एक्सप्लोरर

गर्मियों में धूप से हुए सनबर्न को इस तरह करें दूर, अपनाएं ये घरेलू उपाय

धूप की वजह से अगर आपको भी सनबर्न हो गया है तो आप ये उपाय ज़रूर ट्राई करें. इनसे आपको फायदा मिलेगा.

अधिकतर लोगों को गर्मियों में धूप में बाहर जाने की वजह से सनबर्न हो जाता है, जिससे बहुत समस्या आ जाती है, क्योंकि ये सनबर्न वाले दाने बहुत ही ज्यादा खुजली करते हैं और इस वजह से हमारी स्किन भी बहुत डल हो जाती है. अगर आपको भी सनबर्न हो गया है तो हम आपके लिए सनबर्न का घरेलू इलाज लाए हैं. ऐसे में हम यहां आपको बताएंगे कि किस तरह से सनबर्न की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं. 

नारियल का तेल- नारियल का तेल त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, आपकी स्किन टाइप कैसी भी हो, मगर नारियल का तेल आप इस्तेमाल कर सकती हैं. खासतौर पर स्किन पर किसी भी तरह का इंफेक्शन हो या फिर सनबर्न की समस्या हो, नारियल का तेल हर तरह से त्वचा के लिए फायदेमंद है

बर्फ लगाएं- सनबर्न की समस्या से राहत पाना चाहती हैं, तो आप आइस फेशियल भी कर सकती हैं, आइस फेशियल के लिए चेहरे पर कुछ देर के लिए आप बर्फ को मलें लेकिन बर्फ को डायरेक्ट त्वचा पर लगाने की जगह पहले किसी कॉटन के कपड़े पर बांध लें, अब आप इससे चेहरे की सिकाई करें, बर्फ से चेहरे की सिकाई केवल 5 मिनट ही करें. ऐसा करने से आपको 2 फायदे होंगे अगर आपको लार्ज पोर्स या ओपन पोर्स की शिकायत होगी तो उसमें भी आपको राहत मिलेगी और सनबर्न की परेशानी भी हल हो जाएगी.

एलोवेरा जेल के साथ खीरा- पहले खीरे को कद्दूकस कर लें और उसका रस एक बाउल में निकाल लें अब इस रस में एलोवेरा जेल मिक्‍स कर लें, एलोवेरा का पेड़ यदि घर पर ही लगा हो तो आप उसकी पत्‍ती को तोड़ कर पहले कुछ देर के लिए पानी में डाल लें, जब उसका पीला भाग निकल जाए तब आप उसका जेल निकाल लें अब इन दोनों को मिक्‍स कर लें और इस मिश्रण को फ्रिज के अंदर रख लें, जब यह मिश्रण ठंडा हो जाए तब आप इसे चेहरे पर हुए सनबर्न पर लगाएं 15 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें और फिर आप गुनगुने पानी से चेहरे को साफ कर लें.

गुलाब जल में चंदन पाउडर- चंदन पाउडर और गुलाब जल को मिक्‍स कर लें, अब इस मिश्रण को सनबर्न के मार्क्‍स पर लगाएं, 20 मिनट के लिए इस मिश्रण को चेहरे पर लगा रहने दें और फिर आप चेहरे को वॉश कर लें. आप रात में सोने से पहले इन घरेलू नुस्‍खे को अपनाती हैं, तो आपको ज्‍यादा अच्‍छे रिजल्‍ट्स देखने को मिलेंगे.

ये करने से हो सकती है और समस्या

  • साबुन का इस्तेमाल करने से सनबर्न की समस्या और भी बढ़ सकती है इसलिए जब भी आपको सनबर्न की समस्या हो जाये आप सबसे पहले साबुन लगाना बन्द कर दें. चाहें तो आप क्रीम बेस्ड फेसवॉश का इस्तेमाल कर सकती हैं, इससे आपका फेस और नहीं जलेगा.
  • अगर चेहरे पर सनबर्न की समस्या हो गई है तो आपको स्क्रब का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करना है, स्क्रब करने से आपकी त्वचा पर और भी अधिक रैशेज आ सकते हैं या वह छिल सकती है. दरअसल, सनबर्न की वजह से त्वचा की पहली लेयर पील ऑफ हो जाती है, जिससे आपकी त्वचा पर लाल चकत्ते पड़ने लगते हैं.
  • फेशियल का इस्तेमाल सनबर्न में बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए क्योंकि किसी भी इंफेक्शन में या सनबर्न में फेशियल और ब्लीच चेहरे की समस्या को और बढ़ा देते हैं.
  • सनबर्न में अगर आप मेकअप लगाती हैं तो इससे आपके चेहरे पर हुए सनबर्न जल्दी ठीक नहीं होंगे इसलिए जब तक आपका सनबर्न ठीक नहीं होता आप मेकअप का इस्तेमाल न करें.

इन बातों का रखें खयाल-

बाहर जाते समय याद से सनक्रीम ज़रूर लगाकर जाएं.

सनक्रीम के साथ-साथ माश्चराइजर लगाना भी न भूलें.

पानी खूब ज्यादा पियें जिससे बॉडी डीहाइड्रेड रहे.

किसी भी वजह से अपने फेस को बार-बार न छुएं.

ये भी पढ़ें

होली के रंगों को छुड़ाते समय इन बातों का रखें ख्याल, स्किन और बाल नहीं होंगे खराब

आप भी बालों में कराने जा रही हैं स्मूथनिंग या रिबॉन्डिंग? इन बातों को ज़रूर जान लें

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधितरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

International Chess Day: क्या Chess खेलने से सच में बच्चों का दिमाग तेज होता है? जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं
क्या Chess खेलने से सच में बच्चों का दिमाग तेज होता है? जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं
Joint Pain in Rain: क्या बारिश में बढ़ जाता है जोड़ों और पुरानी चोट का दर्द? डॉक्टर ने बताया सच
क्या बारिश में बढ़ जाता है जोड़ों और पुरानी चोट का दर्द? डॉक्टर ने बताया सच
COVID Alert in Andra Pradesh: आंध्र प्रदेश में 4 कोरोना मरीजों में मिला खतरनाक ओमिक्रॉन RF.5 वैरिएंट, जानें यह कितना खतरनाक?
आंध्र प्रदेश में 4 कोरोना मरीजों में मिला खतरनाक ओमिक्रॉन RF.5 वैरिएंट, जानें यह कितना खतरनाक?
Womens Health: महिलाओं को रोजाना क्यों नहीं छोड़ना चाहिए नाश्ता? डॉक्टर ने बताए 5 बड़े नुकसान 
Womens Health: महिलाओं को रोजाना क्यों नहीं छोड़ना चाहिए नाश्ता? डॉक्टर ने बताए 5 बड़े नुकसान 

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget