एक्सप्लोरर

Health Tips: क्या बिरयानी खाने से होता है डायबिटीज? विशेषज्ञों ने कही ये बड़ी बात

पाकिस्तान में डायबिटीज विशेषज्ञों के लिए चिंता का कारण बन गई है. उनका कहना है कि 26 फीसद व्यस्क आबादी शुगर की बीमारी से पीड़ित है. उसके पीछे की वजह लोगों के खानपान का तरीका है. उन्होंने चावल की सूरत में बिरयानी के इस्तेमाल पर आगाह किया.

पाकिस्तान: चावल का बेतहाशा इस्तेमाल, खास तौर से बिरयानी की सूरत में, डायबिटीज की एक बड़ी वजह बन गया है. होटल, पार्टी में बिरयानी खाना आम हो गया है जिसके नतीजे में करोड़ों लोग शुगर से पीड़ित हो रहे हैं. अगर यही रुझान रहा, तो आनेवाले चंद वर्षों में पाकिस्तान दुनिया का एक पीड़ित देश होगा. ये कहना है डायबिटीज विशेषज्ञों का.

क्या बिरयानी बढ़ा रही है डायबिटीज की बीमारी?

उन्होंने 'डिस्कवरिंग डायबिटीज' प्रोजेक्ट के उद्घाटन सत्र पर चेताया. प्रोफेसर तसनीम अख्तर ने इस मौके पर कहा कि पाकिस्तान में बिरयानी और कोल्ड ड्रिंक्स पहले सिर्फ खास आयोजनों तक सीमित था, लेकिन अब ये रोजमर्रा का हिस्सा बन गया है. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में बिरयानी खाना मनोरंजन का जरिया बन चुका है, लेकिन अब वक्त आ गया है कि खानपान की आदतों को तब्दील किया जाए. मनोरंजन के नए तरीके खोजे जाएं जिससे लोगों को डायबिटीज समेत अन्य बीमारियों से बचाया जा सके.

पाकिस्तान में 26 फीसद व्यस्क आबादी पीड़ित

उन्होंने चेताया कि पाकिस्तान की 26 फीसद व्यस्क आबादी डायबिटीज से पीड़ित है और दुर्भाग्य है कि आधे से ज्यादा लोग बीमारी की चपेट में आने से अनजान हैं. उन्होंने डिस्कवरिंग डायबिटीज कार्यक्रम का मकसद बताते हुए कहा कि उसके जरिए शुरू होनेवाली हेल्पलाइन से लोगों को बीमारी के बारे में जागरुक और मेडिकल सुविधा मुहैया कराया जाएगा.

डायबिटीज के एक अन्य विशेषज्ञ जमां शेख ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया, "शुगर की बीमारी साइलेंट किलर है जो लोगों की किडनी, आंख, दिल और दिमाग को तबाह करती है. ज्यादातर लोगों को बीमारी की जानकारी उस वक्त होती है जब उनके अंगों को काफी नुकसान पहुंच चुका होता है."

Shraddha Kapoor की स्किन है बेहद सेंसेटिव, क्लीन और फ्रेश रखने के लिए करती हैं ये काम

ये दो ब्यूटी मिस्टेक कर बैठी थीं Neha Kakkar, भुगतना पड़ा था खामियाजा, अब ऐसे करती हैं त्वचा की देखभाल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खिड़की की मच्छर वाली जाली में धूल जम गई? बिना खराब किए ऐसे होगी साफ
खिड़की की मच्छर वाली जाली में धूल जम गई? बिना खराब किए ऐसे होगी साफ
Water Tank Winter Tips: ठंड में भी गर्म रहेगा टंकी का पानी, अभी से कर लीजिए ये जुगाड़
ठंड में भी गर्म रहेगा टंकी का पानी, अभी से कर लीजिए ये जुगाड़
Refrigerator Top Storage: फ्रिज के ऊपर भूलकर भी नहीं रखने चाहिए ये सामान, जान लीजिए जरूरी बात
फ्रिज के ऊपर भूलकर भी नहीं रखने चाहिए ये सामान, जान लीजिए जरूरी बात

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget