एक्सप्लोरर

Health Tips: रात के समय इन चीजों को याद से पानी में भिगो दें, सुबह खाने से दूर होंगे ये रोग

Overnight Soaked Benefits: क्या आप जानते हैं कि सिर्फ बादाम ही नहीं बल्कि कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें अगर आप रात में भिगोकर सुबह उनका सेवन करते हैं तो कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं.

Health Tips: ज्यादातर घरों में अक्सर देखा जाता है कि रात के समय बादाम भिगोकर सुबह बच्चों और बड़ों को खिलाया जाता है ताकि उनका दिमाग तेज हो और दिन भर वो एनर्जेटिक फील करें. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ बादाम ही नहीं बल्कि कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें अगर आप रात में भिगोकर सुबह उनका सेवन करते हैं तो आप कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं. जी हां हमारे किचन में कुछ ऐसी चीजें मौजूद हैं जो पानी में भीग जाने के बाद और भी ज्यादा फायदेमंद हो जाती हैं और इन्हें खाने से आप फिट और हेल्दी बने रहते हैं.  तो चलिए आपको बताते हैं ऐसी 5 फायदेमंद चीजें जिन्हें आप पानी में भिगोकर सुबह सबसे पहले खा सकते हैं. 

अंजीर 
अगर आप डाइजेशन की समस्या से परेशान रहते हैं और अक्सर पेट दर्द का सामना करना पड़ता है तो रात के समय दो अंजीर पानी में भिगोकर सुबह सबसे पहले इसका सेवन करें. सुबह सबसे पहले अंजीर खाने से कॉन्स्टिपेशन की समस्या को दूर किया जा सकता है. 
 
किशमिश
किशमिश के भी ढेर सारे फायदे हैं और जब इसे रात में भिगोकर सुबह खाया जाए तो फायदे दुगने हो जाते हैं.  तो अगर आपको इरेग्युलर पीरियड की समस्या से दो-चार होना पड़ता है या फिर पीरियड के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग होती है तो आप रात में 8 से 10 किशमिश को पानी में गला कर रख दें और सुबह इसके पानी के साथ भीगी हुई किशमिश खाएं. इससे आपकी इस समस्या का निदान हो जाएगा. 
 
मेथी दाना
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो इसमें भीगी हुई मेथी आपकी मदद कर सकती है. इसके लिए रात के समय मेथी के दाने को पानी में भिगोकर रखें और सुबह सबसे पहले पानी के साथ मेथी दाने का सेवन करें. इससे आपके शरीर में इंसुलिन की मात्रा सही बनी रहेगी और ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहेगा. 
 
अजवाइन, जीरा और सौंफ
आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन अजवाइन, जीरा और सौंफ घर के किचन में मौजूद ऐसी तीन चीजें हैं जो आप के तेजी से बढ़ रहे वजन को कम कर सकती हैं.  इसके अलावा अगर आपको पाचन संबंधी समस्या रहती है और खाना ठीक से बच नहीं पाता तो आप रात को अजवाइन, सौंफ और जीरा तीनों को बराबर क्वांटिटी में मिलाकर एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें और सुबह गुनगुने पानी के साथ तीनों चीजों का सेवन करें. इससे आपका वजन तो कम होगा ही, इसके अलावा डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो जाएंगी. 
 
बादाम 
बादाम के फायदों से तो हम सभी वाकिफ हैं. बादाम एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो अपने अंदर कई सारे फायदों को समेटे हुए है. खासतौर पर जब आप बादाम को रात में भिगोकर सुबह इसका सेवन करते हैं तो इसके फायदे दुगने हो जाते हैं. रात को बादाम भिगोकर सुबह उसका छिलका निकाल कर खाने से न सिर्फ तेजी से आप अपना वेट लॉस कर सकते हैं बल्कि ये आपकी मेमोरी को भी शार्प करता है. बादाम में गुड फैट होता है जो आपकी हेल्थ के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद है. 
 
ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Floor Cleaning Tips: जूते-चप्पल के काले निशान से गंदा है फर्श? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
जूते-चप्पल के काले निशान से गंदा है फर्श? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget