एक्सप्लोरर

​करिश्माई है हाथी सेब...किडनी, डिप्रेशन सहित कई बीमारियों में मिल सकता है फायदा​

Elephant Apple:हाथी सेब के साथ-साथ इसकी पत्तियों का इस्तेमाल भी किया जाता है. इसके रस का इस्तेमाल तेल की तरह गंजेपन को रोकने के लिए सिर पर लगाने के लिए किया जाता है

Benefits Of Eating Elephant Apple: सेब का सेवन तो आप सभी ने किया होगा.कश्मीरी सेब, लाल सेब,पीला सेब,और भी बहुत तरह के सेब होते हैं जिससे सेहत को खूब फायदे मिलते हैं. लेकिन क्या आपने कभी हाथी सेब खाया है? दरअसल हाथी सेब एक तरह का जंगली फल होता है जो कई देशों में पाया जाता है. भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका, सहित अन्य देशों में भी इसकी पैदावार होती है. इसे डिलिनिया इंडिका या चल्टा के नाम से भी जाना जाता है.

माना जाता है कि ये फल जंगली हाथी के पसंदीदा फलों में से एक है यही वजह है कि इससे एलीफेंट एप्पल के नाम से जाना जाता है यह अन्य सेब की तरह नहीं होता. इसका ऊपरी परत काफी सख्त होता है. अंदर फल का गूदा ही खाने में इस्तेमाल किया जाता है.इसका स्वाद खट्टा मीठा भी होता है. लेकिन इसे कभी भी जंगली फल समझकर इग्नोर करने की कोशिश ना करें, क्योंकि ये सेहत के लिए रामबाण से कम नहीं है. इसमें कई तरह के विटामिंस, मिनरल्स, फाइटोन्यूट्रिएंट्स जैसे पोषक तत्व होते हैं. जिसके सेवन से शरीर की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है जानते हैं सभी के बारे में...

इन समस्याओं में मददगार है हाथी फल

डिप्रेशन में मददगार-हाथी सेब में टैनिन सैपोनिन और स्टेरोल जैसे फाइटोन्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं, ये सभी तत्व तनाव और स्ट्रेस को दूर करने में मददगार होते हैं. ये केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को नॉर्मल रखने में मदद करता है, मूड बूस्टर के तरह काम करता है, इससे याददाश्त में भी सुधार होता है, और ये डिप्रेशन के लक्षणों को भी कम करता है.

आंखों के लिए फायदेमंद-हाथी फल विटामिन ए और कैरोटीनॉयड एंटी ऑक्सिडेंट से भरपूर होता है. ये आंखों की रौशनी के लिए बहुत ही प्रभावी है.ये पोषक तत्व ऑप्टिक टीशूज के विकास को बढ़ावा देने और देखने की क्षमता बढ़ाने के लिए लेंस और रेटिना को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं. इसके अलावा इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो ग्लूकोमा, मोतियाबिंद और उम्र से संबंधित आंखों के रोग से बचाए रखने में कारगर है.

खराश कफ की समस्या दूर करे-गले में दर्द और खराश से भी हाथी फल राहत दे सकता है. इसमें डीकॉन्गेस्टेंट गुण होते हैं, जो गले में जमा कफ को बाहर निकालने में मदद करते हैं. इससे गले में जलन और नाक बंद की समस्या से राहत मिलती है.

किडनी के कामकाज को बेहतर करे-हाथी सेब में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो किडनी के कामकाज को ठीक बनाने में मदद करते हैं. हाथी सेब का सेवन करने से शरीर में जमा टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद मिलती है. ये बॉडी को डिटॉक्स करने में काफी प्रभावी है, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं.

त्वचा के लिए फायदेमंद-हाथी फल में विटामिन सी विटामिन ई और फ्लेवोनॉयड और एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो कॉलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देते हैं. इसकी मदद से समय से पहले स्किन पर  बढ़ती उम्र के दिखने वाले प्रभाव से छुटकारा मिल सकता है. त्वचा के निखार को बनाए रखने में भी मदद करता है. ये फ्री रेडिकल से लड़ने में मदद करता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Peppermint Tea: वेट लॉस में मददगार साबित हो सकती है 'पुदीने की चाय', इसको पीने के हैं कई फायदे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bug Bite Itching: मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा
मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा
Late Night Eating: रात में देर से खाना खाने की आदत सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती है? एक्सपर्ट से समझिए पूरी बात
रात में देर से खाना खाने की आदत सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती है? एक्सपर्ट से समझिए पूरी बात
Monsoon Diseases: बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा फैलने वाली 7 बीमारियां कौन-सी, इनसे बचने के आसान उपाय क्या?
बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा फैलने वाली 7 बीमारियां कौन-सी, इनसे बचने के आसान उपाय क्या?
AIIMS Study: बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget