एक्सप्लोरर

5 गंदी आदतें जो जीभ को बना सकती हैं काला, जानें इससे बचने के उपाय

जीभ का रंग काला पड़ना वैसे तो नुकसान नहीं पहुंचाता लेकिन ये आपके मुंह की सुंदरता को बेकार कर सकता है. मुंह से आने वाली बदबू की वजह से आप परेशान हो सकते हैं. इसलिए आप अपने मुंह के स्वास्थ का विशेष ख्याल रखें.

शरीर के हर अंग का स्वस्थ रहना आपके लिए जरूरी है. लेकिन कई बार हम शरीर का बाकी अंगों के मुकाबले अपने मुंह के स्वास्थ्य पर इतना ध्यान नहीं देते जितना देना चाहिए. आमतौर पर हम ब्रश करने भर को मुंह की सफाई मान लेते हैं. लेकिन अगर आपने अपनी जीभ को साफ नहीं किया तो आपको कई परेशानियां हो सकती हैं. जीभ के गंदे रहने से मुंह में चिपचिपाहट हो सकती है, सांस से बदबू आ सकती है, जीभ का रंग बदलकर काला या पीला हो सकता है.

खराब जीवनशैली आपकी जीभ का रंग बदलकर काला बना सकती है. आमतौर पर जीभ की सतह पर केराटिन नाम का प्रोटीन बनने लगता है जिससे जीभ का रंग काला होने लगता है. हालांकि ये काफी रेयर है. लेकिन कई गंदी आदतों की वजह से आपकी जीभ का रंग काला पड़ सकता है. अगर आप सही से मुंह साफ नहीं करते, रुटीन में डेंटल चेकअप नहीं कराते, हेल्दी चीजें नहीं खाते और स्मोक करते हैं तो आपकी टंग का कलर बदल सकता है. आइए जानते हैं कि जीभ का रंग काला होने की वजह और उपाय क्या हैं.

जीभ का रंग काला होने का क्या मतलब है? जीभ का रंग काला होने का मतलब है गले में बैक्टीरिया या फंगस की वजह भी हो सकता है. हालांकि जीभ का रंग काला हो जाना कोई बहुत परेशानी की बात नहीं है आप इसे खुद भी सही कर सकते हैं. काली जीभ की एक और वजह है जीभ की त्वचा का केराटिन नाम के प्रोटीन से कवर होना. कभी-कभी केराटिन जीभ पर जम जाता है.  जिससे आपकी जीभ काली पड़ सकती है. डॉक्टर इसे काले बालों वाली जीभ कहते हैं.
जीभ का रंग काला पड़ने के लक्षण जीभ का रंग काला होने की कई वजह हैं. जिसकी वजह से इसके अलग अलग लक्षण हो सकते हैं. काली जीभ का रंग हमेशा काला हो ये जरूरी नहीं है. वैसे जीभ के काला होने के शुरुआती लक्षण ये हैं कि आपकी जीभ पर लंबे, थ्रेड बनने लगते हैं. जिसकी वजह से जीभ पर काले बाल जैसे दिखाई देते हैं. लोगों को काली जीभ होने पर ये लक्षण महसूस होते हैं.
1- जीभ का रंग बदलने लगता है जिसकी वजह से जीभ काली, सफेद या पीले रंग की हो जाती है. 2- कई बार जीभ चिपचिपाने लगती है हालांकि जीभ का रंग बदले ये जरूरी नहीं है. 3- कई बार मुहं में जलन होने लगती है. 4- मुंह का स्वाद खराब हो जाता है। 5- जीभ के काला होने पर सांस लेने में बदबू आने लगती है.
इन आदतों की वजह से जीभ हो जाती है काली ⦁ अगर आप अपने मुंह की साफ सफाई सही से नहीं करते जैसे नियमित रूप से ब्रश करना और जीभ साफ करना तो आपकी जीभ का रंग काला हो सकता है ⦁ तंबाकू और सिगरेट पीने से भी जीभ और दांतों की बीमारियां हो जाती हैं. धूम्रपान से आपकी जीभ का रंग काला हो सकता है. ⦁ ज्यादा कॉफी पीने से भी जीभ का रंग काला हो जाता है. ⦁ लगातार ब्लैक टी पीने से भी जीभ का रंग काला हो जाता है. ⦁ अगर आप अपने खाने का ख्याल नहीं रखते. सही डाइट नहीं लेते हो आपकी जीभ काली हो सकती है.
काली जीभ को सही करने के घरेलू नुस्खे अगर आपकी जीभ का रंग काली होती है तो आपको मुंह के स्वास्थ को लेकर सतर्क हो जाना चाहिए. हालांकि जीभ की काला होना इतना नुकसानदेय नहीं है लेकिन आपके बात करते वक्त मुंह से आ रही बदबू आपको शर्मिंदा कर सकती है.
1 सबसे पहले आपको नियमित रूप से फ्लोराइड वाले टूथपेस्ट से ब्रश करना चाहिए.
2 जीभ की ऊपरी सतह से बैक्टीरिया और गंदगी को हटाने के लिए नियमित जीभी से जीभ को साफ करें. 3 मुंह से आने वाली बदबू दूर करने के लिए गर्म पानी में नमक डालकर कुल्ला जरूर करें. 4 हर बार खाने के बाद ब्रश करें और जीभ को भी साफ जरूर करें. रात को भी ब्रश करना ना भूलें. 5 जीभ पर बेकिंग सोडा या हाइड्रोजन पेरोक्साइड लगाएं 6-भरपूर मात्रा में पानी पिएं और पेट साफ रखें. 7- ज्यादा से ज्यादा कच्चे फल और सब्जियां खाएं.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget