एक्सप्लोरर

Hair Care Tips: सर्दियों में टूटते बालों से हैं परेशान, इस तरह इस्तेमाल करें आंवला डेयर ऑयल

Amla Oil: आंवले का तेल घर पर बनाने के लिए आपको सबसे पहले आंवला और नारियल का तेल चाहिए. सबसे पहले आधा किलो फ्रेश आंवला लें और उसका बीज निकालकर पीसकर पेस्ट तैयार कर लें.

Hair Care Tips with Amla Oil: सर्दियों में मार्केट में आमतौर पर आंवला खूब मिलता है. यह कैल्शियम, विटामिन सी, आयरन और फास्फोरस युक्त होता है जो स्किन और बालों (Amla Benefits for Healthy skin and Hair) के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है. यह बालों की जड़ों को पोषण देकर बालों को टूटने (Hair Fall Remedy) से बचाता है. इसके साथ ही यह बालों को लंबे समय तक काला रखने में मदद करता है. यह बालों को जल्दी सफेद नहीं होने देता है. यह बालों को शाइनी बनाने में मदद करता है. तो चलिए जानते हैं आंवला तेल बनाने का तरीका और उसे यूज करने के फायदों के बारे में-

घर पर आंवले का तेल (Amla Oil) बनाने का तरीका-
आंवले का तेल घर पर बनाने के लिए आपको सबसे पहले आंवला और नारियल का तेल चाहिए. सबसे पहले आधा किलो फ्रेश आंवला लें और उसका बीज निकालकर पीसकर पेस्ट तैयार कर लें. इसके बाद इसका रस छानकर इसे अलग कर लें. इसके बाद नारियल तेल लें और उसे गर्म कर लें. जब यह गर्म हो जाएं तो उसमें आंवले का जूस मिला दें. इसे 10 से 15 मिनट उबालें. जब रस पूरी तरह से तेल में मिल जाएं तो इसे भूरे होने तक पकाकर गैस बंद कर दें. इसके बाद ठंडा होने पर उसे छानकर एक कांच के शीशे में स्टोर करके रख दें. इसे बाल धोने से 20 मिनट पहले लगाएं. इससे बाल ग्लोइंग और स्मूथ होंगे.    

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: चेहरे पर महंगी क्रीम की जगह इस्तेमाल करें मलाई, मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे

बालों की ग्रोथ (Hair Growth) में है मददगार
आंवले के तेल में कई तरह के फैटी एसिड्स पाए जाते हैं. यह बालों की ग्रोथ में बहुत मददगार होता है. यह बालों की जड़ों को पोषण दें उन्हें मजबूत बनाने में भी मदद करत है. इसके साथ ही सर्दियों में होने वाले इची स्कैल्प और डैंड्रफ की समस्या से मुक्ति मिलती है.  

बालों को टूटने (Hair Fall Home Remedy) से रोकता है
सर्दियों में बाल झड़ने की समस्या बहुत कॉमन हो जाती है. ऐसे में आंवले का तेल बालों के लिए बहुत लाभकारी होता है. आप चाहें तो तेल बनाने के बाद बचे पेस्ट को भी बालों पर लगा सकते हैं. यह बाल झड़ने समस्या से तुरंत मुक्ति दिलाने में मदद करता है.

ये भी पढ़ें: Health Tips: ठंड के मौसम में पैरों में हो जाती है सूजन, इन घरेलू नुस्खों से करें उसे ठीक

बालों को कमजोर होने से बचाता है
आंवले का तेल बालों को पतला और कमजोर होने से बचाता है. यह बालों को हेल्दी बनाएं रखने में बहुत मददगार है. बाल धोने से पहले बालों पर आंवले का तेल जरूर लगाएं. इससे बाल कमजोर और पतले नहीं होते हैं. साथ ही यह बालों की नैचुरल चमक को बनाए रखने में भी मददगार है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshness Tips: कमरे को दिनभर फ्रेश और सुगंधित कैसे रखें? जानें आसान घरेलू उपाय
कमरे को दिनभर फ्रेश और सुगंधित कैसे रखें? जानें आसान घरेलू उपाय
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Food Divorce In Relationships: क्या है ‘फूड डिवोर्स’, जानें कपल्स क्यों अपना रहे हैं यह नया ट्रेंड?
क्या है ‘फूड डिवोर्स’, जानें कपल्स क्यों अपना रहे हैं यह नया ट्रेंड?

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget