एक्सप्लोरर

सुनीता विलियम्स की स्पेस से 9 महीने बाद वापसी, जानें किन बीमारियों का होगा सबसे ज्यादा खतरा

स्पेस से धरती पर आने के बाद एस्ट्रोनॉट के शरीर पर कई नकारात्मक प्रभाव भी पड़ते हैं. लंबे समय तक जीरो ग्रैविटी में रहने के कारण शरीर में कई तरह की प्रॉब्लम्स हो सकती हैं.

Sunita Williams Health : अंतरिक्ष में फंसी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स की 9 महीने 13 दिन बाद धरती पर वापसी हो रही है. वह सिर्फ 8 दिनों के लिए स्पेस में गईं थी लेकिन वहां फंस गई थीं. उनके साथ एस्ट्रोनॉट बुच विल्मोर और स्पेस स्टेशन में मौजूद क्रू-9 के दो और एस्ट्रोनॉट भी वापस आ रहे हैं. चारों एस्ट्रोनॉट ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से 19 मार्च की सुबह करीब 3:27 बजे फ्लोरिडा के तट पर लैंड होंगे. ऐसे में सवाल उठता है कि 9 महीने से पृथ्वी के वायुमंडल से दूर रहीं सुनिता विलियम्स जब यहां कदम रखेंगी तो उन्हें किन बीमारियों का सबसे ज्यादा खतरा होगा. आइए जानते हैं...

1. धरती पर चलना-दौड़ना भूल सकती हैं

धरती पर चलने, दौड़ने, उठने या बैठने में मांसपेशियां ग्रैविटी के खिलाफ काम करती है, लेकिन स्पेस में जीरो-ग्रैविटी से मांसपेशियों काम नहीं करतीं हैं. इससे मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं. हर महीने हड्डियों की डेंसिटी करीब 1% तक कम हो जाती है, जिससे पैर, पीठ और गर्दन की मांसपेशियों पर बुरा असर पड़ता है. 1 मार्च 2016 को अमेरिकी एस्ट्रोनॉट स्कॉट केली और रूसी एस्ट्रोनॉट मिखाइल कॉर्निएंको जब स्पेस में 340 दिन बिताकर वापस लौटे थे तो उनके साथ भी यही दिक्कतें आई थीं.

यह भी पढ़ें : साल में दो बार बोर्ड परीक्षाओं से बच्चों की मेंटल हेल्थ पर पड़ सकता है असर?

2. खड़े होने में आ सकती हैं दिक्कतें

हम सभी के कान और दिमाग में वेस्टिबुलर सिस्टम होता है, जो शरीर का बैलेंस बनाने का काम करते हैं. स्पेस में जीरो-ग्रैविटी की वजह से यह सिस्टम सही तरह काम नहीं करता है. जिसकी वजह से धरती पर वापस आने वाले कुछ एस्ट्रोनॉट्स को कुछ समय तक खड़े होने, बैलेंस बनाने, आंखें, हाथ, पैर जैसे अंग सही तरह बैलेंस नहीं बना पाते हैं. 21 सितंबर 2006 को अमेरिकी एस्ट्रोनॉट हेडेमेरी स्टेफानीशिन-पाइपर जब 12 दिनों बाद स्पेस से धरती पर लौटीं थीं, तब इस तरह की समस्या हुई थी.

3. किसी चीजों को जमीन या टेबल पर रखने की बजाय हवा में छोड़ना

स्पेस में लंबे वक्त तक रहने की वजह से एस्ट्रोनॉट्स का दिमाग और शरीर माइक्रोग्रैविटी को अपनाने लगती है. वहां जब किसी चीज को हवा में छोड़ दें तो वह गिरने की बजाय तैरती रहती हैं. यही आदत धरती पर भी लौटने के बाद कुछ समय तक बनी रहती है.नासा (NASA) एस्ट्रोनॉट टॉम मार्शबर्न ने अपने एक इंटरव्यू में स्पेस जर्नी को लेकर इस तरह की बातें बताई थीं.

4. अंधा होने का खतरा

स्पेस में जीरो-ग्रैविटी की वजह से शरीर का लिक्विड सिर की ओर जाता है, जिससे आंखों के पीछे की नसों पर ज्यादा दबाव पड़ने लगता है. इसे स्पेसफ्लाइट एसोसिएटेड न्यूरो-ओकुलर सिंड्रोम (SANS) भी कहते हैं. धरती पर आने के बाद एस्ट्रोनॉट्स का शरीर एडजस्ट करने की कोशिश करता रहता है, ऐसे में उनकी आंखों पर असर पड़ता है और आंखों की प्रॉब्लम्स या अंधापन तक बढ़ सकता है. कैनेडियन एस्ट्रोनॉट क्रिस हैडफील्ड ने एक इंटरव्यू  में बताया था कि उनकी दोनों आंखों में दिक्कतें होने लगी थी, ऐसा लगा था कि अंधें हो जाएंगे.

इन बीमारियों का भी खतरा

हड्डियों की कमजोरी

ज्यादा रेडिएशन के संपर्क में आने से कैंसर का खतरा

डीएनए को नुकसान हो सकता है

इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है

शरीर की घाव भरने की क्षमता कम हो सकती है

अकेलापन और मानसिक तनाव

नींद की समस्या 

फोकस करने में कठिनाई

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: 'मुझे जीना ही नहीं है अब...' दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Breathless While Climbing Stairs: क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
Cervical Pain: ऑफिस हो या घर, ये छोटी-छोटी लापरवाहियां बन सकती हैं सर्वाइकल की वजह
ऑफिस हो या घर, ये छोटी-छोटी लापरवाहियां बन सकती हैं सर्वाइकल की वजह
COVID-19 Cases: आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले आए सामने, 4 की मौत; स्वास्थ्य विभाग ने कहा- घबराएं नहीं
आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले आए सामने, 4 की मौत; स्वास्थ्य विभाग ने कहा- घबराएं नहीं
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget