एक्सप्लोरर

मानसून में हर 15 दिन में फ्रिज साफ करना क्यों है जरूरी? FSSAI ने दी खास सलाह

मानसून में नमी के कारण फ्रिज में बैक्टीरिया और फंगस पनप सकते हैं, जो खाने को खराब करके बीमारियों का कारण बनते हैं. इसे लेकर FSSAI ने हर 15 दिन में फ्रिज की सफाई और डिफ्रॉस्टिंग की सलाह दी है.

मानसून का मौसम में सिर्फ नमी ही नहीं बल्कि बीमारियों का मौसम भी माना जाता है. इस मौसम में सिर्फ बाहर का खाना जल्दी खराब नहीं होता है बल्कि घर में रखे खाने को भी खास देखभाल की जरूरत होती है. इसी मौसम को देखते हुए और बीमारियों से बचने के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने लोगों को एक खास सलाह दी है जो आमतौर पर लोग नजरअंदाज कर देते हैं.

FSSAI के अनुसार मानसून के मौसम में हर 15 दिन में एक बार फ्रिज को अच्छी तरह से साफ करना चाहिए. इसके अलावा इसे डिफ्रॉस्ट भी करना जरूरी होता है. यह सलाह न केवल सफाई के लिए बल्कि की खाने की सुरक्षा और बीमारियों से बचाव के लिहाज से भी बहुत जरूरी है.

नमी से बढ़ते हैं बैक्टीरिया और फंगस

FSSAI की सलाह के पीछे मुख्य कारण है कि मानसून में बढ़ी हुई नमी है. कुछ एक्सपर्ट्स के अनुसार मानसून के समय वातावरण में अधिक ह्यूमिडिटी होती है, जिससे फ्रिज के अंदर भी नमी जमा होने लग जाती है. वही यह नमी बैक्टीरिया और फंगस के पनपने के कारण बनती है जो हमारे फ्रिज में रखे खाने को संक्रमित कर सकती है.

फूड प्वाइजनिंग और इन्फेक्शन का खतरा

अगर समय-समय पर फ्रिज की सफाई नहीं की जाए तो उसमें मौजूद नमी और बचे हुए खाने के कण बीमारियों का कारण बन सकते हैं . दरअसल संक्रमित खाने के सेवन से लोगों को डायरिया, पेट में संक्रमण, उल्टी फूड प्वाइजनिंग जैसी समस्या हो सकती है. खासकर ऐसे लोगों को जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है. उनके लिए यह और भी ज्यादा खतरनाक हो सकता है.

सफाई से सेहत के साथ फ्रिज की परफॉर्मेंस भी होती है बेहतर

अगर आप मानसून के मौसम में फ्रिज की हर 15 दिन में सफाई करते हैं तो इससे न केवल आपकी हेल्थ पर असर पड़ेगा. बल्कि फ्रिज की कार्य करने की क्षमता भी बेहतर होगी. समय-समय पर डिफ्रॉस्टिंग करने से बर्फ की परतें फ्रिज में नहीं जमेगी. जिससे कूलिंग में भी दिक्कत नहीं आती है साथ ही फ्रिज बिजली भी कम खर्च करता है.

फ्रिज की सफाई का कैसे रखें ध्यान

फ्रिज की सफाई करने के लिए हर 15 दिन में एक बार फ्रिज को बंद करें. इसके बाद उसमें से सामान सारा सामान बाहर निकाल दें अब आप फ्रिज को अंदर से भी अच्छे से साफ कर सकते हैं. साथ ही ड्राई कपड़े से फ्रिज को पुछ सकते हैं. इसके अलावा फ्रिज में डिफ्रॉस्ट का विकल्प होता है उसे ऑन करके आप फ्रिज में जमी बर्फ को भी पिघला सकते हैं. वहीं फ्रिज के डोर रबर, ट्रै, कोने और स्टॉल को भी अच्छी तरह से साफ कर सकते हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
Sink Blockage: सिंक से धीरे-धीरे निकल रहा पानी, ये गलतियां हो सकती हैं वजह
सिंक से धीरे-धीरे निकल रहा पानी, ये गलतियां हो सकती हैं वजह

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
Embed widget