एक्सप्लोरर

कैसे जानें बालों का झड़ना नॉर्मल है या नहीं, इन संकेतों को न करें अनदेखा, वर्ना

हर दिन कुछ बालों का गिरना सामान्य हो सकता है लेकिन अगर बाल ज्यादा झड़ रहे हैं तो अलर्ट हो जाना चाहिए. असामान्य हेयर फॉल की समस्या के कई कारण और कई संकेत हो सकते हैं.

Hair Fall : आजकल की लाइफस्टाइल और खानपान के साथ बिजी शेड्यूल से बालों का झड़ना नॉर्मल हो गया है. हर किसी का रोजाना कुछ न कुछ बाल झड़ते हैं और फिर नए बाल उग आते हैं. लेकिन चिंता तब बढ़ जाती है, जब बालों का झड़ना (Hair Fall) काफी ज्यादा हो जाता है. इसलिए यह समझना सबसे ज्यादा  जरूरी है कि जो बाल झड़ रहे हैं वो नॉर्मल हैं या नहीं. तो चलिए जानते हैं कब हेयर फॉल को लेकर अलर्ट हो जाना चाहिए...
 
कैसे जानें हेयर फॉल नॉर्मल है 
एक शख्स के 50 से 100 बाल हर दिन झड़ते हैं. उनकी जगह नए बाल भी उग आते हैं. इससे बालों के झड़ने और उगने के बीच संतुलन बना रहता है. जब नॉर्मल हेयर फॉल होता है, तब बाल सिर में बराबर संख्या में गिरते हैं. नॉर्मल हेयर फॉल में न बाल पतले और कमजोर होते हैं और ना ही गंजेपन की समस्या का सामना करना पड़ता है.
 
कैसे समझें बाल झड़ना नॉर्मल नहीं है
1. नहाते समय अगर ज्यादा बाल झड़ रहे हैं तो यह नॉर्मल नहीं है.
2. सोते समय तकिए पर बहुत ज्यादा बाल गिरना असामान्य माना जाता है.
3. बालों का पतला होना और सिर के ऊपरी हिस्से में अगर बाल लगातार कम हो रहे हैं तो यह नॉर्मल हेयर फॉल नहीं है.
4.  बालों के दो हिस्सों में बांटते हुए अगर हेयर लाइन यानी मांग में ज्यादा गैप नजर आए तो यह असामान्य है.
5. स्कैल्प गंदे या सिर में डैंड्रफ होने से बाल तेजी से झड़ते हैं.
6. बालों के झड़ने के साथ अगर स्कैल्प में और हेयर फॉलिकल्स में दर्द हो तो यह गंभीर समस्या की तरफ संकेत हो सकता है.
7. बालों के टेक्सचर में बदलाव होने पर यानी बालों का ज्यादा ड्राई होना और आसानी से टूटना असामान्य हेयर फॉल हो सकता है.
 
हेयर फॉल नॉर्मल न होने के कारण
1. बालों का पतला होना और गंजेपन की शिकायत फैमिली हिस्ट्री की वजह से भी हो सकती है.
2. कई बार PCOS, प्रेग्नेंसी और मेनोपॉज के दौरान हार्मोंस में बदलाव के कारण असामान्य हेयर फॉल हो सकता है.
3. कुछ मेडिकल कंडीशन जैसे थायरॉयड डिसऑर्डर, ऑटोइम्यून डिजीज और पोषक तत्वों की कमी की वजह से भी असामान्य तौर पर बाल झड़ सकते हैं.
4. हाई ब्लड प्रेशर, कैंसर ट्रीटमेंट और डिप्रेशन की दवाईयां खाने वालों के बाल झड़ सकते हैं.
5. ज्यादा स्ट्रेस लेने के कारण टेलोजन एफ्लुवियम नाम का हेयर फॉल ट्रिगर होने लगता है और हेयर फॉलिकल रूट के रेस्टिंग फेज में एंट्री कर जाते हैं जिससे बाल झड़ने लगते हैं.
6. टाइट पोनीटेल या बालों की अलग-अलग स्टाइल भी हेयर फॉल का कारण बन सकता है.
 
यह भी पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 August Home Decoration: 500 रुपये में दें घर को देशभक्ति वाला नया लुक, जानें कैसे?
500 रुपये में दें घर को देशभक्ति वाला नया लुक, जानें कैसे?
Places to Visit on Independence Day: यहां आज भी ताजा हैं भगत सिंह की यादें, ऐसे बनाएं घूमने का प्लान
यहां आज भी ताजा हैं भगत सिंह की यादें, ऐसे बनाएं घूमने का प्लान
15 August Look: ऑफिस से कॉलेज तक, 15 अगस्त के 10 एलिगेंट ब्यूटी लुक्स
ऑफिस से कॉलेज तक, 15 अगस्त के 10 एलिगेंट ब्यूटी लुक्स
12 अगस्त को एक साथ अमावस्या और सूर्य ग्रहण, पूजा करें या लगेगा सूतक? जानें सही नियम
12 अगस्त की अमावस्या मत चूक जाना, एक लोटा जल और ये 4 काम बदल सकते हैं जीवन की दिशा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget