एक्सप्लोरर

गर्मी में लौकी का जूस पीने से क्या होता है? जानिए किन बीमारियों से मिलती है राहत

Bottle gourd Juice : गर्मी के दिनों में अगर आपको कुछ खाने का मन न करे, तो लौकी का जूस पिएं. यह कई तरह की दिक्कतों को दूर करने में प्रभावी हो सकता है. आइए जानते हैं लौकी का जूस पीने से होने वाले फायदे?

Bottle Gourd Juice: गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि तेज धूप, लू और अधिक तापमान से शरीर जल्दी थक जाता है और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में लौकी का जूस एक नैचुरल और बेहद फायदेमंद उपाय है, जो न सिर्फ शरीर को ठंडक देता है बल्कि कई गंभीर बीमारियों से भी राहत दिलाने में मदद करता है.

लौकी का जूस क्यों फायदेमंद है?

लौकी लगभग 92 प्रतिशत पानी से भरपूर होती है. इसमें फाइबर, विटामिन C, विटामिन B, पोटैशियम, आयरन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसका जूस शरीर को अंदर से शुद्ध करने और ठंडक पहुंचाने के लिए जाना जाता है.

गर्मी में लौकी का जूस पीने से होने वाले फायदे

शरीर को देता है ठंडक और ऊर्जा 

गर्मी के मौसम में शरीर जल्दी थकता है और एनर्जी कम हो जाती है. लौकी का ठंडा जूस पीने से शरीर को ताजगी और ऊर्जा मिलती है. यह लू और हीट स्ट्रोक से बचाने में भी सहायक है.

पाचन करता है दुरुस्त

लौकी में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन को बेहतर करता है. इसके जूस का नियमित सेवन कब्ज, गैस और अपच की समस्या में राहत देता है.

ये भी पढ़ें- गर्मियों में अक्सर रहता है पेट में दर्द? इन 5 नुस्खों से झट से मिलेगा आराम

डायबिटीज में है असरदार

लौकी का जूस ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है. इसमें कम कैलोरी और लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जिससे यह डायिबिटीज रोगियों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. 

ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल

लौकी में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काफी हद तक असरदार हो सकता है. इससे हार्ट हेल्थ को बेहतर करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है. 

वजन करे कम

शरीर के बढ़ते वजन को कम करने के लिए आप लौकी का जूस पी सकते हैं. यह लंबे समय तक आपके पेट को भरा रखता है, जिससे आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं. इसके साथ ही यह शरीर की विषाक्तता को कम करता है, जिससे आपका वेट लॉस तेजी से हो सकता है. 

स्किन और बालों के लिए है हेल्दी

लौकी का जूस स्किन की चमक बढ़ाता है और मुंहासों को कम करने में मदद करता है. इसमें मौजूद विटामिन्स बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं.

ये भी पढ़ें - बार-बार सिरदर्द होना इन बीमारियों की ओर करता है इशारा, तुरंत कराएं जांच

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget