एक्सप्लोरर

दिल की बीमारी रोकने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद कर सकता है गुड़ और भुना चना का सेवन

महामारी में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए दवाइयों से बेहतर प्राकृतिक फूड होते हैंएक साथ गुड़ और चना का सेवन आपको कई रोग से सुरक्षा दिला सकता है

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पौष्टिक तत्वों से भरपूर फूड गोलियों से ज्यादा बेहतर होते हैं. रोज खाए जानेवाले फूड प्राकृतिक रूप से पोषण का खजाना होते हैं और सभी तरह की बीमारियों में मदद कर सकते हैं. बस, आपको सही समय पर सही फूड खाने की जरूरत है.

गुड़ और भुना चना ऐसा ही फूड का सही मिश्रण है. ये कई पुरानी बीमारियों को बढ़ने से रोकने के अलावा इम्यूनिटी बढ़ा सकता है. महामारी के दौर में इम्यूनिटी बढ़ाना जरूरी हो गया है. ज्यादातर भारतीय घरों में शाम के वक्त गुड़ और चने का सेवन सामान्य बात है. आप भी अपने घरों में वर्षों से परंपरा को देखते आ रहे होंगे और हो सकता है विशेष फूड के बारे में पूछा भी होगा.

एक साथ दोनों के फायदे

गुड़ और चना अन्य फूड की तरह जब एक साथ मिल जाते हैं तो सुपर फूड कहलाते हैं. दोनों फूड का मिश्रण विटामिन और मिनरल से भरपूर होता है. चना प्रोटीन का खजाना माना जाता है और गुड़ से एंटी ऑक्सीडेंट्स काफी मिलता है. इसके अलावा, गुड़ में जिंक, सेलेनियम और चना में मिनरल जैसे बी6, फोलेट, मैग्नीज, फॉसफोरस, आयरन, कॉपर, थायमिन, नियासिन और राइबोफ्लेविन पाया जाता है. फूड का एक साथ खाना भारतीय डाइट का लंबे वर्षों से हिस्सा रहा है. गुड़ और भुना चना का सेवन कई तरह से स्वास्थ्य के लिए मुफीद होता है.

इम्यूनिटी को बढ़ाता है

गुड़ और भुना चना दोनों में जिंक पाया जाता है. जिंक ऐसा मिनरल है जो शरीर में 300 एंजाइमों को सक्रिय कर इम्यूनिटी बढ़ाता है. गुड़ और चना का इस्तेमाल सांस की परेशानी से पीड़ित लोगों के लिए बेहतर होता है. उन्हें सिर्फ भुना चना, गुड़ और दूध के साथ रात में सोने से पहले खा लेना चाहिए. गुड़ और चना फेफड़ों को साफ करने में मददगार होता है और प्रदूषण से जुड़ी बीमारियों को जल्दी ठीक करता है. फूड में पोटैशियम के होने से दिल के तंत्र संबंधी पेचीदगियों जैसे स्ट्रोक और हार्ट अटैक को रोक सकता है. इसके अलावा, दोनों का मिश्रण दातों की सड़न दूर करने के साथ उत्कृष्ट वजन घटाने वाला फूड बनाता है.

कब और कैसे गुड़ और भुना चना का सेवन करें

गुड़ और भुना चना को आप एक साथ या तो सुबह में खा सकते हैं या स्नैक के तौर पर शाम में इस्तेमाल कर सकते हैं. गुड़ और चना दो तरीकों से खाया जा सकता है. कच्चा चना रात में भिगो दें और सुबह गुड़ के साथ खाएं या फिर उसका लड्डू या चिक्की बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

प्रेग्नेंट करीना कपूर ने मां के हाथों सिर का कराया 'मालिश', सोशल मीडिया पर जारी किया पोस्ट

तुर्की में शक्तिशाली भूकंप से 14 लोगों की मौत, देश के तीसरे सबसे बड़े शहर इजमिर में हुई सबसे ज्यादा तबाही

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
केवल I love you नहीं, इन पंच लाइनों से भी कह सकते हैं अपने दिल की बात, जान लें
केवल I love you नहीं, इन पंच लाइनों से भी कह सकते हैं अपने दिल की बात, जान लें
दीवाली के लिए पति नहीं दिलवा रहा मनपसंद साड़ी? इन तरीकों से मनवाएं अपनी बात
दीवाली के लिए पति नहीं दिलवा रहा मनपसंद साड़ी? इन तरीकों से मनवाएं अपनी बात
एक्स-रे, सीटी स्कैन और MRI में क्या होता है अंतर? कब किए जाते हैं ये टेस्ट
एक्स-रे, सीटी स्कैन और MRI में क्या होता है अंतर? कब किए जाते हैं ये टेस्ट

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget