एक्सप्लोरर

जौ का सत्तू पीकर मिटाएं प्यास, मिलेगी ठंडक और शांत रहेगा मन

धूप के असर और लू के प्रकोप से बचने के लिए जौ का सत्तू बहुत लाभकारी होता है. इसे शहद के साथ मिलाकर पीने से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ होते हैं और मन भी शांत रहता है. बार-बार प्यास लगने की समस्या दूर रहेगी.

गर्मी का मौसम आते ही तेज गर्म हवाओं ने शरीर को सुखाना और डिहाइड्रेट करना शुरू कर दिया है. हर दिन बढ़ रही सूरज के तपिश के कारण सिर चकराना, सिर में दर्द होना, चक्कर आना, उल्टी, मितली इत्यादि की समस्या बहुत अधिक बढ़ने लगी है. इन सभी समस्याओं का एक आसान समाधान है कि आप धूप में ही ना निकलें लेकिन यह संभव नहीं है क्योंकि जीवन-यापन के लिए काम करना जरूरी होता है. ऐसे में जौ आपके लिए बहुत अधिक मददगार साबित होगी क्योंकि इसके सेवन से शरीर में ठंडक रहती है और मन शांत रहता है.

बार-बार प्यास लगने से रोके
जौ का सत्तू शहद के साथ पीने से बार-बार प्यास लगने और मुंह सूखने की समस्या दूर रहती है. यदि आपको खुश्की की समस्या हो रही है तो आप दिन में 3 से 4 बार इसका सेवन कर सकते हैं. एक बार में एक गिलास सत्तू पर्याप्त होता है.

डिहाइड्रेशन से बचाए
जौ के सत्तू को पानी में घोलकर शहद मिला लें. धूप में निकलने से पहले इसका सेवन करें. यह आपको डिहाइड्रेशन से बचाएगा. लू का असर आप पर नहीं होगा और गर्मी के कारण सिर भी नहीं चकराएगा.

हाइपर एसिडिटी में आराम

जौ का काढ़ा बनाकर पीने से हाइपर एसिडिटी की समस्या दूर रहती है. इस काढ़े को बनाते समय आपको बिना छिलके का जौ, सूखा आंवला, दालचीनी, तेज पत्ता, इलायची इत्यादि का उपयोग करना है. एक बार में सिर्फ 15 से 30 एमएल काढ़े का ही सेवन करें.

मौसमी बीमारियों से बचाए

खांसी, जुकाम, बुखार, शरीर का टूटना, थकान रहना इत्यादि समस्याओं से बचाने में भी जौ लाभकारी होती है. गर्मी के मौसम में यदि ये समस्याएं आपको सता रही हैं तो आप जौ के सत्तू में मिश्री या शहद के साथ देसी घी मिलाकर खाएं. आपको बहुत अधिक और जल्दी लाभ होगा.

ऐसे बनाएं जौ का सत्तू
जौ का सत्तू यूं तो आपको बाजार में बना बनाया मिल जाएगा. लेकिन आप चाहें तो इसे घर में भी बना सकते हैं. जौ को भूनकर पीस लें और फिर इसके पाउडर को छान लें. आपका सत्तू तैयार है. अब इसे ताजे पानी के साथ शहद में घोलकर सेवन करें. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: नहीं बिगड़ेगा हाजमा, सफर पर निकलने से पहले साथ लेकर चलें ये घरेलू नुस्खा

यह भी पढ़ें: ये लक्षण हैं इस बात का संकेत, आपके शरीर में बढ़ गई है कफ की मात्रा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी
बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget