एक्सप्लोरर

बीमार होने पर जानवर कैसे करते हैं खुद का इलाज, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Animal Self Medication: बीमार होने पर जानवर बिना डॉक्टर या दवा के खुद को कैसे ठीक करते हैं? जानिए जानवरों की प्राकृतिक इलाज करने की अनोखी क्षमता.

Animal Self Medication: जब भी हमें जुकाम, बुखार या पेट दर्द होता है, तो हम दवा लेते हैं, डॉक्टर के पास जाते हैं या घरेलू नुस्खों का सहारा लेते हैं. लेकिन जंगलों में रहने वाले जानवर जब बीमार होते हैं, तो वे क्या करते हैं? उनके पास न तो दवाइयां होती हैं, न डॉक्टर और न ही कोई अस्पताल. फिर भी वे कैसे ठीक हो जाते हैं?

डॉ. अमर खान बताते हैं कि, जानवरों के पास एक खास 'प्राकृतिक बुद्धि होती है, जो उन्हें बीमारी की स्थिति में सही कदम उठाने के लिए प्रेरित करती है. वे जंगल में मौजूद खास पौधों, मिट्टी, पानी या विश्राम की मदद से खुद को ठीक करने की कोशिश करते हैं.

ये भी पढ़े- दिल की सेहत जांचने के लिए क्यों करवाया जाता है ट्रेडमिल वाला टेस्ट? जान लीजिए कारण

बंदर औषधीय पत्तियों का सहारा लेते हैं

अफ्रीका के जंगलों में पाए जाने वाले कई बंदर जब पेट दर्द से पीड़ित होते हैं, तो वे खास प्रकार की कड़वी पत्तियां चबाते हैं. ये पत्तियां उनकी सामान्य खुराक का हिस्सा नहीं होतीं, लेकिन बीमार होने पर वे इन्हें ढूंढ़कर खाते हैं. इन पत्तियों में प्राकृतिक एंटी-पैरासिटिक गुण पाए जाते हैं.

कुत्ता घास खाता है

आपने देखा होगा कि पालतू कुत्ते कभी-कभी घास खाते हैं और फिर उल्टी कर देते हैं. यह एक सामान्य व्यवहार है जो दर्शाता है कि उनके पेट में कुछ गड़बड़ है. घास खाना उनके लिए एक तरह से डिटॉक्स का काम करता है जिससे उन्हें राहत मिलती है.

हाथी मिट्टी का सेवन करता है

हाथी जब बीमार महसूस करते हैं या पाचन में परेशानी होती है, तो वे विशेष प्रकार की मिट्टी खाते हैं. इस मिट्टी में मौजूद खनिज उनके पाचन को दुरुस्त करने में मदद करते हैं. इसे 'जियोफैगी' (Geophagy) कहा जाता है.

बिल्लियां शरीर की सफाई करती हैं

बिल्लियां बार-बार अपने शरीर को चाटती हैं. ये सिर्फ साफ-सफाई नहीं, बल्कि शरीर की सतह पर मौजूद हानिकारक जीवाणुओं को हटाने की एक प्राकृतिक प्रक्रिया है. यह उन्हें संक्रमण से बचाती है.

पक्षी रेत से स्नान करते हैं

कुछ पक्षी जैसे गौरैया और कबूतर रेत में लोटते हैं. यह कोई खेल नहीं बल्कि एक प्राकृतिक तरीका है जिससे वे अपने पंखों से परजीवियों को हटाते हैं. इसे ‘डस्ट बाथ’ कहा जाता है.

प्रकृति ने जानवरों को ऐसी अद्भुत समझ दी है, जिससे वे अपनी बीमारियों का इलाज खुद कर सकते हैं. बिना किसी डॉक्टर या दवा के वे खुद को ठीक करने में सक्षम होते हैं. यह बात हमें सिखाती है कि, अगर हम भी प्रकृति के करीब रहें और उसके संकेतों को समझें, तो जीवन और स्वास्थ्य दोनों को बेहतर बना सकते हैं.

ये भी पढ़ें: हार्ट से लेकर किडनी तक, ज्यादा नमक खाने से ये चीजें हो सकती हैं खराब

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

World Stroke Day: क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
Cancer Drug Prices: 93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?
93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?
Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget