एक्सप्लोरर

Post Covid-19 Problem: कोरोना से रिकवर होने के बाद दिखें ये लक्षण तो हो सकती है हार्ट में कमजोरी

Covid-19 Recovery: कोरोना से रिकवरी के बाद लोगों में कमजोरी आम समस्या है, लेकिन अगर आपको हार्ट से जुड़ी कोई समस्या महसूस हो तो इसे नजरअंदाज न करें. ये आपके हार्ट के कमजोर होने के लक्षण हो सकते हैं.

Heart Problem After Corona Recovery: कोरोना के ओमिक्रोन और डेल्टा वेरिएंट से रिकवर होने के बाद मरीज को कई तरह की परेशानी हो रही हैं. जिन लोगों पर कोरोना का गंभीर असर हुआ है उन्हें पोस्ट कोविड कई लक्षण नज़र आ रहे हैं. दरअसल कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद भी लोगों में थकान और कमजोरी की समस्या हो रही है. हालांकि, ये रिकवरी के बाद आम लक्षण हैं, लेकिन अगर आपको सीने में दर्द, तेज धड़कन, ज्यादा थकान और कमजोरी और सांस लेने में तकलीफ महसूस हो तो इन समस्या को नजरअंदाज न करें. ये दिल के कमजोर होने के संकेत हो सकते हैं. ऐसे में आपको तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. 

डॉक्टर्स का कहना है कि कोरोना आपके फेफड़े, दिल, मांसपेशी, आंत या शरीर के किसी भी अंग को प्रभावित कर सकता है. ऐसे में कोरोना से रिकवर होने के बाद भी आपको अपने शरीर में नज़र आने वाले किसी भी लक्षण को हल्के में नहीं लेना चाहिए. 

इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें-

1- धड़कन बढ़ना- सामान्य जिंदगी में हमें दिल की धड़क महसूस नहीं होती है, लेकिन कोरोना से रिकवरी के बाद कई लोगों की धड़कने तेज हो जाती हैं. आ अपनी धड़कनों को आसानी से महसूस कर पाते हैं. अगर आपको भी ऐसे लक्षण नज़र आ  रहे हैं, तो आपका दिल कमजोर होने का संकेत हो सकता है. इसके लिए आप ऑक्सीमीटर से अपनी धड़कनों को चेक करते रहें. आमतौर पर 60-100 के बीच धड़कन होनी चाहिए, लेकिन अगर इससे कम या ज्यादा हो रही है तो आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. 

2- थकान और कमजोरी- अगर कोरोना से रिकवरी के बाद ज्यादा कमजोरी और थकान महसूस हो रही है तो आपका दिल कमजोर हो सकता है. दरअसल हमारा दिल पूरे शरीर में रक्त का प्रवाह करता है. लेकिन जब ये कमजोर हो जाता है तो रक्त प्रवाह को चलाने में ज्यादा समय लेता है. इसी वजह से आप ज्यादा थकान महसूस करते हैं. ऐसी स्थिति में डॉक्टर से सलाह जरूर लें. 

3- सीने में दर्द- अगर आपको छाती में किसी तरह का दर्द हो तो इसे गंभीरता से लेना चाहिए. सीने में दर्द हार्ट की कमजोरी से भी हो सकता है. कोरोना वायरस हमारे फेफड़ों और शरीर के दूसरे अंगों को प्रभावित कर रहा है, जिसकी वजह से भी सीने में दर्द की समस्या हो सकती है. कोरोना वायरस से हार्ट में किसी भी तरह का संक्रमण पैदा हो सकता है. कई बार ठीक होने के बाद भी इसके लक्षण दिखाई दे सकते हैं. सीने में दर्द होने पर हार्ट अटैक का खतरा काफी बढ़ जाता है. इसलिए तुरंत डॉक्टर से सलाह लें. 

4- सांस लेने में तकलीफ- कोरोना से रिकवर होने के बाद भी आप कुछ दिनों तक अपना ऑक्सीजन लेवल चेक करते रहें. कई बार बाद में भी कोरोना वायरस का इफेक्ट हमारे दिल पर पड़ सकता है जिससे सांस लेने में तकलीफ हो सकती है. इसलिए कोरोना से रिकवर होने के बाद भी बार-बार अपना ऑक्सीजन लेवल जरूर चेक करते रहें. सांस लेने में किसी तरह की तकलीफ हो तो डॉक्टर से सलाह लें.

कोरोना से रिकवर होने के लिए क्या करें?

1- कोरोना से रिकवरी के बाद आपको प्रोटीन रिच डाइट लेनी चाहिए.
2- दिन में कोई भी मील स्किप न करें, हल्का और पोष्टिक खाना खाएं.
3- नियमित प्राणायाम और योग करें, इससे शरीर में ऑक्सीजन की पूर्ति होती है.
4- कोरोना से रिकवर होने के बाद तुरंत ज्यादा हैवी काम न करें. ठीक होने के बाद भी कुछ दिनों तक शरीर को आराम दें.
5- कोविड ठीक होने पर भी कुछ दिनों तक ऑक्सीजन लेवल और पल्स रेट चेक करते रहें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें:

Omicron Alert: क्या ओमिक्रोन कर रहा है आपकी इम्यूनिटी को मजबूत? जानिए क्या है सच्चाई

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान
मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान
Flight Attendants Cancer Risk: पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget