एक्सप्लोरर

Health Tips: शादी के बाद महिलाओं का वजन बढ़ने के पीछे क्या होती हैं वजह, बचने के उपाय भी जानें

शादी के बाद महिलाओं को शरीर के वजन पर ध्यान देना जरूरी हो जाता है.शादी के शुरुआती दिनों में नई-नवेली दुल्हन अक्सर लापरवाह नजर आती है.

शादी के बाद महिलाओं का वजन बढ़ना सामान्य बात है. इसके पीछे कई कारक जिम्मेदार होते हैं. वजन के बढ़े कारणों को जानकर मामूली टिप्स से शरीर के बोझ को हल्का किया जा सकता है.

करीब हर दिन बाहर खाना

नवदंपति आम तौर पर बाहर या रिश्तेदारों के यहां खाना खाते हैं और दोस्तों का पार्टी देना हर दिन का रूटीन बन जाता है. जिसकी वजह से घर का बना खाना खाने का मौका बहुत मुश्किल से मिल पाता है. दोस्तों, परिजनों के साथ रेस्टोरेंट जाना घर के खाने से आपको दूर कर देता है.

फैट से भरपूर फूड का सेवन

शादी के बाद नई नवेली दुल्हन किचन में जाना शुरू करती है. उसे अपने पति को खुश करने के लिए पिज्जा, केक, बर्गर घर पर बनाना पड़ता है. अपने पार्टनर या पारिवारिक सदस्यों को प्रभावित करने के चक्कर में ज्यादातर महिलाएं स्वास्थ्य  फैक्टर भूल जाती हैं और इस तरह वजन बढ़ानेवाले फूड का सेवन रोजाना करने लगती हैं.

शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं रहना

शादी के शुरुआती दिनों में पत्नी अपने पति के साथ ज्यादा समय बिताती है. उसके साथ घर पर रहने या यात्रा करने को प्राथमिकता देती है. जिसके चलते पत्नी को मुश्किल से ही व्यायाम या चहलकदमी करने का समय मिल पाता है. इसका असर उसके स्वास्थ्य पर नकारात्मक पड़ता है.

शादी के बाद वजन पर कैसे पाएं काबू?

एक साथ चहलकदमी को जाएं

शादी के शुरू में हो सकता है आपको जिम जाकर पसीना बहाने का मौका न मिल रहा हो. शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने का एक सरल उपाय चहलकदमी भी है. रोजाना अपने शरीर को चहलकदमी से सक्रिय बनाए रखें. अगर आपको सुबह में जल्दी उठने की आदत है तो पार्टनर के साथ बाहर जाएं या फिर डिनर के बाद कुछ देर टहलें.

योग क्लास में शामिल होना मुफीद

अगर आप घर से बाहर नहीं जाना चाहती हैं तो वर्चुअल योग क्लास में शामिल हो सकती हैं. महामारी की वजह से सीखने का ऑनलाइन रुजहान लोगों में जबरदस्त पनपा है. अगर आप 30 मिनट के लिए भी योग करें तो आपके लिए बड़ा फायदा होगा. आप अपने पार्टनर को भी अपने साथ शामिल कर सकती हैं.

खान-पान पर जरूरी ध्यान दें

नवदंपति को शुरू में खान-पान पर ध्यान देने का समय नहीं मिल पाता है. दावत, पार्टी या आयोजनों में उन्हें बुलाया जाता है. लेकिन नई नवेली दुल्हन को खाने में परोसी जानेवाले फूड पर विचार करना होगा. उन्हें हरसंभव फैटी फूड के सेवन से बचना और खाने के स्वस्थ विकल्पों को शामिल करना होगा. जहां तक हो सके उन्हें बाहर का खाना बंद कर देना चाहिए. अगर बाहर जाएं भी तो पिज्जा के ऑर्डर के बजाय सलाद, सूप और हेल्दी सैंडविच इस्तेमाल करें. इसके अलावा रोजाना 30 मिनट के लिए भी व्यायाम करने से शरीर का वजन संतुलित रहेगा. खाने में जरूरी पौष्टिक तत्वों और विटामिन को शामिल करने के अलावा फैटी फूड्स से परहेज जादुई असर करेगा.

जरूर खाएं बीन्‍स की सब्‍जी अगर जिम जा रहे हैं, बनाएं मसल्‍स और हड्डियां मजबूत

स्ट्रीट फूड में 'बनारस की टमाटर चाट' भी है लोकप्रिय, घर पर तैयार करने के लिए जानिए रेसिपी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fake Beauty Products: हर 4 में 1 को कॉस्मेटिक्स से एलर्जी, 40% को मिला नकली ब्यूटी प्रोडक्ट
हर 4 में 1 को कॉस्मेटिक्स से एलर्जी, 40% को मिला नकली ब्यूटी प्रोडक्ट
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Dhaba Style Chole: ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?
ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget