एक्सप्लोरर

औषधीय गुणों से भरपूर है प्याज का रस, बालों की चमक और खूबसूरती बढ़ाने में है मददगार

प्याज न सिर्फ खाने में स्वाद लाने तक ही सीमित है बल्कि, यह हमारे बालों की खूबसूरती को भी बढ़ाता है, तो आइए हम आपको बताते हैं प्याज का रस बालों के लिए कैसे उपयोग करना चाहिए.

Beauty Tips: प्याज किसी भी खाने की जान होती है. प्याज न सिर्फ खाने में स्वाद लाने तक ही सीमित है बल्कि, ये हमारी सेहत और खूबसूरती के लिए भी बेहद कारगर होता है. इसका सेवन न सिर्फ तपती गर्मी में हमारे शरीर को लू लगने से बचाता है बल्कि शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है. शायद कई लोगों को नहीं पता होगा कि यही प्याज बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है. इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-सेप्ट‍िक, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों की अच्छी मात्रा होती है. जो बालों को सूर्य की किरणों से होने वाले नुकसान से बचाता है.

प्याज का रस बालों के लिए एक वरदान से कम नहीं है. प्याज का इस्तेमाल करके आप अपने बालों की मजबूती और शाइन को वापस ला सकते हैं बालों की ग्रोथ के लिए प्याज़ का रस तो अच्छा होता है लेकिन ये रस किस तरह से लगाना चाहिए इस बारे में बेहद कम लोग को सही जानकाती होती है. हम आपको बताते हैं प्याज का रस बालों के लिए कैसे उपयोग करना चाहिए.

बालों में कैसे लगाएं प्याज़ का रस- प्याज का रस और शहद शहद बालों को नमी देकर उन्हें कंडीशन करता है. यह प्याज के रस के साथ मिलकर बालों को बढ़ने में मदद करता है और उन्हें हाइड्रेटेड व स्वस्थ रखता है. इसके लिए एक कटोरी में प्याज के रस और शहद को मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें. अब मिश्रण को अपने स्कैल्प पर लगाकर सर्कुलर मोशन में मालिश करें. फिर इसे आधे घंटे तक बालों में लगा रहने दें. उसके बाद शैम्पू से धो लें. इसे हफ्ते में दो से तीन बार लगाएं.

प्याज का रस और नींबू नींबू में प्रचुर मात्रा में विटामिन-सी होता है, जो कोलेजन के उत्पादन में मदद करता है. यह आपके बालों के रोम को मजबूत करने में मदद करता है और उन्हें स्वस्थ बनाता है. यह डैंड्रफ को खत्म करने में मदद करता है और बालों को स्वस्थ व मजबूत बनाता है. एक चम्मच प्याज का रस और एक चम्मच नींबू का रस को मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें. अब इस मिश्रण को अपने स्कैल्प पर लगाकर सर्कुलर मोशन में मालिश करें. फिर एक घंटे के लिए इसे छोड़ दें. उसके बाद हल्के शैम्पू से बालों को धो लें. इसे हफ्ते में दो से तीन बार लगाएं.

प्याज का रस और अंडा अंडे में मौजूद प्रोटीन, विटामिन-बी, बायोटिन और अन्य पोषक तत्व बालों को नमी और पोषण देकर उन्हें स्वस्थ बनाते हैं. वहीं, प्याज का रस स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन में सुधारकर बालों को बढ़ने में मदद करता है  इसके लिए एक कटोरी में प्याज के रस के साथ एक अंडे को अच्छे से फेंट लें. अब इस मिश्रण को अपने स्कैल्प से लेकर अपने बालों की लंबाई तक अच्छे से लगा लें. जब आपके स्कैल्प और बालों में यह मिश्रण अच्छे से लग जाए, तो आप शॉवर कैप पहन लें. इसे आधे घंटे के लिए रहने दें. फिर अपने बालों को बिना सल्फेट वाले शैंपू और ठंडे पानी से धो लें. इसे हफ्ते में एक से दो बार लगाएं.

प्याज का रस और अरंडी तेल बालों को बढ़ाने के लिए अरंडी का तेल अच्छा घरेलू उपाय है. यह आपके बालों को मोटा, घना, मजबूत और स्वस्थ बनाता है. जब आप अरंडी का तेल प्याज के रस के साथ मिलाकर लगाएंगे, तो न सिर्फ आपके बालों का झड़ना कम होगा, बल्कि वो घने भी दिखेंगे. इसके लिए प्याज का रस और अरंडी तेल का मिश्रण तैयार कर लें. अब इस मिश्रण से अपने स्कैल्प पर हल्के-हल्के हाथों से मालिश करें. इसे एक घंटे के लिए लगा रहने दें. फिर शैम्पू कर लें. इसे आप हर दूसरे दिन इसे लगा सकते हैं.

प्याज का रस और लहसुन लहसुन और प्याज का मिश्रण न सिर्फ आपके खाने के स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि आपके बालों के लिए भी लाभकारी है. लहसुन गंजेपन को दूर करने में और नए बालों के ग्रोथ में मदद कर सकता है. इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो बालों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं. जब यह प्याज के रस के साथ मिलता है, तो इनके गुण और बढ़ जाते हैं, जिससे बाल स्वस्थ होते हैं और उनके विकास में मदद होती है. इसके लिए आप एक चम्मच लहसुन का रस, एक चम्मच प्याज का रस और एक चम्मच जैतून तेल इन तीनों को अच्छे से मिला लें. अब इस मिश्रण को अपने स्कैल्प पर लगाकर अच्छी तरह हल्के-हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मालिश करें. इस मिश्रण को एक घंटे तक लगा रहने दें. फिर शैम्पू से धो लें. इसे आप हर दूसरे दिन इसे लगा सकते हैं.

प्याज का रस और आलू आलू में पोटैशियम, विटामिन-सी और आयरन जैसे पोषक तत्व मौजूद हैं, जो बालों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. इसके लिए आप आलू और प्याज के रस को एक कटोरी में डालकर मिश्रण तैयार कर लें. अब इस मिश्रण को अपने स्कैल्प पर लगाकर सर्कुलर मोशन में मालिश करें. इससे 10 मिनट तक हल्के-हल्के हाथों से मालिश करें. फिर शैंपू कर लें. इसे आप हर दूसरे दिन इसे लगा सकते हैं.

प्याज का रस और जैतून तेल जैतून का तेल बालों को स्वस्थ और चमकदार बनाता है और आपके बालों को कंडीशन भी करता है. यह डैंड्रफ को कम कर बालों का झड़ना भी रोक सकता है. जैतून तेल और प्याज के रस का यह मिश्रण बालों को मजबूत बनाता है और असरदार तरीके से काम करता है. इसके लिए तीन चम्मच प्याज का रस और डेढ़ चम्मच जैतून का तेल को एक कटोरी में डालकर मिश्रण तैयार कर लें. अब इस मिश्रण को अपने स्कैल्प पर सर्कुलर मोशन में लगाएं. फिर इसे दो घंटों के लिए बालों में लगा रहने दें. उसके बाद किसी हल्के शैम्पू से धो लें. इसे आप हर दूसरे दिन इसे लगा सकते हैं.

प्याज का रस और नारियल तेल नारियल तेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो आपके बालों को जूं, डैंड्रफ और संक्रमण से बचाते हैं. वहीं, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण बालों को मजबूत बनाते हैं और बालों की सुंदरता बढ़ाते हैं. कई बार तनाव की वजह से भी बालों का झड़ना शुरू हो जाता है. ऐसे में नारियल तेल में एंटी-स्ट्रेस गुण भी होते हैं, जिससे बालों का टूटना कम हो सकता है.

आपके किचन में मौजूद ये चीजें करती हैं एंटीबायोटिक दवाइयों की तरह काम

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke Health: बार-बार बीमार क्यों हो रहे अभिजीत दीपके, टाइफाइड के बाद क्या रखें ध्यान?
बार-बार बीमार क्यों हो रहे अभिजीत दीपके, टाइफाइड के बाद क्या रखें ध्यान?
 Causes Of Lungs Cancer: हफ्तों पुरानी खांसी और बलगम में खून? जानें फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण
हफ्तों पुरानी खांसी और बलगम में खून? जानें फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण
रोज-रोज शुरू हो जाता है सिरदर्द, ये आदतें हो सकती हैं वजह
रोज-रोज शुरू हो जाता है सिरदर्द, ये आदतें हो सकती हैं वजह
Steroids and Hormonal Imbalance: क्यों लड़कों का निकल रहा है लड़कियों की तरह ब्रेस्ट, जान लें इसका चौंकाने वाला राज
क्यों लड़कों का निकल रहा है लड़कियों की तरह ब्रेस्ट, जान लें इसका चौंकाने वाला राज

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget