एक्सप्लोरर

वजन कम करने वालों के लिए ये हैं कम कैलोरी वाले स्नैक आइडियाज, आपकी किचन में ही है मौजूद

Low Calorie Snack Ideas: इन चटपटी और कम कैलोरी रेसिपी का लुत्फ उठाएं. इन आसान तरीके से आप घर में चाय के साथ स्नैक्स के लिए इन डिश को बना सकते हैं. 

Low Calorie Snack Ideas: वजन कम करने के लिए कई चीजों को ना खाना एक मजबूरी बन जाता है. वेट लॉस करने के चक्कर में बाहर का खाना तो कई लोग भूल ही जाते हैं. खासकर जब चाय के समय स्नैकिंग की बात आती है, तो शाम की भूख को शांत करने के लिए बाहर का या तले-भूने हुई चीजों को हम इग्नोर कर देते हैं. लेकिन आज इस आर्टिकल में हम आपके लिए रसोई में आसानी से उपलब्ध सामग्री का यूज करके कुछ स्वादिष्ट घर का बना नाश्ता लेकर आए हैं. इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें और इन चटपटी और कम कैलोरी रेसिपी का लुत्फ उठाएं. इन आसान तरीके से आप घर में चाय के साथ स्नैक्स के लिए इन डिश को बना सकते हैं. 

चिवड़ा

इस क्विक स्नैक को बनाने के लिए, एक पैन में थोड़ा सा जैतून का तेल गर्म करें और उसमें 2 कप पोहा, 3 बड़े चम्मच खरबूजे के बीज और ½ कप मूंगफली डालें. सामग्री के अच्छी तरह भुन जाने के बाद, उन्हें एक कटोरे में इकट्ठा करें, 1 टेबलस्पून कटा हुआ अदरक, 2 टीस्पून हरी मिर्च, 3 टेबलस्पून कटा हुआ प्याज और एक मुट्ठी कटा हरा धनिया डालें, इसके बाद ¼ टीस्पून हल्दी पाउडर, ½ टीस्पून लाल मिर्च पाउडर डालें. ½ छोटा चम्मच जीरा पाउडर और नमक स्वादानुसार, इसे एक अच्छा मिश्रण दें, बस आपका टेस्टी चिवड़ा बनकर तैयार है.

मसाला छोला

2 कप उबले चने लें और उसमें 1 कटा हुआ टमाटर, 1 कटा हुआ प्याज, एक मुट्ठी हरा धनिया, ½ छोटा चम्मच जीरा पाउडर, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, ½ छोटा चम्मच गरम मसाला, नमक और काली मिर्च स्वादानुसार मिलाएं. इसे अच्छे से मिलाए और आनंद लें.

मूंग दाल भेल

एक पैन में ½ छोटा चम्मच जैतून का तेल, 1 बड़ा चम्मच कटा हुआ लहसुन, 2 छोटे चम्मच हरी मिर्च और 1 कप उबली हुई हरी मूंग दाल डालें. अच्छी तरह से मिलाएं. फिर उसमें ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, ½ छोटा चम्मच किचन किंग और ½ छोटा चम्मच अमचूर, नमक और काली मिर्च डालें, अच्छी तरह से भूनें, मुरमुरे के साथ मिलाएं और गरमागरम परोसें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- Honey for Weight Loss: वजन घटाने के लिए शहद को इस्तेमाल करने के ये आसान तरीके, आज जान लीजिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
सावन सोमवार स्पेशल: फ्रूट एंड नट खीर, व्रत में खाएं ये टेस्टी मिठाई
सावन सोमवार स्पेशल: फ्रूट एंड नट खीर, व्रत में खाएं ये टेस्टी मिठाई
Chana Dal Cooking Tips: चने की दाल नहीं पक रही? जानें दाल गलाने के आसान टिप्स
चने की दाल नहीं पक रही? जानें दाल गलाने के आसान टिप्स
Make Dosa On Normal Pan: डोसा तवा नहीं है? नॉर्मल पैन पर भी बनेगा परफेक्ट
डोसा तवा नहीं है? नॉर्मल पैन पर भी बनेगा परफेक्ट

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
कांग्रेस विधायक ने कहा- पंकजा मुंडे बीजेपी छोड़ें, CM बना देंगे
कांग्रेस विधायक ने कहा- पंकजा मुंडे बीजेपी छोड़ें, CM बना देंगे
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget