एक्सप्लोरर

Hartalika Teej 2021: हरतालिका तीज के दिन क्यों हो गया था माता पार्वती का हरण, जानें महत्व और पूजा विधि

हरतालिका तीज का व्रत हर साल भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को किया जाता है. कहा जाता है कि जो इन व्रतों को पूरी विधि-विधान के साथ करता है उसके जीवन के सभी दुख दूर हो जाते हैं.

Hartalika Teej 2021 Date: हरतालिका तीज का व्रत हर साल भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को किया जाता है. हिंदू धर्म में व्रत और त्यौहरों का काफी महत्व है. कहा जाता है कि जो इन व्रतों को पूरी विधि-विधान के साथ करता है उसके जीवन के सभी दुख दूर हो जाते हैं, इतना ही नहीं सुख-सम्रद्धी के साथ वैवाहित जीवन में भी शांति बनी रहती हैं. इसलिए महिलाएं हरतालिका तीज का व्रत पूरे विधि-विधान के साथ करती हैं. ये व्रत सुहागिनों के साथ-साथ कुंवारी लड़कियों के लिए भी उतना ही महत्वपूर्ण है. ये व्रत रखने से कन्याओं को मनचाहा वर प्राप्त होता है. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से वैवाहिक जीवन का सुख और संतान की प्राप्ति होती है. बता दें कि इस बार भाद्रपद माह में हरतालिका तीज का व्रत 9 सिंतबर 2021, गुरुवार को रखा जाएगा.

हरतालिका तीज का महत्व (hartalika teej significance)

हिंदू पंचाग के अनुसार हरतालिका व्रत का बहुत महत्व है. महिलाएं सोलह श्रंगार करके ये व्रत करती हैं. इतना ही नहीं, कुंवारी कन्याएं भी मनचाहे वर के लिए ये व्रत रखती हैं. भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को आने वाली हरतालिका तीज का व्रत रखने से महिलाओं के सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है. वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है. 

क्यों कहते हैं हरतालिका (Meaning of hartalika)

हरतालिका शब्द की उत्पत्ति दो शब्द हरत और आलिका से मिलकर हुई है. इसमें हरत का मतलब होता है अपहरण और आलिका का मतलब होता है सहेली. एक पौराणिक कथा के अनुसार माता पार्वती का अपहरण उनकी ही सहेलियों द्वारा कर लिया जाता है, ताकि उनकी इच्छा के विरुद्ध माता पार्वती के पिता उनकी शादी भगवान विष्णु से न करवा दें. ऐसा होने से बचने के लिए माता पार्वती की सहेलियां उनका अपहरण करके उन्हें गुफा में ले जाती हैं. दरअसल, पौराणिक कथा के अनुसार नारद जी के कहने पर माता पार्वती के पिता उनका विवाह भगवान विष्णु से करना चाहते थे. वहीं, माता पार्वती भगवान शिव से विवाह करना चाहती थीं. और भगवान शिव को पाने के लिए वे कठोर तपस्या कर रही थीं. और ये बात जब उनकी सखियों को पता चली तो वे माता पार्वती का अपहरण कर लेती हैं ताकि उन्हें भगवान विष्णु से शादी करने से बचाया जा सके. माता पार्वती गुफा में भी कठोर तपस्या करते रहे. इससे भोलेनाथ बहुत खुश हुए. माता पार्वती को आर्शीवाद दिया और उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया. 

पूजा विधि
हरतालिका तीज का व्रत निर्जला रखा जाता है. इसलिए महिलाएं सुबह स्नानादि करके भगवान शिव और माता पर्वती के व्रत का संकल्प लें. उनकी पूजा-अर्चना करें. हरतालिका तीज का व्रत प्रदोषकाल में किया जाता है. दिनभर निर्जला रहकर व्रत करें. सूर्यास्त के बाद प्रदोषकाल में भगवान शिव और माता पार्वती की रेट से बनी मूर्ति को स्थापित करें और उनकी पूजा करें. पूजा करने के समय सुहाग का सारा सामान माता पार्वती को अर्पित करें. व्रत कथा और आरती करने के बाद व्रत खोल लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How To Make A Blouse At Home: टेलर नहीं दे रहा ब्लाउज, 2 घंटे में खुद ऐसे करें तैयार
टेलर नहीं दे रहा ब्लाउज, 2 घंटे में खुद ऐसे करें तैयार
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
Termite Protection For Doors: दरवाजों पर पेंट करने से पहले जरूर करें ये काम, कभी नहीं लगेगी दीमक
दरवाजों पर पेंट करने से पहले जरूर करें ये काम, कभी नहीं लगेगी दीमक
Gas Stove Warning Signs: खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget