एक्सप्लोरर

ऑफिस में यूज करते हैं माइक्रोवेव...कॉफी मशीन या फ्रिज? तो हो जाएं सावधान, वरना ये खतरनाक बीमारियां बनेंगी चिंता का सबब

अध्ययन के नतीजे बताते हैं कि कई लोग शौचालय जाने के बाद अपने हाथों को अच्छी तरह से बिल्कुल नहीं धोते हैं. लिहाजा उसके माध्यम से संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया किचन की चीज़ों पर फैल जाते हैं.

ऑफिस में बने किचन एरिया का इस्तेमाल वहां काम करने वाले लोग भी करते हैं. कोई लंच गर्म करने के लिए माइक्रोवेव का इस्तेमाल करता है तो कोई चाय या कॉफी बनाने के लिए वहां रखी मशीन को यूज़ करता है. हम अलग-अलग वजहों से ऑफिस के किचन से जुड़ी चीज़ों के संपर्क में आते हैं. एक शोध में यह कहा गया है कि ऑफिस के किचन में रखी चीज़ों पर खतरनाक बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जैसे केटल्स, फ्रिज के दरवाज़े के हैंडल, कॉफी मशीन, टी मशीन, माइक्रोवेव बटन आदि. जब हम इन चीज़ों का इस्तेमाल करते हैं तो कहीं न कहीं हम इन खतरनाक बैक्टीरिया के संपर्क में आ जाते हैं, जिनसे अलग-अलग हेल्थ प्रॉब्लम्स पैदा होने की संभावना तेज हो जाती है.   

ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने ऑफिस कर्मचारियों को अपनी पर्सनल हाईजीन का ख्याल रखने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि किचन में रखी इन चीज़ों पर बैक्टीरिया मल के माध्यम से आते हैं. द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, लिवरपूल स्कूल ऑफ ट्रॉपिकल मेडिसिन (एलएसटीएम) के एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट और इस स्टडी के रिसर्चर डॉ. एडम रॉबर्ट्स ने कहा कि अध्ययन के नतीजे बताते हैं कि कई लोग शौचालय जाने के बाद अपने हाथों को अच्छी तरह से बिल्कुल नहीं धोते हैं. लिहाजा उसके माध्यम से संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया किचन की चीज़ों पर फैल जाते हैं. इसकी वजह से उन लोगों के बीमार और संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है, जो संक्रमण के प्रति ज्यादा संवेदनशील होते हैं.   

खतरनाक बैक्टीरिया की पाई गई मौजूदगी

इस स्टडी के लिए ऑफिस स्पेस और कंस्ट्रक्शन वर्कर एरिया में मौजूद किचन से लिए गए स्वैब में Escherichia coli (ई.कोली) सहित अलग-अलग प्रकार के बैक्टीरिया की मौजूदगी पाई गई. ई.कोली एक जीवाणु है, जो डायरिया और यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (यूटीआई) जैसी गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल बीमारियों को जन्म दे सकता है. कुछ वस्तुओं पर स्यूडोमोनास नाम का बैक्टीरिया भी पाया गया, जो श्वसन संक्रमण को पैदा करने का काम कर सकता है, जैसे- निमोनिया. इसके अलावा, क्लेबसिएला नाम का बैक्टीरिया भी रसोई के लगभग सभी 11 सामानों पर मौजूद था. ये बैक्टीरिया मल के माध्यम से फैल सकता है, जो निमोनिया की समस्या पैदा कर सकता है. 

पर्सनल हाइजीन का रखें ध्यान

रिसर्चर्स ने यह भी बताया कि किचन में रखी ज्यादातर वस्तुओं पर फंगी भी पाया गया. फंगी से सबसे ज्यादा प्रभावित फ्रिज के दरवाजे का हैंडल था. डॉ एडम ने कहा कि इस खतरे को कम करने के लिए यह सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप अपनी पर्सनल हाइजीन का पूरा ध्यान रखें. स्टडी के मुताबिक, फ्रिज दरवाजे का हैंडल, कॉफी मशीन और केतली कुछ ऐसी चीज़ें हैं, जिनपर सबसे ज्यादा बैक्टीरिया पाया गया. क्योंकि इनका इस्तेमाल ऑफिस में ज्यादातर लोग करते हैं. 

ये भी पढ़ें: अब 'आलू' को लंबे समय तक फ्रिज में रखना सुरक्षित, नहीं होंगे जल्दी खराब, स्टडी में दावा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में बच्चों को न हो कफ, अपनाएं ये घरेलू उपाय
सर्दियों में बच्चों को न हो कफ, अपनाएं ये घरेलू उपाय
सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
Vitamin D Deficiency: भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
Embed widget