एक्सप्लोरर

साइंटिस्ट्स ने बालों ने बना डाला दांतों को मजबूत करने वाला टूथपेस्ट, जानें यह कैसे करता है काम?

साइंस लगातार तरक्की कर रहा है, हर रोज नए नए आविष्कार होते रहते हैं. एक ऐसा ही आविष्कार टूथपेस्ट को लेकर हुआ है, जिसको बालो से बनाया गया है. चलिए आपको इसके बारे बताते हैं.

दांतों की देखभाल के लिए एक नया तरीका सामने आया है. हाल ही में किंग्स कॉलेज लंदन के वैज्ञानिकों ने ऐसा टूथपेस्ट विकसित किया है, जो बालों में पाए जाने वाले केराटिन (Keratin) प्रोटीन से बनाया गया है और यह दांतों की इनेमल को प्राकृतिक तरीके से रिपेयर कर सकता है. केराटिन एक प्रोटीन है जो बालों, त्वचा और ऊन में पाया जाता है. आमतौर पर इसे शैम्पू और हेयर ट्रीटमेंट में बालों की मरम्मत के लिए इस्तेमाल किया जाता है. अब वैज्ञानिकों ने पाया कि केराटिन दांतों के लिए भी बेहद फायदेमंद है.

डॉ. शेरिफ एलशरकावी, किंग्स कॉलेज के डेंटिस्ट्री विभाग के एक्सपर्ट ने कहा, "यदि आपके दांतों में बहुत छोटे क्रैक या छोटे डैमेज हो तो केराटिन उन्हें बिना किसी दर्द या अतिरिक्त प्रयास के खुद-ब-खुद भर सकता है."

दांतों की इनेमल को रिपेयर करना

दांतों की सबसे बड़ी समस्या इनेमल का खराब होना है. एक बार इनेमल खो जाने के बाद यह फिर कभी नहीं बनती. इस नए टूथपेस्ट में मौजूद केराटिन लार (Saliva) के मिनरल्स के साथ मिलकर दांतों पर प्रोटेक्टिव कोटिंग बनाता है, जो प्राकृतिक इनेमल की तरह काम करता है. हालांकि आज तक दांतों की सुरक्षा के लिए फ्लोराइड टूथपेस्ट और फ्लोराइड युक्त पानी का उपयोग किया जाता रहा है, लेकिन केराटिन-आधारित टूथपेस्ट इनेमल को पूरी तरह से रिपेयर कर सकता है.

इस्तेमाल का तरीका

यह नया टूथपेस्ट रोज़मर्रा के फ्लोराइड टूथपेस्ट की तरह दिखेगा और इसका स्वाद भी मिंटी और फोमिंग टेक्सचर वाला होगा. इसे आप डेली लाइफ में सामान्य तौर से इस्तेमाल किया जा सकता है. गंभीर मामलों में इसे प्रोफेशनली अप्लाई किया जाने वाला जेल भी बनाया जा सकता है, जो नेल वार्निश की तरह काम करेगा.

बालों से बने टूथपेस्ट का भविष्य

अभी टेस्ट प्रोडक्ट्स ऊन (Wool) से बनाए गए हैं. भविष्य में लोग अपने अपने बालों से भी केराटिन निकाल सकते हैं. फिलहाल वैज्ञानिकों ने भेड़ की ऊन का इस्तेमाल किया है क्योंकि यह आसानी से उपलब्ध है और पर्यावरण के लिए भी बेहतर है. डॉ. एलशरकावी ने कहा, "हम चाहते हैं कि यह टूथपेस्ट सस्ता और सभी के लिए उपलब्ध हो. इसे प्रीमियम प्रोडक्ट नहीं बनाया जाएगा." इसका भविष्य क्या है यह आगे आने भविष्य में पता चलेगा. 

इस नए शोध से साफ हो गया है कि बालों में मौजूद केराटिन न सिर्फ बालों के लिए बल्कि दांतों के लिए भी फायदेमंद है. आने वाले 2 से 3 साल में यह टूथपेस्ट आम जनता के लिए उपलब्ध हो सकता है और यह पारंपरिक दंत उपचारों का इको-फ्रेंडली और सुरक्षित विकल्प साबित होगा.

इसे भी पढ़ें- क्या ज्यादा पकाने से कम हो जाते हैं सब्जियों के विटामिन और मिनरल्स, जानें इसमें कितनी हकीकत?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

काश्यां मरणं मुक्तिः का रहस्य: क्यों काशी में मृत्यु को मोक्ष का द्वार माना जाता है? जानिए इसका रहस्य
काश्यां मरणं मुक्तिः का रहस्य: क्यों काशी में मृत्यु को मोक्ष का द्वार माना जाता है? जानिए इसका रहस्य
Raw Rice vs Parboiled Rice Biryani : कच्चे चावल या पक्के चावल, जानिए किससे बनती है सबसे बेहतरीन बिरयानी
कच्चे चावल या पक्के चावल, जानिए किससे बनती है सबसे बेहतरीन बिरयानी
Oral Cancer Treatment: अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद
अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद
Mini Hill Stations In Uttar Pradesh: 'यूपी नहीं देखा तो क्या देखा'! शिमला-मनाली भूल जाएंगे, ये हैं UP के शानदार मिनी हिल स्टेशन
'यूपी नहीं देखा तो क्या देखा'! शिमला-मनाली भूल जाएंगे, ये हैं UP के शानदार मिनी हिल स्टेशन

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Dhamaal 4 को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी , लेकिन बदले जाएंगे 'अशलील शब्द' जानें- कितना है रन टाइम
'धमाल 4' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी , लेकिन बदले जाएंगे 'अशलील शब्द' जानें- कितना है रन टाइम
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
Embed widget