एक्सप्लोरर

सिर्फ 30 दिन बिना चीनी रहने से शरीर में होते हैं ये जबरदस्त बदलाव, हार्वर्ड एक्सपर्ट ने बताए फायदे

सिर्फ 30 दिन चीनी छोड़ने से आपका शरीर अंदर से पूरी तरह रिफ्रेश हो सकता है. हार्वर्ड एक्सपर्ट डॉक्टर सौरभ सेठी के अनुसार इससे लिवर, किडनी, दिमाग और इम्यून सिस्टम पर चौंकाने वाले फायदे होते हैं.

मीठा छोड़ना किसी के लिए भी आसान नहीं होता है चाहे फिर चाय में चीनी डालना हो या केक कुकीज से दूरी बनाना हो. यह सोचते ही जहन में कई चीज आने लग जाती है. लेकिन क्या हो अगर आपको कहे कि सिर्फ 30 दिन के लिए एडेड शुगर से दूरी बनाकर आप अपने शरीर को अंदर से पूरी तरह रिफ्रेश कर सकते हैं.

दरअसल हार्वर्ड के डॉक्टर और वेलनेस एक्सपर्ट सौरभ सेठी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक महीने तक चीनी छोड़ने से शरीर में कई चौंकाने वाले बदलाव आते हैं. हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में सौरभ सेठी विस्तार से बताते हैं कि सिर्फ 30 दिन बिना शक्कर रहने से हमारा लिवर किडनी दिमाग और इम्यून सिस्टम कैसे बाहर तो हो सकता है.

घटती है लीवर की चर्बी

डॉक्टर सेठी के अनुसार जब आप शुगर खासकर फ्रुक्टोज युक्त प्रोसेस्ड शुगर का सेवन बंद कर देते हैं. तो लिवर में जमा फैट घटने लगता है. यह खासकर इसलिए जरूरी होता है क्योंकि आजकल फैटी लीवर डिजीज उन लोगों में भी बढ़ रहा है जो शराब नहीं पीते हैं. ऐसे में 1 महीने तक चीनी से दूरी बनाकर आप लिवर की सूजन को कम कर सकते हैं.

किडनी का काम बेहतर होता है

अगर आप इन्सुलिन रेसिस्टेंट या प्री डायबिटिक है तो शुगर छोड़ना आपकी किडनी फंक्शनिंग में सुधार ला सकता है. ज्यादा चीनी और हाई इन्सुलिन लेवल से किडनी पर लगातार दबाव पड़ता है. जिससे उसके काम करने की क्षमता प्रभावित होती है. ऐसे में आप उन्हें ब्रेक देते हैं तो वह फिर से अच्छी तरह काम करने लग जाते हैं.

घटती है धमनियों की सूजन

दरअसल रोजाना शुगर खाने से शरीर में धमनियों की दीवारों में सूजन पैदा हो जाती है जो हार्ट डिजीज का बड़ा कारण बनती है. वहीं शुगर छोड़ने से यह सूजन धीरे-धीरे कम होने लगती है जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी काम हो जाता है.

दिमाग की कार्यक्षमता भी तेज होती है

कई बार लोगों को मीठा खाने के बाद ब्रेन फॉग महसूस होता है लेकिन यह सिर्फ एक वहम नहीं होता है. दरअसल चीनी हमारे शरीर में ऊर्जा के उतार-चढ़ाव को बढ़ती है जिससे दिमाग की एकाग्रता पर असर पड़ता है. वहीं शुगर छोड़ने के कुछ ही हफ्तों में लोग ज्यादा फोकस और प्रोडक्टिव महसूस करने लगते हैं.

चीनी छोड़ने से इम्यून सिस्टम होता है मजबूत

हार्वर्ड के एक्सपर्ट बताते हैं कि चीनी हमारे सफेद ब्लड सेल्स को कमजोर करती. हैं जो हमारे शरीर की बीमारी से लड़ने वाली पहली दीवार होती है.  केवल 30 दिन चीनी के बिना रहने से आपका इम्यून सिस्टम पहले से ज्यादा मजबूत बन सकता है ऐसे में सफेद ब्लड सेल्स भी बीमारी से लड़ने के लिए मजबूती से खड़ी रह सकती है.

जरूरी मिनरल्स का अवशोषण होता है बेहतर

चीनी छोड़ने से शरीर में मैग्निशियम, कैल्शियम और जिंक जैसे जरूरी मिनरल्स का अवशोषण बेहतर होता है यह मिनरल्स हड्डियों मांसपेशियों और मेंटल हेल्थ के लिए बहुत जरूरी होते हैं.

क्या फल खा सकते हैं?

हार्वर्ड के एक्सपर्ट बताते हैं कि एक महीने चीनी छोड़ने के अलावा फलों में भी कई फलों में भी नेचुरल शुगर होती है. ऐसे में ज्यादातर ताजा फल जैसे नाशपाती, सेब और बेरीज खाना बिलकुल सेफ होता है. क्योंकि इनमें फाइबर विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. हालांकि ज्यादा मीठे फल जैसे अंगूर, पके केले और आम से चीनी छोड़ने के दौरान दूरी बनाना बेहतर होता है. साथ ही फ्रूट जूस और ड्राई फ्रूट्स को भी इस दौरान अवॉइड किया जा सकता है.

इसके अलावा डॉक्टर सेठी बताते हैं कि यह जरूरी नहीं कि आप हमेशा के लिए चीनी छोड़ दें. लेकिन सिर्फ 30 दिन तक चीनी से ब्रेक से ही आपका शरीर गहराई से रिफ्रेश होता है इसे एक पॉजिटिव डिटॉक्स की तरह लें ना कि एक सजा के रूप में.

Input By : सिर्फ 30 दिन बिना चीनी रहने से शरीर में होते हैं ये जबरदस्त बदलाव, हार्वर्ड एक्सपर्ट ने बताए फायदे
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Egg Malai Makhani Recipe: शेफ रणवीर बराड़ ने बताई हाई-प्रोटीन अंडा मलाई मखनी रेसिपी, जानें बनाने का आसान तरीका
शेफ रणवीर बराड़ ने बताई हाई-प्रोटीन अंडा मलाई मखनी रेसिपी, जानें बनाने का आसान तरीका
Home made ghewar: घर पर आसानी से बनेंगे राजस्थान के स्वादिष्ट घेवर, इस रेसिपी को फटाफट कर लें नोट
घर पर आसानी से बनेंगे राजस्थान के स्वादिष्ट घेवर, इस रेसिपी को फटाफट कर लें नोट
Nelson Mandela International Day: साउथ अफ्रीका घूमने जाने का है प्लान, जानें किस महीने में मिलेगा बेस्ट एक्सपीरियंस?
साउथ अफ्रीका घूमने जाने का है प्लान, जानें किस महीने में मिलेगा बेस्ट एक्सपीरियंस?
Easy Garlic Peeling Trick : इस ट्रिक से 30 सेकेंड में छिल जाएगा पूरा लहसुन, नहीं पड़ेगी चाकू की जरूरत
इस ट्रिक से 30 सेकेंड में छिल जाएगा पूरा लहसुन, नहीं पड़ेगी चाकू की जरूरत

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
Embed widget