एक्सप्लोरर

भारत की पुरानी परंपराएं जिनमें छिपे हैं सेहत के ये बड़े फायदे

भारत की कुछ प्रथाएं ज्यादातर लोगों का अंध विश्वास नहीं है. इनमें स्वास्थ्य के कुछ ऐसे लाभ छिपे हैं, जो आप में से ज्यादातर लोगों को अब तक नहीं पता होंगे.

भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है, इसलिए हर संस्कृति के रीति-रिवाज और परंपराएं हैं, जिनका धार्मिक रूप से पालन किया जाता है. वैसे तो वक्त के साथ थोड़ा बदलाव होने के बाद भी आज बहुत से लोग ऐसे हैं जो अपनी परंपराओं को वैसा ही निभाते हैं जैसा कि वे सदियों पहले निभाया करते थे. भारतीय लोगों को ये पुरानी प्रथाएं विरासत में प्राप्त हैं. लेकिन इनमें से ज्यादातर प्रथाएं लोगों का अंधा विश्वास नहीं है. इनमें स्वास्थ्य के कुछ ऐसे लाभ छिपे हैं, जो आप में से ज्यादातर लोगों को अब तक नहीं पता होंगे, तो आइए आज हम आपको इन परंपराओं में छिपे हैं सेहत के लाभों के बारें में बताने जा रहे हैं. कान छिदवाने की प्रथा ज्यादातर माता-पिता बहुत कम उम्र में ही अपनी लड़कियों के कान छिदवा लेते हैं. लेकिन आजकल, यह एक फैशन बन गया है, जिसमें कई लोग अपने कान, नाक, यहां तक की बैली बटन, आइब्रो और होंठ भी छिदवाते हैं. आयुर्वेद के अनुसार कान छिदवाना महिलाओं की हेल्थ में मदद करता है. ऐसा माना जाता है कि कान का छेद मासिक धर्म चक्र को संतुलित बनाए रखता है और एक महिला के प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार करता है. तांबे के बर्तन का पानी आप सभी ने अपने बड़े-बुजुर्गों को तांबे के बर्तन में पानी पीते देखा होगा. तांबे के बर्तन में पानी रखकर पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है तथा इससे घाव तेजी से भरने में भी आसानी होती है. इसके साथ ही प्रतिरक्षा प्रणाली भी मजबूत होती है. गहने पहनना भारतीय में  स्त्रियों को गहने पहनना बेहद पसंद होता है. वास्तव में, वैसे तो नेकपीस, पैर की अंगुली के छल्ले, चूड़ियाँ और झुमके आदि पहनना विवाहित महिलाओं द्वारा अनिवार्य माना जाता है. पहले भारतीय महिलाएं सिर्फ सोने और चांदी के गहने पहनती थीं. यह ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देने, शरीर के तापमान को नियंत्रित करने, तनाव को रिलीज करने और मौसमी बीमारियों से आपको बचाने में फायदेमंद होते हैं. हाथ से खाना खाएं हाथ से खाना खाने के पीछे एक बड़ा वैज्ञानिक भी कारण है. जब आप अपने हाथ से खाना खाते हैं, तो आपके हाथों के अच्छे बैक्टीरिया शरीर के अंदर पहुंचकर खराब बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं. इसके अलावा, जब आप खाना हाथों से खाते हैं, तो यह और अधिक स्वादिष्ठ बन जाता है. उपवास रखें भारत में उपवास एक परंपरा है. ऐसा माना जाता है कि इंसान को महीने में कम से कम एक बार व्रत जरूर रखना चाहिए क्योंकि यह आपकी सेहत को अच्छा बनाए रखने में सहयोगी होता है. यह आपके मेटाबॉलिज्‍म को तेज करता है. साथ ही, इससे आपकी आयु भी बढ़ती है. जमीन पर नंगे पांव चलना आजकल बहुत से लोग एक्यूपंक्चर जैसे जूतों का उपयोग कर रहे हैं, जिससे पैर सुरक्षित रख सकें. लेकिन आप नंगे पैर चलकर भी इसके समान लाभ प्राप्त कर सकते हैं. रिसर्च के अनुसार घास पर नंगे पैर चलने से न केवल मांसपेशियों का तनाव कम होता है, बल्कि दिमाग का भी तनाव कम होता है. इसके साथ ही इससे दर्द कम और बेहतर नींद लेने में भी मदद मिलती है. चांदी के बर्तन में भोजन यह एक शाही परंपरा होती है, जिसका अधिकतर पालन शाही परिवार ही करते हैं. चांदी के बर्तन में एंटी बैक्‍टीरियल पाए जाते है. इसके साथ ही चांदी में शीतलन और सुखदायक गुण पाए जाते हैं. यह आपकी सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Transmissible Cancer: मछलियों में फैला दुर्लभ कैंसर, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता
मछलियों में फैला दुर्लभ कैंसर, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता
Spider Veins: आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
Cervical Precancer Drug: सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
Egg Freezing VS IVF Treatment: मां बनने की प्लानिंग? Egg Freezing या IVF... क्या चुनें
मां बनने की प्लानिंग? Egg Freezing या IVF... क्या चुनें

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला से की मांग
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर से की मांग
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
Embed widget