एक्सप्लोरर

Summer Diet: गर्मियों में अनानास को इन तरीकों से करें डाइट में शामिल, मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

Pineapple Based Recipes: गर्मियों के मौसम में कुछ फलों को डाइट में शामिल करना आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा. ऐसा ही एक फल है अनानास. अनानास (Pineapple) को आप कई तरीकों से डाइट में शामिल कर सकते हैं. 

Pineapple Recipes: अनानास (Pineapple) का खट्टा मीठी स्वाद गर्मियों में आपको रिफ्रेश रखता है. साथ ही सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. Pineapple से आप कई तरह की रेसिपीज (Pineapple Recipes) तैयार कर सकते हैं. जानिए किन तरीकों से इसे डाइट (Summer Diet) में शामिल करने से आपको सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा.

गर्मियों में मिलने वाले फल आपको ठंडा और हाइड्रेट रखते हैं. पाइनएप्पल यानी अनानास भी गर्मियों का एक पॉपुलर फ्रूट है. आम पन्ना की तरह अनानास से बनी ये ड्रिंक भी आपको रिफ्रेश करती है. इसके लिए ये चीजें जरूरी होंगी-

  • अनानास
  • 1/2 टी स्पून काली मिर्च पाउडर
  • आधा चम्मच (भुना और कुटा हुआ) जीरा
  • 1/2 टी स्पून काला नमक
  • 1 नींबू का रस
  • ¼ कप चीनी
  • मिंट की पत्तियां (गार्निशिंग के लिए) 

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले अनानास को पहले भूनकर अच्छी तरह पका लें. 
  • अब इसे छिलकर काटें और इन टुकड़ों से जूस निकालें.
  • इस जूस में जीरा पाउडर छोड़कर बाकी सभी चीजों को मिलाएं और फिर नींबू का रस डालें.
  • अंत में जीरा पाउडर और मिंट की पत्तियों से इसे गार्निश करके इसे सर्व करें.

अनानास रायता

दही के साथ पाइनएप्पल का खट्टा-मीठा जायका आपको बेहद पसंद आएगा. सबसे खास बात है कि ये बनाने में भी बेहद आसान है. इसे आप 15 मिनट में बना सकते हैं. जानिए तरीका-

सामग्री

  • 25 ग्राम पाइनएप्पल
  • 60 ग्राम दही
  • 1 हरी मिर्च
  • पुदीने की पत्तियां
  • स्वादानुसार काला नमक
  • 1/2 टी स्पून चीनी
  • 2 ग्राम काली मिर्च पाउडर

बनाने का तरीका

  • पाइनएप्पल को टुकड़ों में काटकर इसे हल्का सा ग्रिल कर लें जिससे ये नरम हो जाए. कुछ देर इसे फ्रिज में रखें.
  • अब एक बाउल में दही को निकालकर फेंट लें और अब ठंडे किए हुए पाइनएप्पल के टुकड़ों दही में मिलाएं.
  • अब इसमें सारे मसाले डालकर मिलाएं.
  • इसे बारीक कटे पाइनएप्पल और पुदीने के पत्तों से गार्निश करके सर्व करें.
  • अनानास रसम

ये आपके लिए परफेक्ट समर डाइट होगी. टमाटर और अनानास के कॉम्बिनेशन से तैयार रसम लाजवाब स्वाद वाली होगी. जानिए बनाने का तरीका-

सामग्री

  • 1/2 कप तुअर दाल
  • 1 कप दरदरा कटा हुआ अनानास
  • 1 कटा हुआ टमाटर
  • 5-10 करी पत्ते
  • 1 टेबल स्पून सरसों के बीज
  • 2 टी स्पून जीरा
  • 1 टी स्पून काली मिर्च
  • 3-4 लहसुन की कलियां
  • सूखी लाल मिर्च
  • एक चुटकी हींग
  • स्वादानुसार नमक
  • रसम पाउडर

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले एक कुकर में तुअर दाल, चुटकी भर हल्दी और नमक डालकर 4-5 सीटी आने तक पकाएं. 
  • पकने के बाद इसे बाहर निकाल कर अच्छी तरह से मैश कर लें.
  • अब जीरा, काली मिर्च, लहसुन को दरदरा पीसकर अलग रख लें और कटे हुए अनानास के थोड़े से हिस्से को छोड़कर बाकी से प्यूरी बना लें और टमाटर को दरदरा पीस कर अलग रख लें.
  • अब एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें और इसमें राई, लाल मिर्च, करी पत्ता और एक चुटकी हींग डालें.
  • अब इसमें पिसा हुआ जीरा, काली मिर्च और लहसुन डालें. इसे एक मिनट तक पकाएं.
  • अब मोटे पिसे हुए टमाटर डालें और नरम होने तक इसे पकाएं. इसके बाद इसमें पाइनएप्पल प्यूरी और मैश की हुई दाल मिला दें.
  • इसमें डेढ़ कप पानी डालें और उबाल आने दें. बचे हुए अनानास के टुकड़े और धनिया पत्ती से इसे गार्निश करें.

यह भी पढ़ें: 

हार्ट अटैक से लेकर कोलेस्ट्रॉल तक, जानलेवा बीमारियों से बचाते हैं ये आसान लाइफस्टाइल टिप्स

सरसों सीड्स हैं बहुत लाभकारी, कई बीमारियों से बचाव की आसान दवा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर में बनाएं जोधपुर की फेमस मावा कचौड़ी, ऐसे आएगा स्वाद
घर में बनाएं जोधपुर की फेमस मावा कचौड़ी, ऐसे आएगा स्वाद
घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसा चिली पोटेटो? कमाल की है यह रेसिपी
घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसा चिली पोटेटो? कमाल की है यह रेसिपी
कैसे बनाएं पीएम मोदी के पसंदीदा मोरिंगा के पराठे? जानें आसान रेसिपी
कैसे बनाएं पीएम मोदी के पसंदीदा मोरिंगा के पराठे? जानें आसान रेसिपी
Karela Bhurji: घर में कैसे बनाएं स्वादिष्ट करेले की भुर्जी? चटकारे लेकर खाएंगे बच्चे
घर में कैसे बनाएं स्वादिष्ट करेले की भुर्जी? चटकारे लेकर खाएंगे बच्चे

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
Embed widget