटी-छोटी लापरवाहियां बन सकती हैं सर्वाइकल की वजह
ऑफिस हो या घर, ये छोटी-छोटी लापरवाहियां बन सकती हैं सर्वाइकल की वजह
COVID-19 Cases: आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले आए सामने, 4 की मौत; स्वास्थ्य विभाग ने कहा- घबराएं नहीं
आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले आए सामने, 4 की मौत; स्वास्थ्य विभाग ने कहा- घबराएं नहीं
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget