एक्सप्लोरर

World Senior Citizen Day 2022: घर के बुजुर्ग को दिलाएं खास होने का अहसास, विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर दें बधाई

Senior Citizen Day: घर में बड़े-बुजुर्ग भगवान से कम नहीं होते हैं, इसलिए रोज उनके साथ कुछ पल जरूर बिताएं. इससे आपको बहुत आशीर्वाद मिलेगा. आज वर्ल्ड सीनियर सिटीजन डे पर उन्हें इस तरह विश करें.

World Senior Citizen Day Wishes: हर साल 21 अगस्त को विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस (World Senior Citizens Day) मनाया जाता है. यह दिन हमें बड़े बुजुर्गों के सम्मान, अधिकार और उनके दिखाए हुए मार्गदर्शन पर चलने की प्रेरणा देता है. इस दिन को खूबसूरत बनाने के लिए आप अपने घर में रहने वाले अपने माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी और दूसरे सीनियर के साथ वक्त बिताएं. इससे अच्छी उपहार उनके लिए कुछ नहीं हो सकता है. उनके साथ बैठें खुलकर उन्हें बोलने दें, उनकी जिंदगी के किस्से सुनें, उनके अनुभवों से सीख लें, उनके बताई गई बातों पर अमल करें और उन्हें ढ़ेर सारा प्यार दें. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि वृद्धावस्था उम्र का वो पड़ाव होता है जहां न कोई बोलने वाला होता है न कोई सुनने वाला. युवाओं की जिंदगी रफ्तार के साथ भाग रही होती है. ऐसे में घर में बुजुर्ग अकेलेपन का शिकार होते हैं. आज सीनियर सिटीजन डे के मौके पर आप कुछ हसीन पल अपने घर से बुजुर्गों से साथ बिताएं. 

आपको बता दें कि इस दिन को मनाने की शुरुआत पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने साल 1988 में की थी. उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित करने की पहल की. उस दिन से हर साल 21 अगस्त को वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में दुनियाभर में जश्न मनाया जाता है. 

कैसे हुई वर्ल्ड सीनियर सिटीजन डे की शुरुआत
रीगन सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति में से एक थे जिन्होंने 20 जनवरी 1981 को संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति पद की थपथ ली थी. उस वक्त उनकी उम्र 69 साल थी. रीगन 93 साल तक जीवित रहे और अमेरिका के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति बने. 
उन्होंने युवाओं को यह महसूस कराने के लिए इस दिन की शुरुआत की कि बुढ़ापा कितना अकेला और कमजोर हो सकता है, इसलिए आप अपने बुजुर्गों का सपोर्ट सिस्टम बनें और उनका ख्याल रखें. आप घर के बड़े बुजुर्गों को ये बधाई संदेश भेजें और शुभकामनाएं दें. 

वर्ल्ड सीनियर सिटीजन डे पर बधाई और शुभकामनाएं
1- जहां बुजुर्गों का सम्मान नहीं,
वहां भगवान का मान नहीं.
हैप्पी सीनियर सिटीजन डे!

2- ज्ञान प्राप्त करने के लिए कुछ समय बड़ों के साथ बैठें.
क्योंकि अनुभव गूगल पर नहीं मिलता.
हैप्पी सीनियर सिटीजन डे 2022 !

3- ढूंढूंगा तो कोई मिल ही जाएगा
लेकिन हमें बुजुर्गों की तरह कौन चाहेगा?
हैप्पी सीनियर सिटीजन डे!

4- “बुढ़ापा ‘खोया हुआ यौवन’ नहीं है बल्कि एक नया चरण, एक अवसर और ताकत है।”

5- घर में बड़े बूढ़े होना जरूरी है, कहते हैं मिट्टी के बड़े-बूढ़े भी बहुत काम आते हैं. 
हैप्पी सीनियर सिटीजन डे 2022!

ये भी पढ़ें: Common Habits: मेंटली स्ट्रॉन्ग लोगों की होती है अलग पहचान, इन विशेषताओं के कारण भीड़ में दिखते हैं बिलकुल अलग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों आता है? शादी की इस रस्म के पीछे छिपी है दिलचस्प कहानी
शादी में दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों बैठता है? जानिए वो सच जिसे किसी ने नहीं बताया होगा!
Gas Stove Cleaning: गैस पर जले दूध के निशान कैसे हटाएं? जानें आसान उपाय
गैस पर जले दूध के निशान कैसे हटाएं? जानें आसान उपाय

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget