एक्सप्लोरर

लहसुन दूर करेगा गले की खराश और खांसी, कोरोना में हो सकता है फायदेमंद

कोरोनाकाल में लोग घरेलू उपाय भी खूब कर रहे हैं. आप खांसी और गले की खराश से राहत पाने के लिए लहसुन का इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि आपको कोई भी उपाय करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए.

कोरोनाकाल में अपने आप को और परिवार को सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है. कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोग कई तरह के घरेलू नुस्खे अपना रहे हैं. एक्सपर्ट और डॉक्टर भी कई ऐसी घरेलू चीजों का सेवन करने की सलाह दे रहे हैं जिससे कोरोना का बचाव किया जा सके. इन्हीं में से एक है लहसुन. लहसुन कई तरह की समस्याओं को दूर करता है. अगर आपको खांसी है तो लहसुन इसे दूर करने में असरकारी साबित हो सकता है. लहसुन खाने से इम्यूनिटी भी बढ़ती है. इसके अलावा कई तरह की बीमारियों को भी दूर करता है. आइये जानते हैं.

खांसी दूर करता है लहसुन- अगर आपको खांसी है तो लहसुन का इस्तेमाल कर सकते है. इससे खांसी में आराम मिलेगा. आप लहसुन के रस की कुछ बूंदों में 1 गिलास अनार का जूस मिलाएं. इसे अच्छी तरह मिक्स करें और सुबह खाली पेट पी लें. इससे शरीर को कई फायदे मिलेंगे.

गले की खराश होगी दूर- कोरोना के इस दौर में लोगों को गले में खराश की समस्या हो रही है. अगर आपको भी यह परेशानी हो रही है तो आप 1 गिलास गर्म पानी में लहसुन के जूस की कुछ बूंदें मिला लें. अब इस पानी से गरारा करें आपतो काफी आराम पड़ेगा.

अस्थमा में लाभकारी- अगर आपको अस्थमा है तो आपको लहसुन के जूस का इस्तेमाल करना चाहिए. इससे आपको काफी फायदा हो सकता है. इसके अलावा आप लहसुन भी खा सकते हैं. लहसुन के जूस में 1 गिलास पानी मिक्स करके पीने से अस्थमा रोगियों को आराम पड़ता है.

मुंहासों में राहत- अगर आपको पिंपल्स की समस्या है तो लहसुन के जूस का इस्तेमाल करें. इसके लिए आप 5 से 6 चम्मच लहसुन का जूस लें और चेहरे पर रुई की मदद से लगा लें. कुछ समय के लिए इसे सूखने दें. अब ठंडे पानी से चेहरे को धो लें. आपको काफी आराम मिलेगा.

कोलेस्ट्रॉल में सुधार- लहसुन का सेवन आपके बढ़ते कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी ठीक करता है. आप लहसुन के जूस का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे हार्ट से जुड़ी समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है. हालांकि ध्यान रखें लहसुन के जूस को ज्यादा समय के लिए नहीं रखें.

बालों की समस्या- अगर आपके बाल झड़ते हैं और रूसी की समस्या है तो आप लहसुन के जूस का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप 2 चम्मच लहसुन का जूस लें इसमें सरसों तेल की कुछ बूंदे डालें और अपने बालों की जड़ों पर लगा लें. इससे बालों का झड़ना और डैंड्रफ से राहत मिलेगी.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
Drivers Heart Risk: 45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
प्रेग्नेंसी में कब्ज की परेशानी? जानें डाइट और खाने का सही तरीका
प्रेग्नेंसी में कब्ज की परेशानी? जानें डाइट और खाने का सही तरीका
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से दहला जापान, 5.9 की तीव्रता से कांप उठा टोक्यो
भूकंप के झटकों से दहला जापान, 5.9 की तीव्रता से कांप उठा टोक्यो
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
Embed widget