एक्सप्लोरर

Bullet Train: रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने दिया बयान, 2026 में दौड़ेगी पहली बुलेट ट्रेन, यहां जानिए क्या होती है बुलेट ट्रेन!

Bullet Train: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को अपने अहमदाबाद के दौरे पर बुलेट ट्रेन को लेकर बड़ा ऐलान किया है. अपने बयान उन्होंने कहा कि देश में पहली बुलेट ट्रेन 2026 में चलेगी.

Bullet Train India: भारत में रेल के क्षेत्र में आधुनिकीकरण का काम बहुत जोरशोर से चल रहा है इसी कड़ी में एक प्रोजेक्ट बुलेट ट्रेन का भी है. बुलेट ट्रेन का नाम आप कई सालों से सुनते आ रहे हैं. बुलेट ट्रेन का जब भी जिक्र होता है आपके मन में ये सवाल जरूर आता होगा कि आखिर कब अपने देश में भी बुलेट ट्रेन चलेगी. तो बता दें कि भारत के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की तरफ से इसको लेकर बयान आ गया है. आइए जानते है बुलेट ट्रेन को लेकर अपने बयान में मंत्री ने क्या कहा.

रेल मंत्री का बयान

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को अपने अहमदाबाद के दौरे पर बुलेट ट्रेन को लेकर बड़ा ऐलान किया है. अपने बयान उन्होंने कहा कि देश में पहली बुलेट ट्रेन 2026 में चलेगी. फिलहाल अभी बुलेट ट्रेन का काम जोरों पर चल रहा है. इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि 199 स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास बनाने को लेकर मास्टर प्लान पर भी काम चल रहा है, जिसके तहत अहमदाबाद रेलवे स्टेशन को भी वर्ल्ड क्लास बनाया जाएगा.

वहीं, हाल ही में हुए वंदे भारत एक्सप्रेस के हादसे को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि देश में सभी रेलवे ट्रैक अभी भी जमीन पर हैं. ऐसे में मवेशियों के रेलवे ट्रैक पर आने की समस्या बनी रहती है. हालांकि, ट्रेनों को ऐसे मुद्दों से निपटने के लिए भी डिजाइन किया जा रहा है. वंदे भारत ट्रेन भैंसों के झुंड से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई थी, लेकिन से ट्रेन आगे के हिस्से की हुई और मरम्मत के बाद ट्रेन फिर शुरू हो गई है.

इसलिए कहा जाता है बुलेट ट्रेन

इसे बुलेट ट्रेन (Bullet Train) इसलिए कहा जाता है क्यूंकि ये गोली (bullet) की रफ्तार से चलती है. ये Trains normal railway tracks पर नहीं चल सकती हैं. इसके लिए नए और स्पेशल ट्रैक (Special Tracks) चाहिए जो कि इन्हें speed बढ़ाने में मदद करते हैं. बुलेट ट्रेन का काम भारत में चल रहा है और लगभग 2 से 3 सालों के भीतर हम और आप भी बुलेट ट्रेन में सफ़र कर रहे होंगे.

क्या है बुलेट ट्रेन

दरअसल जब कोई ट्रेन 250 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज दौड़ती है तो उसे High-Speed Rail (HSR) कहा जाता है. हाई स्पीड रेल एक ऐसी रेल होती है जो परंपरागत रेल की तुलना में बहुत तेजी से ऑपरेट करती है और इनके लिए अलग तरह के ट्रैक की जरूरत होती है जो रफ्तार को तेज करने में सहायक होते हैं.

बुलेट ट्रेन भी हाई स्पीड रेल की श्रेणी की ट्रेन है, चूंकि ये ट्रेन गोली की रफ्तार से चलती है इसीलिए इसको बुलेट ट्रेन का नाम दे दिया गया. बता दें कि भारत में बुलेट ट्रेन की रफ्तार 320 किमी प्रति घंटा होगी जो कि अहमदाबाद और मुंबई के बीच चलेगी.

बुलेट ट्रेन सबसे पहले लगभग 50 साल पहले जापान में शुरू हुई थी. जापान में बुलेट ट्रेन को Shinkansen कहा जाता है. भारत में जो बुलेट ट्रेन चलेगी वह बुलेट ट्रेन ई5 सीरीज ट्रेन हिताची और कावासाकी हेवी इंडस्ट्रीज द्वारा निर्मित जापानी शिंकानसेन हाई-स्पीड ट्रेन का ही एक प्रकार होगी.

ये भी पढ़ें -

Delivery Box: ब्राउन कलर के बॉक्स और पेपर में ही क्यों डिलिवर होते हैं प्रोडक्ट्स? यहां जानें इसके पीछे का राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Education Minister Bungalow: शिक्षा मंत्री को कौन-सा बंगला अलॉट होता है, इसका किराया कितना है?
शिक्षा मंत्री को कौन-सा बंगला अलॉट होता है, इसका किराया कितना है?
CJP: कॉकरोच जनता पार्टी कभी क्यों नहीं बन सकती पॉलिटिकल पार्टी?
कॉकरोच जनता पार्टी कभी क्यों नहीं बन सकती पॉलिटिकल पार्टी?
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री... किसे मिलती है ज्यादा सैलरी?
राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री... किसे मिलती है ज्यादा सैलरी?

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Dharmendra Pradhan Resign: ‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget