एक्सप्लोरर

Health Tips: इम्यूनिटी पावर को बढ़ाकर कोरोना वायरस को ऐसे दे सकते हैं मात

आयुष क्वाथ के इस छोटे पाउच में दालचीनी, तुलसी, काली मिर्च और सुंथी का मिश्रण है. आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने इसे कारगर उपाय बताया है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस को लेकर सुर्खियों में चल रहे आयुष क्वाथ का इंतजार अब खत्म हो गया है. यह इम्यूनिटी बूस्टर पहली बार सबसे छोटे रूप सैशे यानी छोटे पाउच में पेश किया गया है जिससे हर तबके के लोग इसका आसानी से इस्तेमाल कर सकें. इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आयुष क्वाथ को आयुष मंत्रालय के साथ ही आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने कारगर उपाय बताया है.

आयुष विशेषज्ञों के अनुसार आयुर्वेद ग्रंथ से लिया आयुष क्वाथ इम्यूनिटी को बढ़ाता है जिससे किसी भी तरह के संक्रमण से बचाव हो सकता है. अगर कोई व्यक्ति संक्रमित होता भी है तो वायरस से लड़ते हुए इम्यूनिटी शक्तिशाली हो जाती है और वायरस को निष्क्रिय बनाने लगती है.

आयुष क्वाथ के इस छोटे पाउच में दालचीनी, तुलसी, काली मिर्च और सुंथी का मिश्रण है जोकि शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को बढ़ाती है. आयुष मंत्रालय से निर्देश मिलने के बाद एमिल फॉर्मास्युटिकल ने इसे तैयार किया है. उधर आयुष क्वाथ पर वैज्ञानिक अध्ययन के लिए केंद्र सरकार ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय को जिम्मेदारी सौंपी है.

एमिल फॉर्मास्युटिकल के कार्यकारी निदेशक संचित शर्मा ने बताया कि मंत्रालय से दिशा निर्देश मिलने के बाद आयुष क्वाथ का निर्माण शुरू कर दिया था लेकिन इसे हर व्यक्ति तक पहुंचाना एक चुनौती थी. इसलिए हमने आयुष क्वाथ को एक पाउच का रूप दिया है ताकि आम से लेकर खास व्यक्ति इसका आसानी से इस्तेमाल कर सकें. महज एक प्याला, इम्यूनिटी वाला का टैग भी दिया है.

हाल ही में नीति आयोग के सदस्य और एम्पॉवर्ड ग्रुप-1 के चेयरमैन डॉ. वीके पॉल ने लोगों से अपील करते हुए कहा था कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए इम्यूनिटी को मजबूत करना बेहद जरूरी है. महामारी के इस संकट से बाहर निकलने के लिए वैज्ञानिकों की सलाह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यक्रम 'मन की बात' में देश को संबोधित करते हुए आयुर्वेदिक काढ़ा का सेवन ज्यादा से ज्यादा करने की अपील की थी. अप्रैल माह के आखिरी सप्ताह में आयुष मंत्रालय ने क्वाथ का ज्यादा से ज्यादा निर्माण कराने के लिए राज्यों को आदेश जारी किया था.

ऐसे करें उपयोग चाय बनाते वक्त आयुष क्वाथ पाउच को खोलकर डालें. थोड़ी देर गर्म करने के साथ दूध और चीनी स्वादानुसार डालने के बाद इसे उबाल लें. इसके बाद छलनी की मदद से चाय छानने के बाद इसका सेवन कर सकते हैं. दिन में दो से तीन बार इसे ले सकते हैं. गुनगुने पानी के साथ भी आयुष क्वाथ की गोलियां ले सकते हैं. चीनी के अलावा शहद या गुड़ के साथ ही इसका सेवन किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें:

भारत की पुरानी परंपराएं जिनमें छिपे हैं सेहत के ये बड़े फायदे

Health Tips: कीवी खाने के ये स्वास्थ्य लाभ जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 Tiles Cleaning Tips: इन रंगों की लगवाएं घर में टाइल्स, हफ्तों तक नहीं दिखेगी धूल और गंदगी
इन रंगों की लगवाएं घर में टाइल्स, हफ्तों तक नहीं दिखेगी धूल और गंदगी
Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
Gold Jewellery For Wife: 9 कैरेट की गोल्ड ज्वैलरी से जीतें बीवी का दिल, सिर्फ इतने पैसे में बनेगा काम
9 कैरेट की गोल्ड ज्वैलरी से जीतें बीवी का दिल, सिर्फ इतने पैसे में बनेगा काम
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget